एक समान वृत्तीय गति से आप क्या समझते हैं - ek samaan vrtteey gati se aap kya samajhate hain

  • वृत्तीय गति
    • वृत्तीय गति के उदाहरण
      • वृत्तीय गति के प्रकार
      • 1. एकसमान वृत्तीय गति
      • 2. असमान वृत्तीय गति
    • कोणीय विस्थापन
      • प्रशन-उत्तर
        • एकसमान वृत्तीय गति में क्या स्थिर रहता है?
        • क्या एकसमान वृत्तीय गति त्वरित गति है?

वृत्तीय गति

जब कोई कण एक वृत्त के आकार के पथ अर्थात् वृत्तीय पथ पर गति करता है तो कण की गति को वृत्तीय गति (circular motion in Hindi) कहते हैं।

एकसमान वृत्तीय गति

प्रस्तुत चित्र में से स्पष्ट है कि एक कण कैसे वृत्तीय पथ पर गति करता है।

वृत्तीय गति के उदाहरण

” रस्सी से बंधे पत्थर को घुमाने पर गति “
यह वृत्तीय गति को समझने के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है इसके आधार पर वृत्तीय गति को इस प्रकार परिभाषित किया जा सकता है। कि
” जब कोई कण किसी बिंदु को केंद्र मानकर उसके चारों ओर एक वृत्तीय पथ पर गति करता है तो उसकी गति को वृत्तीय गति कहते हैं। “

वृत्तीय गति के प्रकार

वृत्तीय गति दो प्रकार की होती है
(1) एकसमान वृत्तीय गति
(2) असमान वृत्तीय गति

1. एकसमान वृत्तीय गति

जब कोई कण एकसमान चाल से वृत्तीय पथ पर गति करता है तो कण की इस गति को एकसमान वृत्तीय गति (uniform circular motion in Hindi) कहते हैं।
अथवा जब कोई कण एक बिंदु को केंद्र मानकर उसके चारों ओर एक वृत्तीय पथ पर एकसमान चाल से चलता है तो कण की गति एकसमान वृत्तीय गति कहलाती है।
एकसमान वृत्तीय गति में कण की गतिज ऊर्जा, रेखीय चाल तथा कोणीय संवेग नियत रहते हैं।

2. असमान वृत्तीय गति

जब कोई कण असमान चाल से वृत्तीय पथ पर गति करता है तो कण की इस गति को असमान वृत्तीय गति (non-uniform circular motion in Hindi) कहते हैं।
अथवा जब कोई कण एक बिंदु को केंद्र मानकर उसके चारों ओर एक वृत्तीय पथ पर असमान चाल से चलता है तो कण की यह गति असमान वृत्तीय गति कहलाती है।

पढ़ें… 11वीं भौतिक नोट्स | 11th class physics notes in Hindi

कोणीय विस्थापन

जब कोई कण एकसमान वृत्तीय गति करता है तो कण का त्रिज्य सदिश निश्चित समयांतराल में जितना कोण घूमता है उसे कण का कोणीय विस्थापन कहते हैं।

कोणीय विस्थापन

कोणीय विस्थापन को ∆θ से दर्शाया जाता है। तो कोणीय विस्थापन का सूत्र
कोणीय विस्थापन \footnotesize \boxed { ∆θ = \frac{∆s}{r} }
कोणीय विस्थापन का मात्रक रेडियन होता है यह एक सदिश राशि है।

प्रशन-उत्तर

एकसमान वृत्तीय गति में क्या स्थिर रहता है?

गतिज ऊर्जा, रेखीय चाल और कोणीय संवेग

क्या एकसमान वृत्तीय गति त्वरित गति है?

हां, चूंकि वेग की दिशा प्रत्येक बिंदु पर बदलती रहती है।

एक समान वृत्तीय गति से आप क्या समझते हैं उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए?

जब कोई कण एकसमान चाल से वृत्तीय पथ पर गति करता है तो कण की इस गति को एकसमान वृत्तीय गति (uniform circular motion in Hindi) कहते हैं। अथवा जब कोई कण एक बिंदु को केंद्र मानकर उसके चारों ओर एक वृत्तीय पथ पर एकसमान चाल से चलता है तो कण की गति एकसमान वृत्तीय गति कहलाती है।

एक समान वृत्तीय गति में क्या नियत होता है?

Solution : जब कोई वस्तु एक समान चाल से किसी वृत की परिधि पर गति करे तो उसकी गति को एक समान वृत्तीय गति कहते है

वृत्तीय गति कितने प्रकार के होते हैं?

भौतिकी में जब कोई पिण्ड ऐसी गति करता है कि उसकी गति का पथ एक वृत्त हो तो ऐसी गति को वृत्तीय गति (circular motion) कहते हैंवृत्तीय गति कई तरह की हो सकती है। यदि पिण्ड का कोणीय वेग अचर हो तो इस प्रकार की वृत्तीय गति को एकसमान वृत्तीय गति (युनिफॉर्म सर्कुलर मोशन) कहते हैं

वृत्तीय गति में क्या स्थिर रहता है?

एकसमान वृतीय गति के अधीन एक वस्तु में नियत गति होती है। एकसमान वृतीय गति में वेग का परिमाण समान होती है लेकिन दिशा हर बिंदु पर बदलती रहती है। इसलिए, त्वरण का परिमाण स्थिर है।