गांधी जी ने पटेल की बजाए नेहरू को क्यों चुना?

5. गाँधी जी ने पटेल की बजाए नेहरू को क्यों चुना? क्या र-कांग्रेस कार्य समिति ने स्वतंत्रता से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष के बुनावों में अधिक मत प्राप्त करने वाला प्रत्याशी कांग्रेस का राष्ट्रीय पद के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सरदार पटेल, पं० ज० 1 उपस्थित थे। कांग्रेस के 15 प्रदेश स्तर के अध्यक्षों में से सरदार पटे ोिट मिला था। लेकिन गाँधी जी जवाहरलाल नेहरू को ही कांग्रेस अध्य नि विचारों वाले व्यक्तियों को बहुत पसंद करते थे। उन्हें इन सभी बा गाँधी जी पटेल की विदेश नीति से भी सहमत नहीं थे। नेहरू के पक्ष था कि जिस समय अंग्रेजों के हाथों से हुकूमत ली जा रही थी, उस सम ीी के उग्र तेवर और बढ़ती उम्र भी उनके प्रधानमंत्री न बनने की वजह प्रकि नेहरू पटेल से लगभग 15 साल छोटे थे। 1947 ई० में जब भ र्व के थे और नेहरू केवल 56 वर्ष के थे। इस कारण भी गाँधी जी ने पटे को ही चुना। प्रश्न 6. गाँधी जी कांग्रेस को क्यों समाप्त करना चाहते थे? उत्तर-स्वतंत्रता के पश्चात् कांग्रेस में भ्रष्टाचार फैलने लगा, जिसे दे , गौ सेवा संघ, ऑल इंडिया स्पीनर एसोसिएशन एवं नई तालीमी संघ जै 1या। जिसमें उन्होंने कांग्रेस को समाप्त करने पर 'लोक सेवा संघ' बनाने नना को कार्यरूप दे पाते, 30 जनवरी, 1948 को उनकी हत्या कर दी गई इस प्रकार 1917 ई० से 1947 ई० तक गाँधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय आं उनके मन में राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति अगाध सम्मान था, वे कांग्रेस को सम आओ करके देखें : प्रश्न 1. जयप्रकाश नारायण के जीवन एवं कृतित्व के बारे में जा संकेत : विद्यार्थी स्वयं करें। प्रश्न 2. गाँधी जी के आंदोलनों से संबंधित चित्र एकत्रित करके संकेत : विद्यार्थी स्वयं करें।

नई दिल्ली : 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तो पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू प्रधानमंत्री कैसे बने? क्या उस समय पीएम पद के लिए नेहरू से बेहतर सरदार पटेल थे। अक्सर यह सवाल उठाया जाता है कि सरदार पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। क्या सरदार पटेल खुद प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते थे या सरदार पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया। उस समय महात्मा गांधी की प्रधानमंत्री चुने जाने में कोई भूमिका थी? ऐसे कई सवाल हैं जो कई दशकों से लोगों के मन में हैं और अक्सर अलग-अलग मौके पर उठते हैं।

1946 में ब्रिटिश सरकार का कैबिनेट मिशन का प्लान
1945 में जब द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म हुआ तो ब्रिटिश सरकार को यह समझ में आ गया था कि अब भारत को अधिक समय तक गुलाम बनाकर नहीं रखा जा सकता है। वहीं, आजादी के लिए आंदोलन में जुटे स्वतंत्रता संग्राम के नेता भी इस बात को समझ रहे थे कि अब लड़ाई बिल्कुल अंतिम चरण में ही है। ऐसे में ब्रिटिश हुकूमत ने 1946 में कैबिनेट मिशन का प्लान बनाया। इस कैबिनेट मिशन को इस तरह से समझा जा सकता है कि यह आजादी के बाद के सरकार की रूपरेखा था। अंग्रेज अधिकारियों को इस बात की जिम्मेदारी दी गई कि वे भारतीय नेताओं से मिलकर इस दिशा में बातचीत करें। इस तरह से देश में अंतरिम सरकार की रूपरेखा बननी तय हुई।
Pakistan Politics: प्‍लेन क्रैश में हुई थी पाकिस्‍तान के इस इस तानाशाह की मौत, 34 साल बाद भी हादसा बना हुआ है रहस्‍य

कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनता प्रधानमंत्री
इसके तहत देश में वॉयसराय की एग्जिक्यूटिव काउंसिल बननी थी। अंग्रेज वॉयसराय को इसका अध्यक्ष होना था। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को इस काउंसिल का वाइस प्रेसिडेंट बनना था। उस समय यह भी लगभग तय था कि यह वाइस प्रेसिडेंट ही आगे चलकर भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। जिस समय यह पूरी चर्चा और कवायद चल रही थी उस समय मौलाना अबुल कलाम आजाद कांग्रेस के अध्यक्ष थे। कलाम आजाद 1940 से ही इस पद पर बने हुए थे। महात्मा गांधी चाहते थे कि अबुल कलाम आजाद यह पद छोड़े लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते थे। आखिरकार गांधी का दबाव काम आया और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया।

1946 में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक
इसके बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हुई। दूसरे शब्दों में कहें तो देश के भावी प्रधानमंत्री का चेहरा खोजा जा रहा था। अप्रैल 1946 में कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, खान अब्दुल गफ्फार खान, आचार्य जेबी कृपलानी, समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल हुए। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव प्रांतीय कांग्रेस कमेटियां करती थीं। खास बात थी कि किसी भी प्रांतीय कमेटी ने जवाहर लाल नेहरू के नाम का प्रस्ताव नहीं किया था। कांग्रेस की 15 प्रांतीय कमेटियों से 12 सरदार वल्लभ भाई पटेल के पक्ष में थीं। इसकी वजह थी कि सरदार पटेल की संगठन पर पकड़ काफी मजबूत थी। उस समय तीन कमेटियों ने जेबी कृपलानी और पी. सीतारमैया का नाम प्रस्तावित किया था। इससे एक बात तो साफ थी कि बहुमत पटेल के पक्ष में था।

आनंद भी हुए 'आजाद'... G-23 ग्रुप के नेता नहीं हैं खामोश, कांग्रेस की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

जवाहर लाल नेहरू के पक्ष में थे महात्मा गांधी
हालांकि, उस समय तक एक बात तो साफ हो चुकी थी कि महात्मा गांधी प्रधानमंत्री पद पर जवाहर लाल नेहरू को देखना चाहते थे। महात्मा गांधी ने जब मौलाना अबुल कलाम आजाद को कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने को कहा था उस समय भी यह बात कही थी। बताया जाता है कि कांग्रेस की बैठक से पहले महात्मा गांधी ने मौलाना को पत्र में लिखा था, 'अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं जवाहर लाल को ही प्राथमिकता दूंगा। मेरे पास इसकी कई वजहें हैं। अभी उसकी चर्चा क्यों की जाए?' महात्मा गांधी के इस रुख के बावजूद नेहरू के नाम पर सहमति नहीं बनी। अंत में आर्चाय कृपलानी को यह कहना पड़ा कि मैं बापू की भावनाओं का सम्मान करते हुए जवाहर लाल नेहरू के नाम का प्रस्ताव करता हूं। इस बात के साथ ही उन्होंने एक कागज पर जवाहर लाल नेहरू का नाम लिखकर आगे बढ़ा दिया। कार्यसमिति के कई सदस्यों ने इस पर हस्ताक्षर किए। इस कागज पर सरदार पटेल ने भी हस्ताक्षर किया। बैठक में महासचिव जेबी कृपलानी ने एक और कागज पर सरदार पटेल से उम्मीदवारी वापस लेने का जिक्र किया। बैठक में जेबी कृपलानी ने सरदार पटेल से स्पष्ट रूप से कह दिया कि वह अपनी उम्मीदवारी वापस लें और जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेस अध्यक्ष बनने दें। अंतिम तौर फैसला महात्मा गांधी पर छोड़ दिया गया। इसके बाद महात्मा गांधी ने नेहरू के नाम वाला कागज सरदार पटेल की तरफ हस्ताक्षर करने के लिए बढ़ा दिया। महात्मा गांधी के निर्णय का सम्मान करते हुए सरदार पटेल ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

Idi Amin: अल्लाह का आदेश है इनको देश से निकालो... वो नरभक्षी तानाशाह, जिसने युगांडा से हजारों भारतीयों को खदेड़ा

संगठन में सरदार तो जनता में लोकप्रिय थे नेहरू
राजमोहन गांधी अपनी किताब 'पटेल-ए लाइफ' में लिखा है कि कोई और वजह हो ना हो लेकिन इससे पटेल आहत जरूर हुए होंगे। वहीं, कार्यसमिति की बैठक में नेहरू के पक्ष में समर्थन नहीं होने का सवाल पूछने और उम्मीदवारी वापस लेने की बात से पटेल की चोट पर मलहम जरूर लगी होगी। दरअसल महात्मा गांधी को लगता था कि पंडित नेहरू के चुने जाने के बाद भी देश को सरदार पटेल की सेवाएं मिलती रहेंगी। जबकि पटेल के प्रधानमंत्री बनने के बाद से नेहरू उनके नेतृत्व में काम नहीं करेंगे। हालांकि, सरदार पटेल भी इस बात को मानते थे कि जवाहर लाल नेहरू लोकप्रियता के मामले में उनसे कहीं आगे थे। महात्मा गांधी ने उस समय के पत्रकार दुर्गा दास को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जवाहर लाल नेहरू बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अंग्रेजी हुकूमत से बेहतर तरीके से समझौता वार्ता कर सकते थे। गांधी जी को लगता था कि नेहरू अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत का प्रतिनिधित्व सरदार पटेल से बेहतर तरीके से कर पाएंगे। इस तरह से नेहरू के प्रधानमंत्री बनने की राह महात्मा गांधी की वजह से खुली थी। आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को सरदार पटेल को उप प्रधानमंत्री बनाया गया। पटेल के पास आजाद भारत के गृहमंत्रालय का भी जिम्मा दिया गया। उनके पास सूचना और प्रसारण मंत्रालय का भी प्रभार था। 15 दिसंबर 1950 को सरदार पटेल ने अंतिम सांस ली।

सरदार पटेल को क्यों गिरफ्तार किया गया?

सरदार पटेल को गैर कानूनी ढंग से गिरफ्तार किया गया था जब वे रास में पहुँचकर जनसभा में भाषण दे रहे थे तब उन पर निषेधाज्ञा लागू नहीं थी। स्थानीय मजिस्ट्रेट ने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए तत्काल निषेधाज्ञा लागू कर दी और उन्हें बिना कोई अवसर दिए गिरफ़्तार कर लिया।

सरदार पटेल के कितने बच्चे थे?

वल्लभ भाई पटेल.

पटेल की जगह नेहरू पीएम क्यों बने?

15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। यह इसलिए हुआ क्योंकि ब्रिटिश सरकार की तरफ से यह कैबिनेट मिशन प्लान था कि अंतरिम सरकार के तौर पर वॉयसराय की अध्यक्षता में एग्जिक्यूटिव काउंसिल बनेगी। कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष इस काउंसिल का वाइस प्रेसिडेंट बनेगा।

गांधी और नेहरू के बीच क्या संबंध थे?

मोतीलाल के पुत्र जवाहरलाल नेहरू (1889-1964) ने स्वतन्त्रता संग्राम में हिस्सा लिया और 1929 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये। जवाहरलाल नेहरू गान्धी के काफी करीब थे। नेहरू के कोई पुत्र न था, उनकी एक पुत्री इंदिरा गांधी थी। जिनका विवाह फिरोज़ गांधी से हुआ और इसी पीढ़ी से ये वंश चल रहा है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग