फ्रांस की क्रांति के परिणाम क्या है? - phraans kee kraanti ke parinaam kya hai?

फ्रांस की क्रांति के परिणाम क्या है? - phraans kee kraanti ke parinaam kya hai?

  • फ्रांस की क्रांति निश्चित ही तत्कालीन विश्व की एक प्रभावकारी घटना थी। इस क्रांति के फलस्वरूप फ्रांस में नई राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना जाग्रत हुई। 
  • इस क्रांति के प्रमुख परिणाम निम्न प्रकार थे -

  1. फ्रांसीसी क्रांति ने मानव जाति को स्वतंत्रता, समानता तथा बन्धुत्व का नारा प्रदान किया।
  2. फ्रांस की क्रांति ने विश्व के अन्य देशों में भी प्रजातंत्र के विकास को गति प्रदान की।
  3. फ्रांस की क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस ने कृषि, उद्योग, कला, साहित्य, शिक्षा व सैनिक गौरव के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की।
  4. फ्रांस की इस क्रांति ने सदियों से चली आ रही यूरोप की पुरातन व्यवस्था का अंत कर दिया।
  5. इस क्रांति के परिणामस्वरूप देश की बहुसंख्यक जनता को सामन्तवाद से छुटकारा मिल गया।
  6. व्यापार कर कुलीनों व सामन्तों का एकाधिकार समाप्त हो गया।
  7. फ्रांस में राजनीतिक चेतना के कारण नये राजनीतिक वातारण का सृजन हुआ तथा फ्रांस में सम्प्रभुता के सिद्धांत की प्रतिस्थापना हुई।
  8. मध्यमवर्गीय जनता की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई। अब यह वर्ग प्रत्येक क्षेत्र में स्वतंत्रतापूर्वक प्रगति के मार्ग पर चलने लगा।
  9. इस क्रांति के कारण फ्रांस में जनतंत्र की शुरुआत हुई।
  10. फ्रांस में राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ।
  11. राजा की दैवीय शक्ति की मान्यता समाप्त हो गयी।

ये भी पढ़ें

फ्रांस की क्रांति का क्या परिणाम हुआ?

क्रान्ति के फलस्वरूप राजा को गद्दी से हटा दिया गया, एक गणतंत्र की स्थापना हुई, खूनी संघर्षों का दौर चला, और अन्ततः नेपोलियन की तानाशाही स्थापित हुई जिससे इस क्रान्ति के अनेकों मूल्यों का पश्चिमी यूरोप में तथा उसके बाहर प्रसार हुआ। इस क्रान्ति ने आधुनिक इतिहास की दिशा बदल दी।

फ्रांसीसी क्रांति के परिणाम क्या थे Class 10?

सन १८४८ में पूरे यूरोप में क्रान्ति की तरंग छायी हुई थी। १८४८ की फ्रांस की क्रान्ति के फलस्वरूप ओर्लियन राजतन्त्र (१८३०-४८) का अन्त हुआ तथा द्वितीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई। २५ फरवरी १९४८ को लामरतीन (Lamartine) ने पेरिस के टाउन हाल के सामने लाल ध्वज को अस्वीकार कर दिया।

फ्रांस की क्रांति का नारा क्या है?

Answer: फ्रांसीसी क्रांति का नारा स्वतंत्रता, समानता और बन्धुत्वता था

फ्रांस की क्रांति का उद्देश्य क्या था?

फ्रांसीसी क्रांतिकारियों का मुख्य उद्देश्य राजशाही को समाप्त करना और लोकतांत्रिक सरकार के लिए मार्ग प्रशस्त करना था। धार्मिक स्वतंत्रता और चर्च द्वारा एकत्र करों का उन्मूलन क्रांतिकारियों का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य थे।