ड्रीम बंधु कौन थे उन्होंने जर्मन राष्ट्रीय भावनाओं के विकास में क्या योगदान दिया - dreem bandhu kaun the unhonne jarman raashtreey bhaavanaon ke vikaas mein kya yogadaan diya

ड्रीम बंधु कौन थे उन्होंने जर्मन राष्ट्रीय भावनाओं के विकास में क्या योगदान दिया - dreem bandhu kaun the unhonne jarman raashtreey bhaavanaon ke vikaas mein kya yogadaan diya

गॉटफ्रीद को राष्ट्रवाद की अवधारणा का जनक माना जाता है। वही मूल जर्मन रोमान्टिक राष्ट्रवाद का भी संस्थापक है।

ड्रीम बंधु कौन थे उन्होंने जर्मन राष्ट्रीय भावनाओं के विकास में क्या योगदान दिया - dreem bandhu kaun the unhonne jarman raashtreey bhaavanaon ke vikaas mein kya yogadaan diya

सन १८४८ में फिलिप वीट द्वारा जर्मेनिया का चित्रण

जर्मन राष्ट्रवाद यह विचार है कि जर्मन एक राष्ट्र हैं। जर्मन राष्ट्रवाद, जर्मनों और जर्मन बोलने वालों की एकता को एक राष्ट्र राज्य के रूप में बढ़ावा देता है, और जर्मनों की राष्ट्रीय पहचान पर जोर देता है और उस पर गर्व करता है। जर्मन राष्ट्रवाद की उत्पत्ति नेपोलियन युद्धों के दौरान 'रोमांटिक राष्ट्रवाद' के जन्म के साथ शुरू हुई। यही वह समय है जब पैन-जर्मनीवाद का उदय होना शुरू हुआ।

जर्मनी में राष्ट्रवाद का उदय १८वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में हुआ। इस समय जर्मनी में अनेक राजनितिक चिन्तक और बुद्धिजीवियों का प्रादुभार्व हुआ जिन्होंने जर्मन में राष्ट्रीय चेतना की भावना जगाई। ऐसे लोगों में स्टीन, गॉटफ्रीड (Johann Gottfried Herder), कांट, फिक्टे, हीगेल, अंडरत, हम्बोल्ट और ग्रिमबंधुओं (जैकोब गरीम और विल्हेल्म गरीम) के नाम विशेष रूप से उल्लेखीनय है। स्टीन संवैधानिक राजतन्त्र में विश्वास करते थे। ग्राटफ्रीड का मानना था की सच्ची जर्मन संस्कृति उसके आम लोगों में निहित है। यह राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने इसे 'वोलकजिस्ट' नाम दिया। हरडर के दार्शनिक चिन्तन ने जर्मनी में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की नीवं डाली। इसका तेजी से प्रसार हुआ। गॉटफ्रीड से प्रेरणा लेकर ग्रीमबन्धुओं ने जर्मन लोककथाओं का संग्रह (ग्रीम्स फेयरी टेल्स ) प्रकशित किया। साथ ही, 33 खण्डों में जर्मन भाषा का शब्दकोश भी प्रकाशित किया गया। कांट ने स्वतंत्रता का आदर्श प्रस्तुत किया। फिक्टे उग्र राष्ट्रवाद का समर्थक था। उसने फ्रांस-विरोधी जर्मन राष्ट्रवाद पर बल दिया। हीगेल ने ऐतिहासिक द्वंद्ववाद (हिस्टोरिकल डायलेक्टिज्म) की व्याख्या की तथा राज्य में सर्वोच्च सत्ता की कल्पना की। हीगेल ने इतिहास की प्रक्रिया का उद्देश्य 'स्वतंत्रता की उपलब्धि' बताया। हीगेल के विचारों से प्रभावित होकर जर्मनी में इतिहास के अध्ययन पर विशेष बल दिया गया। बिस्मार्क हीगेल से गहरे रूप से प्रभावित हुआ था। अंडर्ट ने अपनी कविताओं के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना जागृत की। हार्डेन बर्ग तथा नोवलिस ने जर्मनी के गौरवमय अतीत को उजागर कर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया। राष्ट्रवाद के प्रसार में शिक्षण संस्थानों एवं विद्यार्थियों का भी महत्वपूर्ण योगदान था। वाइमर राज्य का एना विश्वविद्यालय राष्ट्रीय आन्दोलन का गढ़ था। चित्रकारों ने अपने चित्रों द्वारा राष्ट्रवादी भावना का प्रसार किया।

यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति के योगदान को दर्शाने के लिए तीन उदाहरण दें। 


यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति के योगदान को दर्शाने के लिए तीन उदाहरण निम्नलिखित है:
(i) भाषा- भाषा ने पोलैंड में राष्ट्रवाद के विकास में में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। पोलैंड में रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में पोलिश भाषा बोलने पर सख्त रोक थी। पादरियों द्वारा रुसी भाषा बोलने से इंकार करने पर उन्हें सजा दी जाने लगी। इस प्रकार पोलिश भाषा रुसी प्रभुत्व के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक के रूप में सामने आई।
(ii) लोक संस्कृति- जर्मन दार्शनिक योहना गॉटफ़्रीड हरडर धर्म यहां का मानना था कि सच्ची जर्मन संस्कृति उसके आम लोगों में निहित थी। उन्होंने लोक संगीत, लोक काव्य और लोकनृत्य के माध्यम से जर्मन राष्ट्र की भावना को प्रसारित किया।
(iii) संगीत- कैरोल कुर्पिसकी नाम के एक पोलिश नागरिक ने राष्ट्रीय संघर्ष में अपने औपेरा और संगीत का गुणगान किया तथा पोलेनेस और माजुरका जैसे लोक नृत्यों को राष्ट्रीय प्रतीकों में बदल दिया।

1052 Views


फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या क़दम उठाए?


फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने निम्नलिखित कदम उठाए-
(i) पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों का प्रचार किया गया जिसे एक संविधान के अंतर्गत सामान अधिकार प्राप्त हो।
(ii) एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई जिसमें अपने भू-भाग पर रहने वाले नागरिकों के लिए समान कानून बनाए गए।
(iii) एस्टेट जनरल का नाम बदलकर नेशनल एसेम्बली कर दिया गया जिसका चुनाव नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा।
(iv) नई स्तुतियाँ रची गई, शपथें ली गई और शहीदों का गुणगान हुआl यह सब राष्ट्र के नाम पर हुआ।
(v) फ्रांस का नया राष्ट्रध्वज चुना गया।
(vi) फ्रेंच को राष्ट्रीय भाषा के रूप में चुना गया और क्षेत्रीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया।
(vii) आंतरिक आयात निर्यात शुल्क समाप्त कर दिए गए और भार मापने की एक समान व्यवस्था लागू की गई।

1552 Views


निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें-
यूनानी स्वतंत्रता युद्ध


इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में यूनान का स्वतंत्रता संग्राम एक महत्वपूर्ण घटना थी। इस घटना के द्वारा पूरे यूरोप के मिश्रित वर्ग में राष्ट्रीय भावना प्रवाहित हुई। पंद्रहवीं सदी से यूनान अॉटोमन साम्राज्य का ही भाग था। 1821 में यूरोप में क्रांतिकारी राष्ट्रवाद की प्रगति से यूनानियों का आज़ादी के लिए संघर्ष शुरू हुआ। इसमें पश्चिमी यूरोप के ऐसे अनेक लोगो का समर्थन यूनान के क्रांतिकारियों को मिला जो प्राचीन यूनानी संस्कृति के प्रति सहनभूति रखते थे। इस संघर्ष में अनेक कवियों और कलाकारों ने भी अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया और संघर्ष के लिए जनमत जुटाया। लॉर्ड बायरन नाम के एक अंग्रेज कवि ने इस संघर्ष के लिए न केवल धन इकट्ठा किया बल्कि युद्ध लड़ने भी गए। जहाँ बुखार से उनकी मृत्यु हो गई। आखिरकार 1832 कुस्तुनतुनिया की संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्रीय घोषित किया।

1718 Views


अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को जायदा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए


अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने निम्नलिखित बदलाव किए-
(i) जन्म के आधार पर विशेषाधिकार समाप्त कर उसमें कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।
(ii) नेपोलियन ने फ्रांस में प्रजातंत्र को समाप्त करके राजतंत्र को दोबारा लागू किया।
(iii) उसने 1804 एक नागरिक संहिता तैयार कर फ्रांसीसी नियंत्रण के अधीन क्षेत्रों में भी लागू किया।इसे नेपोलियन संहिता भी कहते हैं।
उसने प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाकर सामंती व्यवस्था को समाप्त किया और उसमें किसानों को भू-दासत्व और जागीरदारी शुल्कों से मुक्ति दिलवाई।
(iv) उसने व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापारी संघ के नियंत्रण को हटाया।
(v) नेपोलियन ने यातायात और संचार सुविधा में सुधार किया।
(vi) एक राष्ट्रीय मुद्रा को लागू कर व्यापारियों को पूंजी के आवागमन में आसान किया।
(vii) एक समान मानक भार और नाप को पूरे राष्ट्र में लागू किया।

546 Views


मारीआन और जर्मेनिया कौन थे? किस तरह उन्हें चित्रित किया गया उनका क्या महत्व था?


फ्रांस और जर्मनी के कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता, न्याय तथा विचारों को प्रकट करने के लिए नारी रूपक का प्रयोग किया गया। फ्रांस में इसी नारी रूपक को मारीआन नाम दिया गया और जर्मनी में जर्मेनिया नाम दिया गया।
मारीआन- इसने जन राष्ट्रीय के विचारों को रेखांकित किया। उसके चिह्न भी स्वतंत्रता और गणतंत्र के थे-लाल टोपी, तिरंगा और कलगी। मारीआन की प्रतिमाएँ चौकों पर लगाई गई ताकि जनता को एकता के राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे और लोगों मरियान की छवि डाक टिकटों पर अंकित की गई।
जर्मेनिया- जर्मेनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई। चाक्षुष अभिव्यक्तियों में जर्मेनिया बलूत वृक्ष के पत्तों को पहनती है क्योंकि जर्मन बलूच वीरता का प्रतीक है।

1988 Views


उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?


मध्यवर्ग के लिए 1848 उदारवाद की क्रांति का अर्थ था व्यक्ति के लिए आज़ादी और सभी के लिए सामान कानून। उस समय यूरोप के अनेक देशों में कई किसान- मज़दूर बेरोजगारी, भुखमरी के खिलाफ विद्रोह कर रहे थे। तभी उदारवादियों द्वारा भी एक क्रांति हो रही थी। 1848 उदारवादियों में क्रांति का अर्थ राष्ट्रीय एकीकरण के लिए क्रांति माना जाता हैl उन्होंने 1848 की क्रांति में राष्ट्रीय राज्य की मांग को आगे बढ़ाया। वह राष्ट्रीय राज्य, संविधान, प्रेस की स्वतंत्रता, संगठन बनाने की आज़ादी आदि सिद्धांतों पर आधारित था। उदारवादियों की 1848 की क्रांति के निम्नलिखित विचारों को बढ़ावा दिया-
(i) राजनैतिक विचार- राजनैतिक रुप से उदारवाद एक ऐसी सरकार पर ज़ोर देता था जो सहमति से बनी हो। फ्रांसीसी क्रांति के होने के बाद उदारवाद निरंकुश शासन के विरुद्ध था। उन्होंने पादरी वर्ग के विशेषाधिकार की समाप्ति पर बल दिया। उदारवादियों ने संसद के प्रतिनिधि सरकार का समर्थन किया उनका मानना था कि मत देने का अधिकार केवल उन्ही पुरूषों को नहीं है जिनके पास सम्पति है अपितु महिलाओं को और उन पुरुषों को भी होना चाहिए जिनके पास अधिक सम्पति नहीं है या जो सम्पत्तिविहीन है। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता, संगठन बनाने जैसे सिद्धांतों का समर्थन किया।
(ii) सामाजिक विचार- उदारवादियों ने नारीवाद के विचार को, महिलाओं के अधिकारों और हितों को तथा स्त्री पुरुष की सामाजिक समानता के विचार को बढ़ावा दिया।
(iii) आर्थिक विचार- आर्थिक क्षेत्र में उदारवादी राज्य द्वारा लगाई गई चीजों तथा पूंजी के आवागमन पर नियंत्रण को खत्म करने के पक्ष में था। 

1151 Views


बंधु कौन थे उन्होंने जर्मन राष्ट्रीय भावनाओं के विकास में क्या योगदान दिया?

Answer: जर्मन शहर हनाऊ में पैदा हुए ग्रीम बंधु, अर्थात् जैकब और विल्हेम ग्रिम ने 'फेयरी टेल्स' लिखा, जो बच्चों और वयस्कों के बीच लोकप्रिय हो गया। उन्होंने जर्मन भाषा में अपनी रचनाओं के माध्यम से लोककथाओं को जनता के सामने लाया जिसने लोगों की भावनाओं को प्रेस की स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रवाद की भावना के प्रसार में किसकी मुख्य भूमिका है बताइए?

Answer: भारतीय राष्ट्रवाद कुछ सीमा तक उपनिवेशवादी नीतियों तथा उन नीतियों से उत्पन्न भारतीय प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप ही उभरा था. पाश्चात्य शिक्षा का विस्तार, मध्यवर्ग का उदय, रेलवे का विस्तार तथा सामाजिक-धार्मिक आन्दोलनों ने राष्ट्रवाद की भावना के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.

जर्मनी के राष्ट्र राज्य के निर्माण की प्रक्रिया का जनक कौन था?

गॉटफ्रीद को राष्ट्रवाद की अवधारणा का जनक माना जाता है। वही मूल जर्मन रोमान्टिक राष्ट्रवाद का भी संस्थापक है।

जर्मनी में राष्ट्रवाद का प्रतीक कौन था?

इसी प्रकार जर्मनी में, जर्मन राष्ट्र के प्रतीक के रूप में जर्मेनिया को रूपक माना गया। उसे बलूत वृक्ष के पत्तों के मुकुट से सजाया गया क्योंकि जर्मनी में बलूत को वीरता का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह से मारिआन तथा जर्मेनिया को चित्रित किया गया उसका व्यापक महत्व था।