प्रश्न=1- कोशिकाओं का वह समूह जिसकी उत्पत्ति संरचना एवं कार्य समान हो उत्तक कहलाते हैं उत्तकों का अध्ययन किसमे किया जाता है? अ) हिस्ट्रोलॉजी✔ ( उत्तकों का अध्ययन हिस्ट्रोलॉजी या औतकिय में किया जाता है यह जंतु एवं वनस्पति में भिन्न भिन्न प्रकार के होते हैं) प्रश्न=2-
जंतु उत्तक कितने प्रकार के होते हैं? द) 5 ✔ ( इपिथिलीयल ऊतक, पेशीय ऊतक , संयोजी उत्तक, तंत्रिका उत्तक और जनन उत्तक) प्रश्न=3- मुख्यतया मांसल भागो एवं खोखले अंगो की दीवारों का निर्माण कौनसा जंतु उत्तक करता है? ब)पेशीय ऊतक✔ ( यह अंगों के आंतरिक भाग में पाए जाते हैं जैसे हृदय उत्तक , यकृत उत्तक , वृक्क ऊतक आदि) प्रश्न=4- दो या दो से अधिक उत्तको को जोड़ने का
कार्य कौन सा उत्तक करता है? स)संयोजी उत्तक✔(रक्त ऊतक, लीगामेंट , कार्टिलेज आदि) प्रश्न=5- किस उत्तक का कार्य सम्वेदनाओं को ग्रहण करके मस्तिक तक पहुंचाना तथा मस्तिष्क द्वारा दिए गए आदेश को अभीष्ट अंग तक पहुंचाना होता है? द)तंत्रिका उत्तक ✔( तंत्रिका उत्तक की इकाई न्यूरॉन कहलाती है जो कि न्यूरॉन्स के माध्यम से ही सूचनाओं को मस्तिष्क तक पहुंचाती है तथा संवेदना का चालन केमीको मैग्नेटिक वेब के रूप में होता है इस केमिकल का नाम एसिटिलकोलिन है ) नोट- जनन उत्तक- यह जनन कोशिकाओं में पाए जाते हैं जो नर में स्पर्म एवं मादा में ओवा का निर्माण करते हैं प्रश्न=6- जंतुओं में पाए जाने वाले ऊतकों को कितनी श्रेणियों में बांटा गया है? ब) 4✔ ( उपकला उत्तक, संयोजी उत्तक, पेशी उत्तक तथा तंत्रिका उत्तक ) प्रश्न=7- जंतुओं की बाहरी भीतरी या स्वतंत सतहों पर कौन से उत्तक पाए
जाते हैं? अ) उपकला उत्तक✔( कोशिका में पोषण विकर्षण विधि से लसिका का द्वारा होता है तथा इन में रुधिर कोशिकाओं का अभाव होता है यह त्वचा की बाह्य सतह, हृदय, फेफड़ो एवं वृक्क के चारों ओर तथा जनन ग्रंथियों की दीवारों पर पाए जाते हैं तथा उपकला उत्तक शरीर में आंतरिक भागों को सुरक्षा प्रदान करते हैं) प्रश्न=8- किस उत्तक का कार्य शरीर के तापक्रम को नियंत्रित करना तथा मृत कोशिकाओं को नष्ट कर उत्तकों को नवीन
कोशिकाओं की आपूर्ति करना होता है? ब) संयोजी उत्तक ✔ प्रश्न=9- पेशी उत्तक कितने प्रकार के होते हैं? अ) 3✔ ( शरीर की सभी पेशियों का निर्माण करने वाला उत्तक पेशी उत्तक कहलाता है तथा इसे तीन भागों में बांटा गया है अरेखित, रेखित तथा हृदयक) प्रश्न=10- अनैच्छिक रूप से गति करने वाले अंगों की गतियों को नियंत्रित करना किसका कार्य है? अ)अरेखित✔ ( अनैच्छिक रूप से गति करने वाले अंगों आहार नाल, मलाशय, मुत्राशय, रक्तवाहनियों आदि में अरेखित उत्तक पाए जाते हैं जो उनकी गति को नियंत्रित करते हैं प्रश्न=11- मानव
शरीर में कुल कितनी मांस पेशियां पाई जाती है? स) 639✔ ( ग्लूटियस मैक्सिमस (कूल्हे की मांसपेशी) मानव शरीर की सबसे बड़ी तथा स्टेपीडीयस सबसे छोटी मांसपेशी होती है) प्रश्न=12- शरीर में होने वाली सभी प्रकार की अनैच्छिक तथा ऐच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित कौन करता है? द) तंत्रिका उत्तक✔( तंत्रिका उत्तक में न्यूरॉन्स एवं न्यूरोग्लया जैसे दो विशिष्ट प्रकार की कोशिकाओं द्वारा निर्मित होते हैं प्रश्न=13- वनस्पति उत्तक कितने प्रकार के होते हैं? अ) 2✔ ( वर्धी उत्तक और स्थाई उत्तक) प्रश्न=14- हरित लवक की उपस्थिति में भोजन का निर्माण का कार्य कौन सा उत्तक करता है? ब) वर्धी उत्तक( यह सबसे तेज विभाजित होने वाला उत्तक होता है यह पौधों के शिर्ष भाग, पार्श्व भाग ,अंतः संधि भाग में पाए जाते हैं तथा यह भोजन का संचय का
महत्वपूर्ण कार्य करता है प्रश्न=15- जमीन से जल एवं खनिज लवण का अवशोषण करके पौधों के संपूर्ण अंग तक पहुंचाने का कार्य किसका होता है? अ) जाइलम✔( एक से अधिक स्थाई उत्तक के मिलने पर जटिल उतक का निर्माण होते हैं और जो दो प्रकार के होते हैं
एक जाइलम तथा दूसरा फ्लोयम नोट -जाइलम गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध तथा फ्लोयम गुरुत्वाकर्षण बल की और कार्य करता है मस्तिष्क में कौन सा ऊतक पाया जाता है?Solution : तंत्रिका ऊतक।
दिमाग में क्या होता है?दुनिया का सबसे पावरफुल कम्प्यूटर दिमाग को ही कहा जाता है. दिमाग के इतने पावरफुल होने की वजह ये है कि दिमाग में 10 अरब से ज्यादा न्यूरॉन्स होते हैं और इससे कई गुना तक उनके कनेक्शन होते हैं, जो सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं.
दिमाग के कितने भाग होते हैं?(क) प्रमस्तिष्क : मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग होता है जो दो (दाएँ और बाएँ) भागों में बँटा होता है जिन्हें प्रमस्तिष्क गोलार्ध कहते हैं। इनकी बाहरी सतह कटकों (ridge) और खाँचों (groove) की मौजूदगी के कारण अत्यधिक संवलित होती है।
मस्तिष्क का कार्य क्या है?मस्तिष्क – Brain
शरीर के विभिन्न कार्य कलापों जैसे तापमान निंयत्रण, मानव व्यवहार, रुधिर परिसंचरण, श्वसन, देखने, सुनने, बोलने, ग्रंथियों के स्त्रावण आदि को नियंत्रित करता है। यह करीब 1.5 किलो वजन का शरीर का सर्वाधिक जटिल अंग है जो खोपङी के द्वारा सुरक्षित रहता है।
|