मकर राशि पढ़ाई में कैसे होते हैं? - makar raashi padhaee mein kaise hote hain?

हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है मकर राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-

राशि- मकर

स्वामी ग्रह- शनि

गुणधर्म- चर

तत्व- पृथ्वी

उदय- पृष्ठोदय

दिशा- दक्षिण

मकर राशि वाले जातक -

जिन जातकों के जन्म समय जन्मपत्रिका में चन्द्रमा मकर राशि में स्थित होता है उनकी मकर राशि होती है। मकर राशि का स्वामी शनि है। शनि को नवग्रहों में न्यायाधिपति की उपाधि प्राप्त है।

मकर राशि वाले न्यायप्रिय होते हैं। वे हर कार्य को बड़े विचार करने के उपरांत ही करते हैं। उनकी कद-काठी सामान्य या दुबली-पतली होती है। यदि शनि स्वराशिस्थ है तो मकर राशि वालों का रंग काला या सांवला होता है।


मकर राशि के जातक अपनी बात के पक्के होते हैं। उनकी संकल्पशक्ति बहुत अधिक होती है। मकर राशि के जातक थोड़े जिद्दी एवं कठोर स्वभाव वाले होते हैं। यदि शनि शुभ स्थिति में नहीं है तो मकर राशि का जातक निराशावादी व क्रूर भी हो सकता है। मकर राशि जातक थोड़े आलसी व लापरवाह किस्म के होते हैं। उनका दाम्पत्य सामान्य होता है किंतु अपनी बात पर अड़े रहने की आदत के कारण उनके अपने जीवनसाथी से अक्सर मतभेद रहते हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए नौकरी अधिक लाभदायक रहती है। वे सरकारी या गैर-सरकारी संस्थानों में सेवा कर अपने जीवन में लाभ प्राप्त करते हैं। मकर राशि के जातक शासकीय/अशासकीय सेवक, ठेकेदार, खनन, पेट्रोलियम पदार्थों के व्यवसाय, खेती, अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक, गणितज्ञ आदि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।

(क्रमश:)...

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र


मकर राशि शनि की राशि है। इस राशि के जातकों का स्वभाव थोडा सा सेल्फिश, गुस्सैल और अहंकारी होता है। यह अहंकार भी ऐसा होता कि कुछ न आते हुए भी व्यक्ति बहुत आने के मद में रहता है। हालाँकि इस राशि के व्यक्ति इलेक्ट्रोनिक्स गजेट्स के उपयोग में बड़े माहिर होते हैं और इस क्षेत्र में काम करे तो बहुत कुछ हासिल कर सकते है।


मगर शनि के कारण इनका स्वभाव आलसी भी हो जाता है।यदि होरोस्कोप में शनि की स्थिति खराब हो तो शनि आलस के कारण इनकी उन्नति नहीं होने देता मगर यदि शनि बहुत अच्छा है तो इन्हें 36 वें वर्ष के बाद सफलता मिलती ही है। ये व्यक्ति गंभीर और सहनशील होते है मगर मन के विरुद्ध कुछ भी होने पर निराशा इन्हें जल्दी घेरती है।

पुरुष : मकर राशि के पुरुष महत्वाकांक्षी तो होते है मगर अपने प्रयासों को गलत निर्णय और अहंकार के चलते सही दिशा नहीं दे पाते फलस्वरूप जीवन की घड़ी देर से ही चालू हो पाती है। 32 से 36 वर्ष के बाद जीवन में स्टेबिलिटी आती है। अपनी पत्नी से इनकी अपेक्षाए बढ़ी-चढी रहती है और इसी के चलते खट-पट बनी रहती है। ये पैसा संभलकर खर्च करते है। परिवार के प्रति बहुत पजेसिव होते हैं।


मकर राशि पढ़ाई में कैसे होते हैं? - makar raashi padhaee mein kaise hote hain?


स्त्रियाँ : मकर राशि की स्त्रिया बड़ी सहनशील होती है, पति और बच्चों से बहुत लगाव रहता है। स्वाभिमानी भी होती है। भौतिकता का आकर्षण भी होता है मगर पति के साथ स्थिति में गुजारा करने की ताकत रहती है।
बच्चे : मकर राशि के बच्चे अक्सर पढाई में पीछे ही रहते है। इन्हें पुरस्कार-प्रसिद्धि का कोई आकर्षण नहीं रहता है। मशीनों में और तोड़-फोड़ में रूचि रहती है। लग्न या अन्य ग्रहों की पोजीशन अच्छी रहने पर ही पढाई में सही काम कर पाते है।

मकर राशि वालों को शनि के मन्त्रों का जाप करना चाहिए। शनि कमजोर होने पर उसका दान करना चाहिए। चन्द्र को भी प्रबल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

मकर राशि पढ़ाई में कैसे होते हैं? - makar raashi padhaee mein kaise hote hain?

मकर राशि

जन्मदिन गणना: 22 दिसंबर - 19 जनवरी

विशेषता

आत्मनिर्भर, ईमानदार, विचारशील

कमजोरी

असहिष्णु, अभिमानी, निराशावादी

शारीरिक लक्षण

बड़े दांत, बड़ा मुख, दुबला-पतला शरीर

उपयुक्त नौकरी और व्यवसाय

वकालत, टैक्स अधिकारी, लोहे के उपकरण का व्यापार

मित्र राशियां

मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ राशि

भाग्यशाली साल

33 से 49 की आयु में सौभाग्यशाली

भाग्यशाली दिन और नंबर

शनिवार , 4

पसंद

तैराकी, घुड़सवारी, यात्रा करना

नापसंद

बरसात का मौसम, ज्यादा नमक युक्त भोजन करना

मकर राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व जानिए

मकर राशि के जातक मेहनती, समर्पित और वफादार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है, जिसकी वजह से ये महान अनुशासनशील बनते हैं। इस राशि के व्यक्ति जिस भी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में शीर्ष तक पंहुचते हैं। पर अत्यंत सावधानी और दृढ़ दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हैं।

कार्य के प्रति होते हैं समर्पित

मकर राशि के जातक अपने दृष्टिकोण के बारे में सतर्क होते हैं। ये अपनी प्रगति और समृद्धि को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और किसी भी तरह के आसान रास्ते से नफरत करते हैं। ये कठोर और दंभी माने जाते हैं, पर ये वास्तव में विनम्र और पोषक विचारधारा के धनी होते हैं। जब इनके चरित्र के दूसरे पक्ष को देखा जाता है, तब इनके प्यार और देखभाल के पक्ष का पता चलता हैं। ये अपने काम और महत्वाकांक्षा के शीर्ष तक पहुंचने के लिए छुट्टी के दिन भी कार्य करने से घबराते नहीं हैं। ये कैसी भी उलझन हो सुलझा लेते हैं।

व्यावहारिक एवं अनुशासन प्रिय

ये अत्यंत व्यावहारिक होते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जिद्दी होने की हद तक समर्पित रहते हैं। ये अपनी कड़ी मेहनत का फल प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और पैसे के रूप में पाते हैं। मेहनती, ईमानदार, महत्वाकांक्षी, सहिष्णु, धैर्यवान और विश्वसनीय मकर राशि के व्यक्ति शायद ही कभी कोई रियायत बरतते हैं, जिससे इनकी मेहनत में कोई कमी आये। ये अनुशासन के साथ सभी कठिनाइयों को सहन करते हुए आत्मनिहित पथ ढूंढ़ते हैं। इनमें कर्तव्य, निस्वार्थता और भक्ति की भावना होती हैं। ये अपने उद्देश्य की दृढ़ता के लिए प्रशंसित होते हैं।

इस चीज को नहीं करते शेयर

इनका स्वामी ग्रह आध्यात्मिक शनि होता हैं। ये खुद के लिए उच्च मानक तय करके रखते हैं और अपने निजी स्थान या खुद के लिए के समय को किसी के साथ साझा नही करते हैं। अपने लिए समय की खोज में इनके निजी और सार्वजनिक व्यवहार में अन्तर के बारे में पता चलता हैं।

इन क्षेत्रों में होते हैं कामयाब

मकर राशि के व्यक्ति चतुर व्यापारी बन सकते हैं, जो जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते हैं। इनकी महत्वाकांक्षा रहती है कि इनके जीवन साथी भी सफलता की सीढ़ी चढ़ें, चाहे वो उसके काबिल हो या ना हों। ये शिक्षाविद्, उद्योग, कृषि, प्राचीन वस्तुओं आदि के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं। यह राशि चक्र का सबसे स्थायी राशि चिन्ह है। ये अपने साथियों को सुरक्षा, आराम और अपने साथियों को चिरस्थायी समर्थन देता हैं। ये सबसे भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं।

आज का मकर राशिफल Capricorn horoscope पेज पर देखें और जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मकर राशि वाले पढ़ने में कैसे होते हैं?

मकर राशि के जातक मेहनती, समर्पित और वफादार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है, जिसकी वजह से ये महान अनुशासनशील बनते हैं। इस राशि के व्यक्ति जिस भी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में शीर्ष तक पंहुचते हैं। पर अत्यंत सावधानी और दृढ़ दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हैं

मकर राशि का सबसे अच्छा काम क्या है?

मकर राशि वाले व्यक्ति वकालत, चमड़े की वस्तुओं का निर्माण, अन्न का व्यवसाय, घड़ीसाजी एवं कोयला तथा बर्फ के व्यापार में सफल होते हैं। इस राशि के व्यक्ति अच्छे वक्ता होंगे, तो लेखक नहीं होंगे और यदि लेखक होंगे तो वक्ता नहीं। यदि किसी व्यक्ति में ये दोनों गुण होंगे तो इनका पूरा जीवन ही इसी धंधे में व्यतीत हो जाता है।

मकर राशि में कितने गुण होते हैं?

मकर राशि (Makar Rashi) की सम्पूर्ण जानकारियाँ बाल काले और मोटे हैं, चेहरा पतला और अंड़ाकार, कुबड़ी कमर, घुटनों पर मस्सा या निशान, मगरमच्छ के समान जबड़े लघु मस्तक, दाढ़ी में बाल कम रहते हैं। अन्य गुण :मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेक शक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी।

मकर राशि में कौन कौन से अक्षर पढ़ते हैं?

जीवन मंत्र डेस्क. जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी है, वे मकर राशि के होते हैं। ये राशि चक्र की दसवीं राशि है।