लेखक ने इस कहानी का शीर्षक कहानी के दो पात्रों के आधार पर रखा है लेखक ने बाज और सांप को ही क्यों चुना? - lekhak ne is kahaanee ka sheershak kahaanee ke do paatron ke aadhaar par rakha hai lekhak ne baaj aur saamp ko hee kyon chuna?

Solution : लेखक ने इस कहानी का शीर्षक दो पात्रों के आधार पर .बाज और साँप. रखा है। इस कहानी में लेखक ने बाज और साँप को इसलिए चुना, क्योंकि दोनों के स्वभाव में बहुत बड़ा अन्तर है। बाज साहसी और शिकारी पक्षी है। आकाश असीम है और बाज उस असीम का प्रतीक है जो स्वतन्त्र भाव से आकाश की ऊँचाइयों को छूना चाहता है और अपने साहस व वीरता के बल पर आकाश में उड़ते हुए पक्षियों का भी शिकार करना चाहता है। यदि इस शिकार में उसके प्राण भी चले जाएँ तो वह अपने प्राणों की परवाह नहीं करता है। दूसरी ओर, साँप अपने सीलन भरे बिल में ही अपने कायर और परतन्त्र स्वभाव के आधार पर रहना चाहता है। वह बिल से बाहर निकलना पसन्द नहीं करता है।