मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली’, ‘मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना’ जैसे मेहंदी पर कई गाने हैं। मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि, आज मेहंदी कई तरह के स्टाइल में आने लगी है। कोई इसे टैटू के रूप में लगाता है, तो कोई पूरे हाथ में भर-भर के। इसके बावजूद मन में यही सवाल आता है कि आखिर मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें? मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। अगर मेहंदी का रंग गहरा न हो, तो खूबसूरत से खूबसूरत डिजाइन भी उभरकर नहीं आता। Show अगर आपके मन में भी यही सवाल आता है कि मेहंदी को काला कैसे करें, तो यह लेख खास आपके लिए है। ‘मेहंदी को डार्क कैसे करें’ के जवाब में हम आपको एक नहीं, बल्कि पांच तरीके बताएंगे। इन तरीकों को अपनाकर आप मेहंदी का रंग गहरा कर पाएंगी। विषय सूचीमेहंदी का रंग गहरा कैसे करें? उसके लिए हम नीचे एक आसान वीडियो आपके साथ शेयर कर रहे हैं। जब मेहंदी का प्यारा-सा डिजाइन आपके हाथों पर सज जाए, तो मेहंदी को काला कैसे करें, उसके लिए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें। 1. मेहंदी को देर तक रहने देंमेहंदी लगाना जितना मेहनत का काम होता है, उतना ही धैर्य का काम उसे देर तक लगाए रखना भी है। मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। फिर जब आपके हाथों पर आपका पसंदीदा डिजाइन सज जाए, तब आप इसे सात से आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मेंहदी पूरी तरह से न निकल जाए। ऐसा करने से आपको कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और आपको मेहंदी का रंग गहरा नजर आने लगेगा। 2. नींबू-चीनी का रसनींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है। जब मेहंदी सूखने लगे, तो इसे देर तक लगा रहने के लिए भी हर कुछ देर में नींबू-चीनी का रस लगा सकते हैं, ताकि मेहंदी देर तक आपके हाथों में चिपकी रहे और उसका गहरा काला रंग अच्छी तरह चढ़ जाए। 3. डिजाइन कवर कर लेंयह आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप उसे कवर भी कर सकते हैं। अगर आप खुद से डिजाइन को कवर करेंगे, तो डिजाइन खराब होने का खतरा रहेगा। ऐसे में बेहतर यह होगा कि जो आपको मेहंदी लगा रहा है उन्हें ही या उनके देखरेख में ही आप अपने डिजाइन को कवर करवाएं। मेहंदी को धीरे से लपेटने के लिए आप मेडिकल पेपर टेप का उपयोग कर सकते हैं। 4. अपने हाथों पर लौंग के धुएं की भाप लेंमेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले आप मेहंदी पर नींबू-चीनी का रस लगाएं। फिर इसके बाद तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें, लेकिन ध्यान रहे कि आपका हाथ न जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर चलाए जब तक कि नींबू-चीनी का रस सूख न जाए। आप इसके बाद मेहंदी को निकाल सकते हैं या थोड़ी और देर तक रख सकते हैं। 5. बाम लगाएंहड्डियों के दर्द को खत्म करके के साथ-साथ बाम आपके हाथों की मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकता है। दुल्हनें अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए मेंहदी पर विक्स या टाइगर बाम लगाती है। लोगों का मानना है कि बाम लगाने से मेहंदी का रंग गहरा हो सकता है और रंग त्वचा की गहराई तक जाता है। क्या न करेंऊपर दिए गए मेहंदी का रंग गहरा करने के उपायों के अलावा कुछ सामान्य, लेकिन जरूरी बातें हैं, जिनका मेहंदी लगाते वक्त या लगाने के बाद ध्यान रखना जरूरी है। नीचे हम इसी बारे में आपको बता रहे हैं।
अब आपको ‘मेहंदी का रंग गहरा कैसे करें?’ इस सवाल का जवाब मिल ही गया है। तो अब जब भी आप मेहंदी लगाएं और आपको मेहंदी का रंग गहरा करना हो, तो ऊपर दिए गए टिप्स को आजमाएं। हालांकि, एक और बात ध्यान में रखें कि आप मेहंदी लगाने के कुछ दिन पहले ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कराने के साथ-साथ अगर वैक्सिंग की जरूरत है, तो करवा लें। साथ ही मेहंदी लगवाने के पहले अच्छी तरह सो जाएं, ताकि आपको मेहंदी लगवाते वक्त नींद न आए और डिजाइन खराब न हो। इसके अलावा, डिजाइन को पहले ही चुन लें, ताकि आपका वक्त न बर्बाद हो। अगर आप ऊपर दिए गए तरीकों और बातों को ध्यान में रखेंगे, तो इसमें कोई शक नहीं कि मेहंदी का रंग और डिजाइन सबसे गहरा, खूबसूरत और अलग नजर आएगा। Was this article helpful? The following two tabs change content below.
मोना नारंग ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कॉम में बीए और माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से... more मेहंदी में रंग लाने के लिए क्या करना चाहिए?विक्स या आयोडेक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है, क्योंकि बाम गर्म होती है, जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है. इसके लिए मेहंदी लगाएं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और अगली सुबह इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार लें. इसके बाद रंग को गहरा करने के लिए इस पर विक्स लगाएं.
मेहंदी का रंग लाल कैसे होता है?मेहंदी के पत्तों में Lawsone या (2-hydroxy-1,4-naphthoquinone) पाया जाता है, जिसे hennotannic acid भी कहा जाता है। यह compound मनुष्य की त्वचा अथवा बालों के संपर्क में आते ही उसमें मौजूद केराटिन (keratin) नाम के एक प्रोटीन से झगड़ा करने लगता है। इसी झगड़े के कारण मेहंदी का रंग लाल हो जाता है।
मेहंदी सूखने के बाद क्या लगाना चाहिए?बाम लगाना भी है एक तरीका
मेहंदी सूखने के बाद जब आप इसे हटा देती हैं तो पानी से हाथ धोने से पहले थोड़ी देर के लिए अपनी मेहंदी पर पेन किलर बाम लगा लें। वही बाम, जिसका उपयोग आप सर्दी जुकाम होने पर करती हैं।
मेहंदी काली होने से क्या होता है?काली मेहंदी है हानिकारक
इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से चेहरा और गर्दन काली पड़ने लगती है। हालांकि, इलाज से यह समस्या हो जाती है, लेकिन जड़ से खत्म नहीं होती। काली मेहंदी के इस्तेमाल से आपको स्किन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
|