रेडमी कौन सा देश की कंपनी है? - redamee kaun sa desh kee kampanee hai?

HomeRedmi kaha ki company haiRedmi kaha ki company hai: जानिए रेडमी किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है ?

नमस्कार दोस्तों , हिंदी विज़न में आपका स्वागत है। आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले है कि "Redmi kis desh ki company hai" और "Redmi company ka malik kaun hai" दोस्तों आज के समय में एमआई एक ऐसा स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है कि आज हर तीसरे इंसान के पास Mi कंपनी का स्मार्टफोन तो होता ही है। बीते कुछ वर्षों में इस ब्रांड ने विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

हम कुछ भी खरीदते हैं तो हमें उस से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हमें होनी चाहिए क्योंकि हम जो भी खरीदते हैं उसका सीधा फायदा उस कंपनी और उसके देश को होता है। इसीलिए यदि आप भी रेडमी (mi) का स्मार्टफोन या उसका कोई भी प्रोडक्ट खरीदने जा रहे है तो आज की इस पोस्ट हम आपको इससे जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। 

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं - रेडमी कहाँ की कंपनी है ?

Redmi किस देश की कंपनी है ?

रेडमी कौन सा देश की कंपनी है? - redamee kaun sa desh kee kampanee hai?
Redmi kaha ki company hai

रेडमी चीन की  कंपनी है। क्योंकि रेडमी Xiaomi का ही sub -brand है और Xiaomi चीन की एक स्मार्टफोन मैनुफैक्चरिंग कंपनी है। इसका मुख्यालय भी चीन के बीजिंग शहर के हैडिन में स्थित है। Redmi कंपनी की शुरुआत जुलाई 2013 में बीजिंग में Xiaomi की एक सीरीज के रूप में  हुई। 10 जनवरी 2019 में रेडमी की लोकप्रियता को देखकर रेडमी को xiaomi की एक सहायक कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड कर दिया गया। 

Redmi को मुख्यतः बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन को बाजार में उतारना था।  Xiaomi खुद Mi ब्रांड के नाम पर upper - range और स्टाइलिश स्मार्टफोन का उत्पादन कर रही है। 

रेडमी स्मार्टफोन के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय है। रेडमी कंपनी स्मार्टफोन के अलावा  TV , म्यूजिक सिस्टम, पावर बैंक कंप्यूटर और टैबलेट का भी निर्माण करती है। आज Redmi एक जानामाना ब्रांड बन चुका है। इसका चीन के स्मार्टफोन मार्केट में शिपमेंट की हिस्सेदारी का एक बड़ा भाग है। 

रेडमी कंपनी का मालिक कौन है - (who is the owner of Redmi )

Redmi कंपनी का मालिक हैं "Lei Jun".  क्योंकि रेडमी  Xiaomi के स्वामित्व वाली एक कंपनी है और Xiaomi कंपनी के मालिक व सीईओ Lei Jun हैं। इसीलिए इन्ही को रेडमी का मालिक कहा जाता है। लेइ जून ने Xiaomi कंपनी की शुरुआत 6 अप्रैल 2010 में की थी। Redmi को इन्होंने जुलाई 2013 में Xiaomi के स्मार्टफोन के एक सीरीज ने तौर पर लांच किया था। 10 जनवरी 2019 में रेडमी को xiaomi की एक सहायक कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड कर दिया गया। 

आज के समय में Redmi एक जानामाना ब्रांड है जिसका स्वामित्व Xiaomi के पास है। वर्तमान में रेडमी के जनरल मैनेजर William Lu हैं जो इस कंपनी का कार्यभार संभाल रहे हैं। 

रेडमी कंपनी का इतिहास 

Redmi कंपनी का इतिहास बहुत लंबा नही है। रेडमी की शुरुआत जुलाई 2013 में हुई। तब रेडमी महज  Xiaomi कंपनी के स्मार्टफोन की एक series थी जिसे Redmi नाम दिया गया था । हालांकि इसके दमदार और क्वालिटी बजट स्मार्टफोन  को काफी पसंद किया गया। जिसके परिणामस्वरूप  Redmi को 10 जनवरी 2019 को Xiaomi की सहायक कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड कर दिया गया। 

2013 में रेडमी ने अपना पहला स्मार्टफोन Redmi 1 लॉन्च किया । अगस्त 2014 तक redmi की बाजार में स्मार्टफोन शिपमेंट रैंकिंग 14%  रही जो samsung से भी 2 प्रतिशत ज्यादा थी। 

2015 में redmi का एक और स्मार्टफोन Redmi note 3 लांच हुआ जिसने अपने शानदार फीचर्स से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसी बीच 2016 में चीन के कुछ फेमस सेलिब्रिटीज को रेडमी का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया जिससे रेडमी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। 

2017-18 में रेडमी ने Redmi 4, Redmi note 4 , Redmi 5, Redmi 5 plus, Redmi 5 pro जैसे स्मार्टफोन को लॉन्च किया । 2019 में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Redmi note 7 और Redmi note 7 pro ने काफी धमाल मचाया क्योंकि यह पहला स्मार्टफोन था जिसमें 48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा दिया गया था। 

तब से लेकर आज तक Redmi ने पीछे मुड़कर नही देखा। यह कंपनी लगातार शानदार स्मार्टफोन ,कंप्यूटर, लैपटॉप और TV भी बना रही है। सही मायनों में इसने सभी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर दी हुई है।

Conclusion

हां तो दोस्तों, आशा करते हैं आपको हमारी आज की यह पोस्ट 'रेडमी कहाँ की कंपनी है' पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने आपको ''रेडमी कंपनी का मालिक कौन है''  के बारे में भी बताया।  हमने यह प्रयास किया है कि आपको Redmi से जुड़ी हर जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से प्राप्त हो सके। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें। 

आपको हमारी आज की यह पोस्ट  कैसी लगी  Comment  के माध्यम से हमें जरूर बताएं । 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !

रेडमी कौन सा देश ब्रांड?

रेडमी चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी के स्वामित्व वाला एक उप-ब्रांड है। इसे शाओमी द्वारा निर्मित एक बजट स्मार्टफोन लाइन के रूप में पेश किया गया था, जिसे पहली बार जुलाई 2013 में घोषित किया गया था।

रेडमी का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?

रेडमी मोबाइल रेट लिस्ट [2022].
Redmi 9 Prime (4GB RAM, 64GB Storage) — Rs. ... .
Redmi Note 10 Pro Max (6GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi Note 10 Pro Max (6GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi Note 9 Pro (4GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi K20 Pro (6GB+128GB) — Rs. ... .
Redmi K20 Pro (6GB RAM, 128GB Storage) — Rs. ... .
Redmi Note 9 Pro (4GB+64GB) —.

रेडमी का पूरा नाम क्या है?

MI (एमआई) ka full form: Xiaomi (श्यओमी), Mumbai Indians (मुंबई इंडियंस), Mission Impossible (मिशन इंपॉसिबल) 1.1 एमआई इतने कम समय में इतना ज्यादा फेमस क्यों हो गया?

रेडमी मोबाइल की कीमत कितनी है?

कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद रेडमी 9ए स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,299 रुपये हो गई है, जो कि पहले 6,999 रुपये थी। वहीं, फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत पहले 7,999 रुपये थी, लेकिन अब आपको ये वेरिएंट लेने के लिए 8,299 रुपये देने होंगे।