क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

  • अंडा बालों को लंबा करने, घना बनाने और इनकी चमक बढ़ाने का काम करता है। बालों से जुडी कैसी भी समस्या हो जैसे, बालों का झड़ना, पतला होना या दोमुहा होना, हर समस्या को दूर करने में अंडा बेहतरीन होता है। इसलिए आपको अंडे का हेयर मास्क जरूर लगाना चाहिए। सप्ताह में एक बार इस हेयर मास्क का उपयोग ही आपके बालों की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी है। अपने बालों की स्थिति को देखते हुए आप सही तरीके से और अलग विधि से अंडे का उपयोग करें। DIY Egg Hair Mask For Silky Long Thick Hair

पतले बालों को मोटा करने के लिए

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

  • प्लेन अंडा यानी अंडे में बिना कुछ मिलाए भी आप इसे बालों में लगा सकती हैं। क्योंकि यह अपने आपमें ही बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है। आप एक अंडा तोड़कर इसके वाइट और येलो पार्ट को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • यदि आपके बाल लंबे हैं तो आप दो से तीन अंडे ले सकती हैं। अंडे की तेज स्मेल से बचने के लिए आप अंडा फेटने के बाद इसमें 3 चम्मच सरसों तेल या फिर 3 चम्मच नींबू का रस मिला सकती हैं। इससे बालों में अंडे की गंध नहीं आएगी और प्लेन एग मास्क की ऐंटी-फंगल प्रॉपर्टीज भी बढ़ जाएंगी।

हेयर स्टीम के लिए जावेद हबीब ने किया मना, बताया क्यों है हानिकारक

बालों को नैचरल कलर देने के लिए

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

  • बालों का प्राकृतिक रंग फीका पड़ने लगा हो या बालों की शाइन कम हो गई हो तो आप अपने बालों में अंडा लगाते समय इसमें दो से तीन चम्मच हिना पाउडर मिला लें। सिर्फ 4 हफ्ते तक इसे लगाने पर आपके बालों शाइन हैरान करेगी। हिना मिक्स करके सप्ताह में एक से दो बार अंडा लगाएं।
  • आप इस विधि से एग और हिना हेयर मास्क भी बना सकती हैं...
  • 2 अंडे फेट लें
  • 2 चम्मच मेहंदी पाउडर डालें
  • 3 चम्मच सरसों का तेल
  • 3 चम्मच नींबू का रस (अगर डैंड्रफ है तो)
  • इन सभी को मिक्स करके पेस्ट तैयार करें और इसे हेयर मास्क की तरह बालों में लगा लें। फिर 30 से 40 मिनट बाद शैंपू कर लें।

बालों में इस विधि से लगाएं पेट्रोलियम जेली, नहीं पड़ेगी हेयर स्पा की जरूरत; जावेद हबीब का देसी नुस्खा

रूखे बालों पर ऐसे लगाएं अंडा

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

  • बाल बहुत रूखे और कमजोर हो गए हैं तो अंडे का हेयर मास्क बनाते समय आप इसमें 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं। यह हेयर मास्क खारतौर पर उन महिलाओं के लिए जिनके बाल बहुत ड्राई नेचर के हैं।
  • सप्ताह में एक से दो बार इस हेयर मास्क लगाने पर ही आपके बालों में नमी और सॉफ्टनेस लौट आएगी। यह पैक बालों के डैमेज को दूर करने में मदद करेगा और शाइन भी बढ़ाएगा।

एक वॉश में बाल बनेंगे सिल्की और स्मूद, चिड़िया का घोंसला जैसे बालों के लिए जावेद हबीब ने दिया घरेलू नुस्खा

फ्रिजी बालों को स्मूद रखने के लिए

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

  • बाल बेजान हो गए हैं और हर समय उलझते रहते हैं तो इस तरह के बालों में पहली ही बार में स्मूद फिनिंग लाने के लिए आप अंडा और केला मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। साथ ही इसमें सरसों तेल जरूर मिक्स करें। इन तीनों चीजों से तैयार हेयर मास्क को 40 से 45 मिनट के लिए बालों में लगाएं।
  • 2 अंडे फेटे हुए
  • 3 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 केला (मैश किया हुआ)
  • 45 मिनट बाद शैंपू कर लें। बहुत अधिक खराब और पतले हो चुके बालों को फिर से स्वस्थ और चमकदार बनाने में यह हेयर मास्क बहुत काम आएगा। (फोटो साभार: Indiatimes)

शैंपू से 5 मिनट पहले लगाएं सरसों का तेल, हैरान रह जाएंगे इसका असर देखकर

नारियल के तेल में डाले ये 3 चीजें, डैंड्रफ से लेकर टूटने तक बालों की हर प्रॉब्लम होगी दूर

नारियल के तेल में डाले ये 3 चीजें, डैंड्रफ से लेकर टूटने तक बालों की हर प्रॉब्लम होगी दूर

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

स्‍वाद और सेहत से भरपूर अंडा प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है। यह आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, क्‍योंकि यह बालों को चमकदार, घना और उन्‍हें झड़ने से सिर्फ रोकता ही नहीं है बल्‍कि उन्‍हें बढ़ने में भी मदद करता है। अंडे में प्रोटीन, मिनरल्स व बी कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जो मजबूत बालों के लिए बेहद जरूरी है। अंडे में पाया जाने वाला बायोटिन और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन बालों को मोटा बनाते हैं। बालों से जुड़ी समस्‍या के लिए आप अंडे से तैयार घरेलू मास्‍क लगा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे पांच हेयर मास्‍क बताएंगे जिसे लगाने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।

​1. नॉर्मल और कॉम्‍बिनेशन हेयर के लिए एग मास्‍क

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

यह हेयर मास्क आपके स्कैल्प को ऑयली होने से बचाता है और बालों को कंडीशन करने में मदद करता है। यह आपके बालों की जड़ों को पोषण देकर उनकी बनावट में सुधार करता है। इससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है।

सामग्री-

  • 1 अंडा (यदि बाल लंबे हैं तो 2 अंडे)
  • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल (वैकल्पिक)

तरीका

  1. एक कटोरी में अंडे और जैतून के तेल को तब तक मिक्‍स करें जब कि सभी चीजें आपस में मिल न जाएं।
  2. फेंटा हुआ अंडा अपने बालों पर लगाएं। सुनिश्चित करें कि आपके बाल पेस्‍ट से पूरी तरह से ढंक जाएं।
  3. इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  4. अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं।
  5. फिर बालों में कंडीशनर लगाएं और हवा से सूखने दें।
  6. अच्‍छा रिजल्‍ट देखने के लिए ऐसा सप्ताह में 1-2 बार करें।

​2. ड्राय हेयर के लिए लगाएं अंडे की जर्दी

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

यह हेयर मास्‍क बालों की कंडीशनिंग करता है और उन्‍हें नरम बनाता है। यही नहीं, यह बालों को आवश्यक पोषक तत्‍व पहुंचाकर उनकी रिग्रोथ भी करता है।

सामग्री-

  • 2 अंडे की जर्दी
  • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

तरीका

  1. एक कटोरे में दो अंडे की जर्दी और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
  2. फेंटा हुआ अंडा अपने बालों पर लगाएं। अपने बालों को इस मिश्रण से अच्‍छी तरह कवर कर लें।
  3. इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  4. अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं। फिर उन्‍हें कंडीशन करें और हवा में सुखाएं।

Also read: इन 6 गलत आदतों के कारण पतले हो जाते हैं लड़कों के बाल, जल्‍द कर लें सुधार

​3. तैलीय बालों के लिए अंडे का सफेद बाल मास्क

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

यह हेयर पैक आपके बालों की वॉल्यूम बढ़ाकर उनकी बनावट में सुधार करता है। वहीं, इस हेयर पैक में इस्‍तेमाल किया जाने वाला जैतून का तेल बालों को अच्‍छी तरह से कंडीशन करता है।

साम्रगी-

  • 2 अंडे का सफेद भाग
  • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल (वैकल्पिक)

तरीका

  1. एक कटोरे में दो अंडे का सफेद भाग और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
  2. यह फेंटा हुआ अंडा अपने बालों पर लगाएं। सुनिश्चित करें कि आपके बाल मिश्रण से पूरी तरह से ढंक जाएं।
  3. इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  4. अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं।
  5. अपने बालों को कंडीशन करें। सप्ताह में 1-2 बार ऐसा करने से बाल मजबूत और हमेशा ऑयल फ्री रहते हैं।

​4. बालों की ग्रोथ के लिए एलो वेरा और अंडा

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

एलोवेरा जेल अमीनो एसिड, ग्लूकोमैनन्स, स्टेरोल्स, लिपिड और विटामिन का एक समृद्ध स्रोत है। ये पोषक तत्व आपके बालों और खोपड़ी को पोषण देते हैं जबकि एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और मॉइस्चराइजिंग गुण बालों को हेल्‍दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

सामग्री-

  • 2 अंडे का सफेद हिस्‍सा
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

तरीका

  1. इन सभी चीजों को अच्‍छी तरह से एक कटोरे में मिलाएं।
  2. अपने बालों में मिश्रण को तब तक लगाएं जब तक वह पूरी तरह से ढक न जाए।
  3. इसे 30 से 60 मिनट तक लगा रहने दें।
  4. बाद में बालों को ठंडे पानी से धो लें।
  5. अपने बालों को कंडीशन करें और इसे एयर ड्राय करें।

Also read: बाल होंगे दोगुनी तेजी से लंबे और घने, घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा से तेल

​5. हिना और अंडा

क्या अंडा खाने से बाल बढ़ते हैं? - kya anda khaane se baal badhate hain?

मेंहदी में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो स्‍कैल्‍प को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह हेयर पैक आपके बालों में चमक लाता है और तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देते हुए रूसी और बालों के झड़ने पर अंकुश लगाता है।

सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच मेथी के बीज
  • 1 कप शुद्ध मेंहदी पाउडर
  • 1 अंडे की जर्दी

तरीका

  1. मेथी के दो बड़े चम्मच पानी में भिगोएं और उन्हें रात भर छोड़ दें।
  2. सुबह इस पेस्‍ट में एक कप मेंहदी पाउडर और थोड़ा पानी मिलाएं।
  3. मेथी के दानों को पीसकर अंडे की जर्दी के साथ मेंहदी पाउडर में मिला लें। अच्छी तरह मिलाएं।
  4. इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  5. अपने बालों को माइल्‍ड शैंपू और ठंडे पानी से धोएं।
  6. अपने बालों को कंडीशन करें और इसे हवा से सूखने दें।
  7. ऐसा सप्‍ताह में एक बार करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

अंडे से बाल बढ़ता है क्या?

अंडा प्रोटीन और पोषक तत्वों का एक प्रचुर स्रोत होता है, जो बालों के लिए भोजन के रूप में काम करता है। अंडे के पोषक तत्व स्वस्थ बालों के विकास में मदद करते हैं। साथ ही अंडे के प्रयोग से बाल बढ़ने लगते हैं।

बाल बढ़ाने के लिए अंडा कैसे लगाएं?

आप चाहे तो पूरा अंडा भी सिर में लगा सकते हैं. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2-3 एग योक में थोड़ा-सा दही और शहद की कुछ बूंदे डालकर एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों की जड़ों और बालों के सिरों पर अच्छी तरह से लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. आपके बाल हल्के और काफी स्मूद हो जाएंगे.

अंडा खाने से बालों में क्या होता है?

अंडे बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा करते हैं. बालों के लिए अंडे (Egg For Hair) के कई लाभों में से एक यह है कि उनमें मौजूद पोषक तत्व बालों की ग्रोथ और नए बालों के उगने में मदद करते हैं. अंडे में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और बायोटिन शामिल होते हैं, जो आपके बालों की जड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं.

बालों के विकास के लिए अंडे का उपयोग कैसे करें?

बालों में अंडे का उपयोग बालों को मजबूती देता है और दही कंडीशनर के जैसे काम करता है. अंडे और दही को अच्छी तरह से एक कप में मिलाएं और फिर इसे मास्क के जैसे बालों पर लगाएं 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. अगर आप बालों के गिरने की समस्या से परेशान हैं तो इस मास्क का प्रयोग करें.