मधुमेह रोग को दूर करने में कौन सी क्रिया सहायक है? - madhumeh rog ko door karane mein kaun see kriya sahaayak hai?

डायबिटीज़ क्या है?

जब हमारे शरीर के पैंक्रियाज में इंसुलिन का पहुँचना  कम हो जाता है तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। इस स्थिति को डायबिटीज या मधुमेह या शुगर  कहा जाता है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो कि पाचक ग्रंथि द्वारा बनता है। इसका कार्य शरीर के अंदर भोजन को एनर्जी में बदलने का होता है। यही वह हार्मोन होता है जो हमारे शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। डायबिटीज़ हो जाने पर शरीर को भोजन से एनर्जी बनाने में कठिनाई होती है। इस स्थिति में ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है।

यह रोग महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में अधिक होता है। डायबिटीज़ ज्यादातर वंशानुगत या खराब जीवनशैली  के कारण होता है। इसमें वंशानुगत को टाइप-1 और अनियमित जीवनशैली की वजह से होने वाले डायबिटीज़ को टाइप-2 श्रेणी में रखा जाता है।

डायबिटीज़ के प्रमुख लक्षण

  • वजन में कमी आना।
  • अधिक भूख प्‍यास व मूत्र त्याग 
  • थकान, पिडंलियो में दर्द।
  • बार-बार संक्रमण होना या देरी से घाव भरना।
  • हाथ पैरो में झुनझुनाहट, सुन्नपन और जलन रहना।
  • नपुंसकता।

कुछ लोगों में डायबिटीज़ अधिक होने की संभावना रहती है,  जैसे-मोटे व्‍यक्तियों  या जिनके परिवार या वंश में किसी को डायबिटीज़ रही हो, उच्‍च रक्‍तचाप के रोगियों और शारीरिक श्रम न करने वालों में इसका खतरा अधिक रहता है। ऐसा देखा जाता है कि शहरी व्‍यक्तियों को ग्रामीणो की अपेक्षा मधुमेह रोग होने की अधिक संभावना रहती है।

डायबिटीज़ के कारण 

यदि आप डायबिटीज़ (मधुमेह या शुगर) की बीमारी से ग्रस्त हैं तो उसके अनेक कारण हो सकते हैं जैसे कि सही समय पर व्यायाम न करना, गलत भोजन करना। आजकल की तनावग्रस्त आधुनिक जीवनशैली इस समस्या को और अधिक जटिल कर देती है। इस समस्या का निवारण करने हेतु आपको आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाना भी अति आवश्यक है।

शुगर की समस्या को पूर्णतः ठीक करने के लिए अपनी जीवन शैली में योगासन, प्राणायाम व ध्यान को जोड़ना शानदार उपाय है। इन विशेष योग क्रियाओं को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएँ और मधुमेह से आसानी से निपटें।

अच्छे परिणाम प्राप्त करने हेतु आपको योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। इसके लिए आपको निरंतर अनुशासन में रहना होगा। आप ये योगासन सुबह अथवा शाम, जो भी समय आपको ठीक लगता है, उस समय कर सकते हैं। जो भी समय आपने अपने योगासन करने के लिए निर्धारित किया है, उसके प्रति अनुशासित रहें। आप कुछ ही समय में बहुत अच्छे परिणाम देखेंगे।

योग सीखें और बीमारियों से रहें दूर

मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए करें ये योगासन, रहेंगे स्वस्थ 

  1. सुप्त मत्स्येन्द्रासन
  2. धनुरासन
  3. पश्चिमोत्तानासन
  4. अर्धमत्स्येन्द्रासन
  5. शवासन
  6. सुदर्शन क्रिया 

1. कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम आपके तंत्र तंत्रिकाओं और मस्तिष्क की नसों को ऊर्जा प्रदान करता हैं। यह प्राणायाम डायबिटीज़ के रोगियों  के लिए बहुत अच्छा हैं क्योंकि यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। यह प्राणायाम रक्त परिसंचरण को सुधारता है व मन को भी शांति प्रदान करता है।

2. सुप्त मत्स्येन्द्रासन

सुप्त मत्सेन्द्रयासन शरीर के अंदरूनी अंगों  की मालिश करता है व पाचन क्रिया में सहायता करता है। यह आसन पेट के अंगो को सक्रिय करता है और डायबिटीज़ या मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है।

3. धनुरासन

यह आसन अग्नाशय (pancreas) को सक्रिय करता है और शुगर के मरीजों के लिए अत्यधिक लाभदायक है। यह योगासन पेट के अंगो को मज़बूत बनाता है और तनाव से मुक्ति देता है।

4.पश्चिमोत्तानासन

यह आसन पेट व श्रोणि के अंगो को सक्रिय करता है जो कि शुगर या डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है। पश्चिमोत्तानासन शरीर में प्राण ऊर्जा को बढ़ाता है और मन को शांति प्रदान करता है।

5. अर्धमत्स्येन्द्रासन

यह आसन पेट के अंगो की मालिश करता है व फेफेड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। अर्धमत्स्येन्द्रासन रीढ़ की हड्डी को भी मज़बूत बनाता है। इस योगासन को करने से मन शांत होता है व रीढ़ की हड्डी के हिस्से में रक्त संचालित हो जाता है।

6. शवासन

शवासन पूरे शरीर को विश्राम देता है। यह आसन व्यक्ति को गहरे ध्यान की अवस्था में ले जाता है जिससे मन शांत व नवीन ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है।

डायबिटीज़ को गहराई से समझने के लिए "मुक्त मूलकों" ('free radicals) के बारे में जानना बहुत आवश्यक है। 'मुक्त मूलक' अणु तत्त्व होते हैं जो नेगेटिव चार्ज रहते हैं और जो हमारे वातावरण में कुछ समय के लिए (नैनो सेकंड) मौजूद होते हैं। अपने ऊपर नेगेटिव चार्ज होने के करण यह जल्दी से जल्दी अपना निराकरण (neutralization) करवाना चाहते हैं। हमारा शरीर जीवाणुओं  से लड़ने के लिए इन 'मुक्त मूलकों' का सहारा लेता है। शरीर में 'मुक्त मूलकों' का निवाकरण होना  आवश्यक है और उसके लिए हमारा शरीर एंटीऑक्सिडेंट्स की सहायता लेता है। हमारे शरीर में तीन एंटीऑक्सिडेंट्स तत्त्व- ग्लूटाथिओन, कैटालासे और एस.ओ.डी. (S.O.D) होना बहुत आवश्यक होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट्स तत्त्व विटामिन-सी, विटामिन-ई  व कुछ मिनरल द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं।

क्या आप किसी योगासन के बारे में जानना चाहते हैं? 

यद्यपि योगाभ्यास शरीर और मन के लिए बहुत फ़ायदेमंद है, फिर भी इसे दवा की जगह पर उपयोग करना उचित नही हैl  अगर कोई शारीरिक या मानसिक समस्या हो, तो वैद्यकीय सलाह और आर्ट ऑफ लिविंग योग प्रशिक्षक की अनुमति के पश्चात ही योगाभ्यास करेंl आप आर्ट ऑफ लिविंग योग कोर्स अपने नज़दीकी आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में सीख सकते हैंl अगर आप विविध कोर्सों के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं या सुझाव देना चाहते हैं तो हमें संपर्क करें

मधुमेह रोग को दूर करने में कौन सी शुद्धि क्रिया उपयोगी है?

जिसमें टाइप 1 मधुमेह में पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन कम या बंद हो जाता है। टाइप 2 डायबिटीज इंसुलिन प्रतिरोध के कारण होता है। वहीं तीसरा होता है, गर्भकालीन मधुमेह, यह गर्भावस्था के दौरान होता है। ऐसे में डायबिटीज की समस्या होने पर दवा के साथ साथ एक सही जीवन शैली और व्यायाम या योग करना बेहद जरूरी हो जाता है।

मधुमेह दूर भगाने के लिए कौन सा आसन सर्व उपयोगी है?

मधुमेह के रोगियों के लिए जरुरी है यह 5 आसन || Swami Ramdev - YouTube.

मधुमेह का सर्वोत्तम उपचार क्या है?

तनाव, अनुचित जीवन शैली, खराब आहार मधुमेह के प्रमुख कारण हैं। मधुमेह को नियंत्रित करने और ठीक करने में कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचार अत्यधिक लाभकारी पाए गए हैं। मधुमेह टाइप 1 या 2 के लिए सर्वोत्तम घरेलू उपचार जानने के लिए इस ब्लॉग को पढ़ें।

मधुमेह रोग के लिए उत्तरदायी ग्रंथि कौन सी है?

इंसुलिन प्रतिरोध के फलस्वरूप / कारण मधुमेह (डायबिटीज मेलिटस ) नामक बीमारी होती है ।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग