ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से विभिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के लिए विभिन्न पत्र क्या है? - glookoj ke okseekaran se vibhinn jeevon mein oorja praapt karane ke lie vibhinn patr kya hai?

विज्ञान

प्रश्न 207 : ग्लूकोज के आक्सीकरण से विभिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के विभिन्न पथ क्या हैं

उत्तर : ग्लूकोज़ के ऑक्सीकरण से ऊर्जा प्राप्त होती है और यह श्वसन प्रक्रिया के लिए प्रमुख कच्ची सामग्री के रूप में कार्य करता है। यह ऑक्सीजन की उपलब्ध मात्रा तथा जीव के प्रकार पर निर्भर करता है।
(i) सभी जीवों में ग्लाइकोलिसिस होती है जसिमें ग्लूकोज़ पाइरुवेट में बदलता है, जो तीन कार्बन वाला यौगिक है। यह प्रक्रिया जीवद्रव में होती है।

ग्लूकोज के ऑक्सीकरण से विभिन्न जीवों में ऊर्जा प्राप्त करने के लिए विभिन्न पत्र क्या है? - glookoj ke okseekaran se vibhinn jeevon mein oorja praapt karane ke lie vibhinn patr kya hai?

(ii) अवायवीय (अनॉक्सी) श्वसन जो ईस्ट में होता है पायवेट एथेनॉल तथा CO2 में परिवर्तित होता है तथा कुछ मात्रा में ऊर्जा भी उतसर्जित होती है।
(iii) जब हम व्यायाम करते हैं या दौड़ लगाते हैं, तो माँसपेशियों में पायवेट लैक्टिक अम्ल में परिवर्तित होता है तथा कुछ ऊर्जा उतसर्जित होती है।
(iv) जब पाइरुवेट का ऑक्सीकरण, ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में होता है तो इससे CO2 तथा H2O बनता है तथा प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित होती है। ग्लूकोज़ का पूर्ण ऑक्सीकरण माइटोकॉन्ड्रिया में होता है।


MP BOARD CLASS 10 science notes