Show
आखिर कौन गोरा रंग नहीं चाहता ? चाहे लड़का हो या लड़की या कोई महिला हर किसी की चाह होती है कि वो खूबसूरत दिखे और स्किन फेयर हो। चिंता ना करें, कुछ घरेलू तरीके हैं जिनके जरिए आप कुछ ही वक्त में आपकी स्किन निखर जाएगी और रंग फेयह जाएगा। गोरा रंग पाने के 10 आसान उपाय
यह भी पढ़ें: स्किन केयर टिप्स फॉर विंटर्स ध्यान दें - किसी भी उपाय या तरीके से गोरा रंग चुटकियों में नहीं मिल जाता, इसके लिए काफी मेहनत और डेडीकेशन की जरूरत है। ऊपर बताए उपाय आपके रंग को साफ और गोरा करने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं, लेकिन इनमें जरा वक्त लग सकता है। महिला हो या पुरुष, खबसूरती सभी के लिए मायने रखती है। हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा बेदाग और दमकता नजर आए। वो बात और है कि आधुनिकता के दौर में त्वचा का ख्याल न रखने के कारण स्किन की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में लोग रंग साफ करने का तरीका आजमाने के लिए तरह-तरह की क्रीम लगाकर चेहरे की थोड़ी-बहुत बची हुई चमक भी न चाहते हुए खत्म कर देते हैं। फिर क्यों न त्वचा की रंगत निखारने के लिए घरेलू उपाय को अपनाया जाए। इसमें प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल होता है, इसलिए त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ने का डर भी कम हो जाता है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय और फेसपैक के बारे में बता रहे हैं। विस्तार से पढ़ें लेख इधर-उधर की बात किए बिना चेहरे का रंग साफ करने के उपाय और टिप्स जान लेते हैं। विषय सूची
नीचे हमने चेहरे का रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय बताए हैं। यहां हमने इनके उपयोग की विधि के साथ यह भी बताया है कि ये चेहरे के लिए किस तरह से लाभदायक हो सकते हैं। ध्यान दें कि किसी भी फेस पैक का उपयोग करने से पहले उसका पैच टेस्ट अवश्य कर लें। साथ ही अगर किसी सामग्री से एलर्जी है, तो उसका उपयोग करने से बचें। 1. नींबूसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय में पहला नाम नींबू का है। बताया जाता है कि नींबू का अर्क प्राकृतिक स्किन वाइटनिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है। इसमें ब्लीचिंग गुण होता है, जो त्वचा का रंग हल्का करने में सहायक हो सकता है। इस कारण नींबू का उपयोग कई स्किन लाइटनिंग उत्पादों में किया जाता है (1)। ध्यान दें कि नींबू के पैक को त्वचा पर लगाने के बाद कभी भी कुछ घंटे धूप में न निकलें। 2. हल्दीसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: त्वचा का रंग हल्का करना चाहते हैं, तो हल्दी फेस पैक का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि हल्दी चेहरे पर निखार लाने और त्वचा के कीटाणुओं को हटाने में सहायक हो सकती है। हल्दी का उपयोग विभिन्न कंपनियां कॉस्मेटिक्स और सन स्क्रीन बनाने के लिए भी करती हैं (2)। बताया जाता है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन की वजह से यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकती है। यह कंपाउंड त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाने के साथ ही सूरज की वजह से त्वचा पर नजर आने वाले बुढ़ापे (फोटोएजिंग) के लक्षण को भी कम कर सकता है (3)। 3. दूध या मिल्क पाउडरसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : रूखी त्वचा के लिए दूध के फायदे देखे गए हैं। यह त्वचा को बेहतरीन चमक देने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि त्वचा में ब्लीचिंग प्रभाव होता है, जो स्किन पिगमेंटेशन यानी दाग-धब्बों को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही दूध के उपयोग से टैनिंग को भी कम किया जा सकता है इतना ही नहीं, इसे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाने में भी कारगर माना जाता है (4)। 4. टमाटरसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : चेहरे का रंग साफ करने के उपाय के रूप में टमाटर का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि टमाटर में मौजूद फ्लेवोनॉइड कंपाउंड और पेक्टिन फाइबर में क्लींजिंग एक्शन होता है। ये दोनों त्वचा को मुलायम बनाने और उसके टैक्सचर को सुधारने में मदद कर सकते हैं। साथ ही टमाटर को त्वचा में चमक लाने में भी सहायक माना जाता है (5)। 5. गुलाब जलसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : त्वचा का रंग फीका पड़ने की एक वजह पराबैंगनी किरणें (Ultraviolet radiation) भी हैं। इन किरणों की वजह से चेहरे पर काले दाग-धब्बे बनने लगते हैं (6)। ऐसे में गुलाब जल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, गुलाब जल एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव से समृद्ध होता है, जो त्वचा को यूवी किरणों के दुष्प्रभाव से बचा सकता है (7)। यही वजह है कि गुलाब जल को रंग साफ करने का तरीका माना जाता है। 6. पपीतासामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: त्वचा की रंगत निखारने के घरेलू उपाय के रूप में पपीता का इस्तेमाल भी शामिल है। पपीता में मौजूद पापेन एंजाइम एक्स्फोलिएशन एजेंट की तरह काम कर सकता है। दरअसल, त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए एक्स्फोलिएशन जरूरी है। यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालकर उसे नम और मुलायम बना सकता है। साथ ही यह हाइपरपिगमेंटेशन यानी दाग-धब्बों को कम कर सकता है (5)। 7. बेसनसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : रंग साफ करने के घरेलू उपाय में बेसन को भी शामिल किया जा सकता है। बेसन फेस पैक के फायदे भी कई हैं। यह इंस्टेंट फेयरनेस एजेंट की तरह काम करता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक हो सकता है। साथ ही बेसन टैनिंग को भी कम करने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखकर एंटीपिंपल एजेंट की तरह भी काम कर सकता है (4)। बेसन के अलावा, इस पैक में मौजूद हल्दी और दूध के फायदे भी कई हैं, जिसके बारे में हम ऊपर बता चुके हैं। 8. एलोवेरासामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: त्वचा का रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय के रूप में एलोवेरा का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एलोसिन कंपाउंड होता है, जिसके कारण इसे प्राकृतिक स्किन वाइटनिंग एजेंट माना जाता है (1)। त्वचा की रंगत निखारने के गुण के साथ ही एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग और एंटीएजिंग प्रभाव भी होते हैं। इनसे चेहरे की नमी को बनाए रखने और बुढ़ापे के लक्षण से बचाव में मदद मिल सकती है (8)। 9. मुल्तानी मिट्टीसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: मुल्तानी मिट्टी फेस पैक भी त्वचा का रंग साफ करने का घरेलू नुस्खा है। यह मिट्टी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे दमकदार बनाने में सहायक हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा में ताजगी और निखार लाने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही यह मिट्टी एब्जोर्बेंट की तरह कार्य करती है, जो त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करके स्किन को ग्लोइंग बना सकती है (4)। पढ़ते रहें यह आर्टिकल 10. शहदसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : अगर किसी के मन में सवाल आ रहा है कि तुरंत चेहरा कैसे साफ करें, तो हम उन्हें शहद उपयोग करने की सलाह देंगे। हम ऊपर बता ही चुके हैं कि हल्दी त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकती है (2)। साथ ही इस पैक में मौजूद शहद का उपयोग त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, शहद स्किन को जवां बनाने और लंबे समय तक झुर्रियों से बचाए रखने में भी सहायक हो सकता है (9)। इसी वजह से हल्दी और शहद के इस फेस मास्क को चेहरे के लिए अच्छा माना जाता है। 11. चंदनसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: चंदन का उपयोग त्वचा से जुड़े कई फायदे पाने के लिए किया जा सकता है। बताया जाता है कि चंदन त्वचा को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाकर उसे चमकदार, निखारा और स्वस्थ बना सकता है। साथ ही यह स्किन को ठंडक देने और उसकी कोमलता को बनाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण के कारण यह एक्ने जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है (4)। 12. खीरासामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: त्वचा की रंगत निखारने के घरेलू उपाय के रूप में खीरे के फेस पैक का उपयोग किया जा सकता है। खीरा का जूस मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है। साथ ही त्वचा पर कसावट लाने के लिए भी इसे उपयोगी माना जाता है। इसका इस्तेमाल जब किसी स्क्रब में मिलाकर किया जाता है, तो यह चेहरे की गंदगी, मृत कोशिकाएं को हटाकर रोमछिद्रों को साफ कर सकता है। इससे स्किन ताजगी से भरी और कोमल दिखने के साथ ही दाग धब्बों रहित नजर आ सकती है (5)। 13. संतरे के छिलकेसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: हम ऊपर बता ही चुके हैं कि यूवी किरणों के कारण मेलेनिन पिगमेंट बढ़ता है और त्वचा का रंग गहरा हो सकता है (6)। इसे कम करने के लिए संतरे के छिलकों का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, इसके छिलकों में पॉलीमेथोक्सी फ्लेवोनोइड होता है, जो यूवी किरणों और इससे हुई क्षति से बचाव कर सकता है (10)। इसी वजह से संतरे के छिलके को चेहरे का रंग साफ करने का तरीका माना जाता है। 14. गाजर और एवोकाडोसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो यूवी किरणों से होने वाले स्किन डैमेज, जैसे – रेडनेस (Erythema) और झुर्रियों से त्वचा को बचा सकता है (11)। साथ ही एवोकाडो ऑयल में विटामिन-ए, सी और डी होता है। इनकी मदद से एवोकाडो ऑयल सूखी, क्षतिग्रस्त और फटी हुई स्किन को बेहतर बना सकता है (12)। 15. केसरसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: त्वचा के लिए केसर के फायदे कई हैं। इसे फेसपैक की तरह इस्तेमाल करने से यह त्वचा में चमक लाने और दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है। बताया जाता है कि यह आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करने में भी सहायक हो सकता है। साथ ही यह एक्ने और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं से आराम दे सकता है। केसर का उपयोग सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर बनाने में भी किया जाता है। यह सारे फायदे केसर में मौजूद सफरानेल केमिकल कंपाउंड से मिलते हैं (13)। 16. चावल का आटासामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: चेहरे का रंग निखारने के नुस्खे के रूप में चावल का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक शोध में इस बात की पुष्टि भी की गई है। रिसर्च के मुताबिक, चावल एक प्राकृतिक स्किन वाइटनिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है। इस कारण इसका उपयोग त्वचा का रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय के रूप में किया जा सकता है (14)। 17. ओट्ससामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : चेहरे का रंग साफ करने के उपाय के रूप में ओट्स का उपयोग भी किया जा सकता है। ओट्स की मदद से त्वचा की ऊपरी परत साफ हो सकती है। यह न सिर्फ त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है, बल्कि त्वचा की गंदगी को भी साफ कर सकता है। ओट्स में मॉइस्चराइजिंग इफेक्ट भी होता है, जो त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है (15)। 18. मूंग दालसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: त्वचा का रंग हल्का करना चाहते हैं, तो मूंग की दाल का उपयोग कर सकते हैं। मूंग दाल को बेहतरीन एक्स्फोलिएटर माना जाता है। यह दाल त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर स्किन को मुलायम बना सकती है। साथ ही यह त्वचा में ग्लो बनाए रखने में भी मदद कर सकती है (5)। 19. केले का मास्कसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है : केला भी फेस को निखारने का तरीका आसान घरेलू उपचार हो सकता है। केले और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक त्वचा को कोमल, मुलायम और निखरी हुई बनाने में सहायक हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ करती है। वहीं, केले के पोषक तत्व त्वचा को मुलायम और जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। यह स्किन की झुर्रियों को भी हटाने में भी सहायक हो सकता है (16)। 20. ग्रीन टीसामग्री :
विधि :
कैसे फायदेमंद है: ग्रीन-टी मे कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये त्वचा पर चमक और निखार लाने में भी सहायक साबित हो सकते हैं (4)। साथ ही ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव त्वचा को इंफ्लेमेशन से बचाकर समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोक सकता है (5)। इसी कारण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ग्रीन टी का उपयोग किया जा सकता है। स्क्रॉल करें चेहरे का रंग साफ करने का उपाय ही नहीं, बल्कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान भी जरूरी है। त्वचा की रंगत निखारने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं – Diet for Skin Lightening in Hindiऐसे कई खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं, जो त्वचा के रंग को हल्का कर सकते हैं। त्वचा का रंग विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जैसे – आनुवंशिक, मेलेनिन की मात्रा, जहांं पर रहते हैं आदि (17)। इसी वजह से हम नीचे ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। क्या खाएं :
क्या न खाएं :
बने रहें हमारे साथ लेख के अगले भाग में हम रंग साफ करने के टिप्स से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। त्वचा का रंग साफ करने के कुछ और उपाय – Tips for Skin Lightening in Hindiनीचे बताई गई कुछ बातें त्वचा का रंग साफ करने के टिप्स के रूप में काम कर सकती हैं। साथ ही त्वचा को निखारने में भी मदद कर सकती हैं, इसलिए इन्हें ध्यान से पढ़ें क्या करें :
क्या न करें :
कई लोग सोचते हैं कि त्वचा का रंग साफ करने का तरीका आसान नहीं होता। ऐसा बिल्कुल नहीं है। जी हां, इस लेख में विस्तार से बताया गया है कि त्वचा का रंग हल्का करना कितना आसान है। बस कुछ रंग निखारने के नुस्खे की मदद से बनाए गए फेस पैक त्वचा की प्राकृतिक चमक को लौटा सकते हैं। इसका इस्तेमाल करते हुए ध्यान दें कि यह घरेलू फेस पैक कोई जादुई छड़ी नहीं हैं, इसलिए परिणाम देखने के लिए धैर्य रखें और हफ्ते में दो से तीन बार इनमें किसी भी पैक का इस्तेमाल जरूर करें। हमेशा याद रखें कि चेहरा स्वास्थ्य का आईना होता है, इसलिए जितना हो सके व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन भी करें। आगे हमने पाठकों द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। अक्सर पूछे जाने वाले सवालमैं अपनी त्वचा का प्राकृतिक रूप से कैसे निखार सकती हूं? आप लेख में बताए गए रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय अपनाकर त्वचा की रंगत निखार सकती हैं। स्किन वाइटनिंग और स्किन लाइटनिंग के बीच क्या फर्क है? स्किन वाइटनिंग और स्किन लाइटिंग के बीच कोई फर्क नहीं है। इन दोनों के प्रभाव से चेहरे की रंगत निखर सकती है और इन दोनों शब्दों को एक दूसरे के पूरक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा का रंग स्थायी रूप से कैसे निखारा जा सकता है? ऐसे कई प्राकृतिक कारक है, जिनके कारण त्वचा का रंग बार-बार फीका पड़ता है। ऐसे में त्वचा का रंग स्थायी रूप से निखारना मुश्किल हो सकता है। हां, अच्छी डाइट और लेख में बताई गई बातों का ख्याल रखकर स्किन को निखाने में मदद मिल सकती है। त्वचा का रंग जल्दी साफ कैसे करें? ऐसा कोई उपाय नहीं है, जो त्वचा का रंग जल्दी साफ करने में सहायक हो। घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि क्रीम भी चेहरे पर असर दिखाने में समय लेती है। क्या कॉफी त्वचा का रंग हल्का करने में सहायक हो सकती है? जी हां, कॉफी में प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है, जो त्वचा पर पड़ रहे यूवी किरणों के प्रभाव को कम करके त्वचा को स्वस्थ और निखरा हुआ बना सकती है (29)। क्या दूध त्वचा का रंग साफ करने में मदद कर सकता है? हां, हम ऊपर बता ही चुके हैं कि दूध त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक हो सकता है (4)। क्या नींबू त्वचा को स्थायी रूप से निखार सकता है? हम ऊपर बता ही चुके हैं कि नींबू का उपयोग त्वचा की रंगत हल्की करने के लिए किया जा सकता है। अगर स्थायी निखार की बात करें, तो इसके लिए हर समय चेहरे का ख्याल और लेख में बताई गई बातों का ध्यान रखना होगा। क्या त्वचा के रंग को 2 दिन में निखारा जा सकता है? नहीं, ऐसा कोई नुस्खा नहीं है, जिससे त्वचा के रंग को 2 दिन में हल्का किया जा सके। क्या एक रात में त्वचा का रंग हल्का किया जा सकता है? जी नहीं, एक रात में त्वचा का रंग हल्का कर पाना मुमकिन नहीं है। घरेलू उपायों की मदद से समय के साथ त्वचा का रंग हल्का करने में मदद मिल सकती है। 2 मिनट में चेहरे का रंग कैसे साफ करें? 2 मिनट में चेहरे का रंग साफ करना संभव नहीं है। इस लेख में बताए गए घरेलू उपचार को भी असर दिखाने में 10-15 मिनट लग सकते हैं। क्या एक सांवले व्यक्ति का रंग हमेशा के लिए साफ हो सकता है? सांवले व्यक्ति के त्वचा के रंग को हमेशा के लिए साफ कर पाना पूरी तरह संभव नहीं है। हां, त्वचा की नियमित देखभाल करने ये रंग साफ बना रह सकता है। क्या सांवली त्वचा को साफ त्वचा बनाना संभव है? घरेलू उपचार को सही प्रकार से और नियमित रूप से इस्तेमाल करने से सांवली रंग की त्वचा को भी साफ और खिला-खिला बनाया जा सकता है।
SourcesArticles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.
Was this article helpful? The following two tabs change content below.
सरल जैन ने श्री रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, राजस्थान से संस्कृत और जैन दर्शन में बीए और डॉ. सी. वी. रमन... more Dr. Zeel Gandhi is an Ayurvedic doctor and an expert at providing holistic solutions for health problems encompassing Internal medicine,... more 1 दिन में चेहरे को गोरा कैसे बनाएं?हल्दी कई तरह के रोगो के लिए उपयोगी हैं व चेहरे के लिए हल्दी को विशेष उपयोगी माना गया है चेहरे के गोरेपन के लिए हल्दी के थोड़ा सा निम्बू का रस मिलाये व अगर चेहरे पर रुखापन भी हैं तो आप इसके साथ नारियल तेल भी मिला कर चेहरे पर लगा सकते हैं इसके प्रयोग से चेहरे का रुखापन दूर होगा व चेहरे का रंग भी गोरा होगा.
रात को सोते समय चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, वापस लौट आएगा निखार, जानिए DIY नाइट टाइम फेस पैक के फायदे. ग्रीन टी और आलू का फेस मास्क ग्रीन टी स्वास्थ्य लाभ के अलावा त्वचा को कई फायदे देती हैं। ... . हल्दी और दूध का फेस मास्क कच्चा दूध एक बेहतरीन एंटी-टेनर है। ... . नींबू और दूध क्रीम फेस मास्क ... . तरबूज का मास्क. हमेशा के लिए चेहरा गोरा कैसे करें?गोरा रंग पाने के 10 आसान उपाय. हल्दी और दूध को मिक्स करें और उस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। ... . आलू को नैचुरल स्किन लाइटनिंग माना जाता है। ... . मसूर की दाल भी गोरी रंगत पाने के लिए बड़ा ही कारगर उपाय है। ... . नींबू और टमाटर फेयर स्किन पाने के लिए रामबाण हैं। ... . चेहरे का रंग निखारने का सबसे आसान तरीका है भाप लेना।. काले चेहरे को कैसे साफ करें?धूप से चेहरा काला पड़ गया हो तो इन 2 चीजों को मिलाकर लगाएं, निखर.... शहद और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर फेस पर लगा लें सूखने पर धो लें, चेहरा निखर जाएगा. मसूर दाल का पाउडर लें औऱ इसमें दूध मिला लें इस पेस्ट को फेस पर लगा लें सूखने पर धो लें, डेड स्किन निकल जाएगी. केसर से स्किन का कलर साफ होता है. |