फीचर लेखन का कौन सा मुख्य आधार स्तंभ है? - pheechar lekhan ka kaun sa mukhy aadhaar stambh hai?

फीचर लेखन की विशेषताएँ लिखिए ।

फीचर किसी विशेष घटना, व्यक्ति, जीव-जंतु, स्थान, प्रकृति-परिवेश से संबंधित व्यक्तिगत अनुभूतियों पर आधारित आलेख होता है। फीचर समाचारों को नया आयाम देता है, उनका परीक्षण करता है तथा उन पर नया प्रकाश डालता है। फीचर समाचार पत्र का प्राण तत्त्व होता है। पाठक की प्यास बुझाने, घटना की मनोरंजनात्मक अभिव्यक्ति की कला का नाम फीचर है। फीचर किसी गद्य गीत की तरह होता है जो बहुत लंबा, नीरस और गंभीर नहीं होना चाहिए। इससे पाठक बोर हो जाते हैं और ऐसे फीचर कोई पढ़ना नहीं चाहता। फीचर किसी विषय का मनोरंजन शैली में विस्तृत विवेचन है। अच्छा फीचर नवीनतम जानकारी से परिपूर्ण होता है। किसी घटना की सत्यता, तथ्यता फीचर का मुख्य तत्त्व है। फीचर लेखन में शब्द चयन अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। लेखन की भाषा सहज, संप्रेषणीयता से परिपूर्ण होनी चाहिए। प्रसिद्ध व्यक्तियों के कथनों, उद्धरणों, लोकोक्तियों और मुहावरों का प्रयोग फीचर में चार चाँद लगा देता है। फीचर लेखन में भावप्रधानता होनी चाहिए, क्योंकि नीरस फीचर कोई भी नहीं पढ़ना चाहता। फीचर से संबंधित तथ्यों का आधार दिया जाना चाहिए। विश्वसनीयता के लिए फीचर में तार्किकता आवश्यक है। तार्किकता के बिना फीचर अविश्वसनीय बन जाता है। फीचर में विषय की नवीनता होना आवश्यक है, क्योंकि उसके अभाव में फीचर अपठनीय हो जाता है। फीचर में किसी व्यक्ति अथवा घटना विशेष का उदाहरण दिया गया हो तो उसकी संक्षिप्त जानकारी भी देनी चाहिए। फीचर के विषयानुकूल चित्रों, कार्टूनों अथवा फोटो का उपयोग किया जाए तो फीचर अधिक प्रभावशाली बन जाता है। फीचर लेखन में राष्ट्रीय स्तर के तथा अन्य महत्त्वपूर्ण तथा समसामयिक विषयों का समावेश होना चाहिए। फीचर पाठक की मानसिक योग्यता और शैक्षिक पृष्ठभूमि के अनुसार होना चाहिए।

फीचर लेखन संबंधी मुख्य बातें कौन कौन सी है?

एक अच्छे फीचर लेखन की कुछ विशेषताएं नीचे दी गई है:.
मनोरंजक होना चाहिए।.
ज्ञानवर्धक होना चाहिए।.
मानवीय रुचि पर आधारित होना चाहिए।.
चित्रात्मक भाषा शैली होनी चाहिए।.
कल्पना का समावेश भी आवश्यक है।.
लंबा व घुमाउदार ना हो।.
जिससे रुचि उत्पन्न हो।.
भावात्मक हो।.

फीचर का आधार क्या है?

संभवत: इस शैली में दी गई जानकारी को पढ़ने या सुनने में व्यक्ति नीरसता दिखा सकता है । लेकिन फीचर सौन्दर्य से परिपूर्ण, कल्पक एवं रोचक शैली में दिए जाने के कारण व्यक्ति अनायास ही इसकी ओर आकर्षित हो जाता हैं। फीचर का आधार समाचार है, लेकिन फीचर समाचार नहीं है ।

3 फीचर लेखन की प्रक्रिया के मुख्य अंग कितने हैं?

फीचर लेखन का आयोजन चार चरणों में संपूर्ण होता है –.
विषय वस्तु का चयन.
सामग्री का चयन.
फीचर का चयन.
शीर्षक.
निष्कर्ष.

फीचर की प्रमुख विशेषता क्या है?

फीचर किसी विशेष घटना, व्यक्ति, जीव-जंतु, स्थान, प्रकृति-परिवेश से संबंधित व्यक्तिगत अनुभूतियों पर आधारित आलेख होता है। फीचर समाचारों को नया आयाम देता है, उनका परीक्षण करता है तथा उन पर नया प्रकाश डालता है। फीचर समाचार पत्र का प्राण तत्त्व होता है।