गुप्तकालीन सोने के सिक्के को क्या कहते हैं? - guptakaaleen sone ke sikke ko kya kahate hain?

गुप्त काल में सोने के सिक्के को क्या कहते थे?

December 3, 2020

(A) रूपक
(B) दीनार
(C) मार्कड सिक्के
(D) सोना सिक्का

Answer : दीनार

Explanation : गुप्त काल में सोने के सिक्के को दीनार कहते थे। गुप्त शासकों द्वारा सोने, चाँदी एवं ताँबे तीनों प्रकार के ही सिक्के जारी किए गए थे, जिसमें सर्वाधिक स्वर्ण सिक्के जारी किए गए थे। गुप्तों के स्वर्ण सिक्कों को 'दीनार' कहा जाता है, जिसका वजन 144 ग्रेन के बराबर होता था। गुप्त शासकों में सर्वप्रथम चंद्रगुप्त द्वितीय ने शकों पर अपनी विजय के उपलक्ष्य में चाँदी के सिक्के चलाए, इसके पश्चात् कुमार गुप्त प्रथम, स्कन्दगुप्त तथा बुधगुप्त द्वारा भी चाँदी के सिक्के जारी किए गए। चाँदी के सिक्के को रूपक कहा जाता था। गुप्त सिक्कों की एक प्रमुख विशेषता यह होती कि इसके अग्र भाग पर राजाओं की आकृति तथा पृष्ठभाग पर देव प्रतिमाओं का अंकन मिलता है। ....अगला सवाल पढ़े

Tags : पर्यावरण प्रश्नोत्तरी

Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams

Latest Questions

Free

10 Questions 10 Marks 7 Mins

Latest RRB Group D Updates

Last updated on Nov 2, 2022

The RRB Group D Results are expected to be out soon! The Railway Recruitment Board released the RRB Group D Answer Key on 14th October 2022. The candidates will be able to raise objections from 15th to 19th October 2022. The exam was conducted from 17th August to 11th October 2022. The RRB (Railway Recruitment Board) is conducting the RRB Group D exam to recruit various posts of Track Maintainer, Helper/Assistant in various technical departments like Electrical, Mechanical, S&T, etc. The selection process for these posts includes 4 phases- Computer Based Test Physical Efficiency Test, Document Verification, and Medical Test. 

PLAYING x OF y

Track Name

इतिहासकारों का यह मानना है कि अगर किसी देश का इतिहास जानना है तब उसके तत्कालीन सिक्कों का प्रचलन देखना चाहिए । भारत को सोने की चिड़िया का नाम देने वाले गुप्त वंश का इतिहास उसके सिक्कों के रूप में दिखाई देता है। गुप्त वंश के सिक्के बहुमूल्य धातु जैसे सोने और चाँदी के अलावा सीसे के बने होते थे। विदेशी व्यापार की अधिकता के कारण स्वर्ण भंडार में हमेशा वृद्धि होती रहती थी और इस कारण समाज में स्वर्ण एवं रजत सिक्कों का प्रचलन अधिक था।

अनोखी व कलात्मक मुद्रा:

गुप्त वंश में स्वर्ण मुद्रा का प्रचलन अधिक था। इसके अतिरिक्त इस मुद्रा में कलात्मकता का भी आधिक्य था। उस समय जारी की गई स्वर्ण मुद्रा को ‘दिनार’ कहा जाता था। इन मुद्राओं के निर्माण में कुषाण वंश द्वारा प्रयोग की गई स्वर्ण की मात्रा तुलनात्मक रूप से कम थी।

इसके अलावा जब चंद्रगुप्त द्वितीय ने शक शासकों को पराजित करके गुजरात राज्य को अपने अधीन कर लिया तब विजय प्रतीक स्वरूप चाँदी के सिक्के जारी किए गए।

लेकिन यह मुद्रा आम आदमी के दैनिक व्यवहार के लिए उपयुक्त नहीं थी। इसलिए रोज़मर्रा की जिंदगी में उन्हें वस्तुओं के आदान-प्रदान और कौड़ियों के प्रयोग से काम चलाना पड़ता था।

सिक्कों की विशेषता:

गुप्त वंश में चंद्रगुप्त प्रथम ने सबसे पहले सिक्कों का प्रचलन शुरू किया था। इन सिक्कों के एक ओर चन्द्रगुप्त का चित्र अंकित था तो दूसरी ओर रानी कुमार देवी को अंकित किया गया था। अपने पूरे शासन काल में चंद्रगुप्त ने इस प्रकार के छह सिक्कों को जारी किया था। आरंभ में इन सिक्कों का वजन 120 से 121 ग्रेन हुआ करता था।

चन्द्रगुप्त द्वारा जारी किए गए सिक्कों में सबसे अधिक प्रचलित सिक्कों में वह सिक्का था जिसमें उसके बाएँ हाथ में ध्वज धारण किया हुआ था। इस चित्र में भी उसके कुषाण सम्राटों की भांति विदेशी पोशाक धारण किए हुए दिखाया गया है। इसी प्रकार चन्द्रगुप्त की रानी को भी विदेशी रूप में दिखाया गया था।

समुद्रगुप्त के सिक्के:

चन्द्रगुप्त के पुत्र समुद्रगुप्त द्वारा जारी किए गए सिक्कों में विदेशी पुट नहीं था। समुद्रगुप्त ने अपने सिक्कों में स्वयं को एक धनुर्धर के रूप में प्रदर्शित किया था। इस चित्र को आगे आने वाले गुप्त शासको ने भी पसंद करते हुए अपनाया था।

इसके अलावा समुद्रगुप्त द्वारा जारी किए सिक्के में उसे एक हाथ में युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले कुल्हाड़े के साथ भी दिखाया गया है और इसके साथ ही उसके सामने एक संदेशवाहक भी खड़ा है। समुद्रगुप्त ने कला प्रेमी व धार्मिक रूप को भी सिक्कों के रूप में देखा जा सकता है। कुछ सिक्कों में उसे वीणा बजाते हुए और यज्ञ करते हुए भी दिखाया गया था।

समुद्रगुप्त ने मुख्य रूप से केवल स्वर्ण सिक्कों को ही जारी किया था। उसके राज्य में तांबे के सिक्के का प्रचलन नाममात्र का ही था।

इस समय जारी किए गए सिक्कों का वजन 144 ग्रेन था। जबकि चाँदी के सिक्कों का भार 30,333 ग्रेन रखा गया था।

कुमार गुप्त:

गुप्त वंश के एक और शासक कुमार गुप्त ने भी कुछ सिक्कों को जारी किया था। यह सिक्के पहले के शासको की तुलना में काफी भिन्न थे। कुमार गुप्त ने अपने शासन काल में लगभग 14 प्रकार के स्वर्ण सिक्कों को जारी किया था। इन सिक्कों में अधिकतर घुड़सवार की आकृति वाले सिक्के देखे जा सकते हैं। इसके अलावा नाचते हुए मोर को भी कुछ स्वर्ण मुद्राओं में अंकित किया गया था। अपने पूर्वजों की परंपरा का पालन करते हुए कुमार गुप्त ने स्वयं को एक अच्छे शिकारी व क्षत्रीय के रूप में भी सिक्कों पर अंकित करवाया था। इसके लिए कहीं चीते का शिकार तो कहीं अश्वमेघ करते हुए आकृति अंकित करवाई गई। इसके अतिरिक्त वीणावादक के रूप में भी कुमारगुप्त को सिक्को पर देखा जा सकता है।

चन्द्रगुप्त की भांति राजा रानी को भी सिक्कों पर अंकित करवाया गया।

इस प्रकार कहा जा सकता है कि स्वर्ण सिक्के गुप्त वंश की प्रतिष्ठा के परिचायक रहे हैं।

गुप्त काल में सिक्कों को क्या कहते थे?

सही उत्‍तर है → रूपका। गुप्तों द्वारा जारी किए गए चांदी के सिक्कों को रूपक कहा जाता था।

गुप्त काल की स्वर्ण मुद्रा को क्या कहा जाता था?

उस समय जारी की गई स्वर्ण मुद्रा को 'दिनार' कहा जाता था

सोने के सिक्के को क्या कहते थे?

सोने का सिक्का निष्क (सुवर्ण) कहलाता था।

गुप्त शासकों द्वारा जारी किए गए चांदी के सिक्के को क्या कहा जाता था?

व्याख्या: गुप्त शासकों द्वारा जारी चांदी के सिक्कों को "रूपका" के नाम से जाना जाता था

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग