राजस्थान पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है - raajasthaan paryatan divas kab manaaya jaata hai

Jaipur News: विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। बता दें कि जयपुर के सभी प्रमुख स्मारकों पर पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया जाएगा। पर्यटन दिवस पर देशी-विदेशी पर्यटकों के स्वागत के साथ-साथ हेरिटेज वॉक का भी आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया जा रहा है।

बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार के पर्यटन दिवस को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। विदेश ही नहीं देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर तैयारी चल रही है। पर्यटन विभाग का कहना है कि, पर्यटकों को राजस्थानी लोक संस्कृति से परिचित कराना इस बार के कार्यक्रमों का उद्देश्य है।

माल्यार्पण और तिलक लगाकर स्वागत

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया है कि, पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक स्वागत केंद्र, जयपुर द्वारा जयपुर भ्रमण करने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का प्रमुख स्मारक आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर और अल्बर्ट हॉल पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा। पर्यटकों को

राजस्थान की लोक संस्कृति से रूबरू कराने के लिए इन स्मारकों पर लोक कलाकारों द्वारा दिव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

शिल्पी-कारीगरों के पारंपरिक कार्यों को देखेंगे पर्यटक

बता दें कि 27 सितंबर को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक हेरिटेज वॉक का जयपुर में आयोजन किया जाएगा। हेरिटेज वॉक परकोटे में स्थित महाराजा स्कूल ऑफ आर्ट, किशनपोल बाजार से शुरू होगा। इसके बाद यह सांधो का रास्ता, पंडित शिवदीन का रास्ता, मणिहारों का रास्ता, नाटणियो का रास्ता, ठठेरों का रास्ता होते हुए चौडा रास्ता तक संचालित होगा। हेरिटेज वॉक में पर्यटकों के साथ-साथ कई निजी स्कूल के विद्यार्थियों को भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें सभी राजस्थान की वास्तुकला और वॉक वे में किए गए संरक्षण व सौंदर्यकरण के कार्यों से रूबरू हो पाएंगे। इस क्षेत्र में स्थित शिल्पी-कारीगरों के पारंरिक कार्यों को भी पर्यटक देख सकेंगे। स्मारकों पर देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत गाइड एसोसिएशन ऑफ जयपुर के सहयोग से किया जाना है।

Bharat paryatan divas नमस्कार दोस्तों, हमारे देश में देखने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं. ऐसे ही पर्यटकों को बधावा देने के लिए ही इस दिवस को मनाया जाता हैं. इस लेख में आपको यह बताया जा रहा हैं की आखिर भारतीय पर्यटक दिवस कब मनाया जाता हैं ?

पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है ?

हर साल 25 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय पर्यटन दिवस देश में मनाया जाता है। भारतीय पर्यटन दिवस भारत के इतिहास में एक गौरवशाली तिथि दर्ज है। विविधता में एकता वाले हमारे भारतवर्ष की खासियत है ,कि यहां अनेक को विविधताएं लिए हमारा देश अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण पूरे विश्व में अपनी एक खास पहचान बनाए हुए हैं।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस संक्षिप्त इतिहास

वर्ष 1948 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन यातायात समिति का गठन हुआ था। उसी के पहले क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली और मुंबई में स्थापित हुए थे 3 वर्ष बाद 1951 ,में कोलकाता और चेन्नई में इसके अधिक कार्यालय जोड़े गए।

पर्यटन से जुड़ा एक विभाग जिसे खासतौर से 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के अंतर्गत स्थापित किया गया था। जो कि संयुक्त सचिव के पद उप जनरल की अध्यक्षता में हुआ था।

पर्यटन से भारत को होने वाला मुनाफा

पर्यटन के चलते भारत की आर्थिक व्यवस्था बेहद मजबूत होती है विश्व भर के लोग भारत के दर्शन स्थलों को देखने हर वर्ष रुख करते हैं और इससे हमारे देश के आर्थिक स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. 

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करते हुए हमारे रमणी स्थल केवल विदेशी मेहमानों को ही नहीं बल्कि समस्त भारतवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है और हमेशा रहेगा भी

आंकड़ो के मुताबिक भारत की पर्यटन उद्योग से लगभग 7.7 प्रतिशत लोग अपनी जीविका चला रहे हैं वही हर साल लगभग मिलियन विदेशी भारत दर्शन को आते रहते हैं।

पर्यटन क्षेत्र में हो रही प्रगति को देखते हुए आर्थिक सुधार और रोजगार के क्षेत्र में भी संभावित विकास हुआ है तो चलिए भारत के मुख्य पर्यटन स्थल के विषय में जानकारी लेते हैं।

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित है

  • ताज महल,
  • लाल किला,
  • पुष्कर,
  • आमेर का किला,
  • हुमायूं का मक़बरा,
  • उदयपुर का सिटी पैलेस,
  • जैसलमेर का सोनार किला,
  • जोधपुर का मेहरानगढ़ किला,
  • अमृतसर का स्वर्ण मंदिर,
  • जयपुर का हवा महल, 
  • जंतर मंतर,
  • इंडिया गेट,
  • मैसूर पैलेस,
  • गोरम घाट

उन सभी मुख्य पर्यटन स्थलों के अलावा भी ऐसे कई अनेकों पर्यटन स्थल है जिसे देखने के लिए दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं।

पर्यटन दिवस को मनाने का मूल रूप से उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत इसलिए की थी।जिससे लोगों को पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी मौजूद भूमिका के बारे में जागरूक किया जा सके।

पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है ?

सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन के महत्व के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 जनवरी राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के तौर पर दर्ज किया। पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक ,वित्तीय के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर वैश्विक समुदाय के मध्य जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता है।

भारतीय पर्यटन के विभिन्न रूप जिनमें सांस्कृतिक,प्राकृतिक ,विरासत ,शैक्षिक, व्यवसाय के अलावा खेल, ग्रामीण और चिकित्सा ,क्रूज़ और पर्यावरण पर्यटन प्रदान करता है।

पर्यटन को बढ़ावा देने और विकास के लिए देश में विभिन्न राष्ट्र नीतियों के निर्माण के लिए पर्यटन मंत्रालय में नोडल एजेंसी होती है। इसका कार्य केंद्रीय राज्य एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र के साथ भी समन्वय स्थापित करना होता है।

भारत जैसे महान देश में पर्यटन का विशेष महत्व है। हमारे देश की पुरातात्विक विरासत या संस्कृति केवल दर्शनीय स्थल के लिए ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे राजस्व प्राप्ति का स्रोत भी माना गया है।

इसके अलावा पर्यटन क्षेत्रों से कई लोगों की रोजी- रोटी भी चलती है।आज भारत जैसे विकसित देशों को देखकर तो यही लगता है कि विश्व के लगभग सभी देशों में पुरानी और ऐतिहासिक इमारतों को अब संरक्षण दिए जाने लगा है। इसके पीछे मुख्य भूमिका सरकार की होती है, जोकि इसके संरक्षण पर करोड़ों रुपए का खर्च वहन करती है।

राज्य पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

अनेकों विविधताएं लिए हमारा देश अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के कारण समूचे विश्व में अपना विशेष स्थान लिए हुये है। विश्व पर्यटन दिवस किस दिन मनाया जाता है? विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है।

राजस्थान पर्यटन दिवस की स्थापना कब हुई?

Detailed Solution. राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC): राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (RTDC) राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए 1978 में स्थापित राजस्थान सरकार की एक संस्था है।

राजस्थान की प्रथम पर्यटन नीति कब लागू हुई?

इस मिशन से राज्य में पर्यटन विकास के एक नये युग का प्रारंभ हुआ । पर्यटन विकास को योजनाबद्ध एवं संकेन्द्रित रूप से विकसित करने के लिए राज्य द्वारा वर्ष 2001 में 'राजस्थान पर्यटन नीति' की घोषणा भी की गई। पूरे देश में राजस्थान इस प्रकार की नीति की घोषणा करने वाले अग्रणी राज्यों में से एक था।

पर्यटन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

World Tourism Day 2022: हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2022) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ाना है और जागरूकता फैलाना है. वर्ल्ड टूरिज्म डे हर वर्ष दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.