भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के संस्थापक कौन थे? - bhaarat mein british saamraajy ke sansthaapak kaun the?

भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक कौन था?

(A) लॉर्ड विलियम बैंटिक
(B) लॉर्ड विस्काउंट कैनिंग
(C) लॉर्ड मेयो
(D) रॉबर्ट क्लाइव

Answer : रॉबर्ट क्लाइव (1724-1774 ई.)

Explanation : भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक राबर्ट क्लाइव था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने क्लाइव को 1757 में बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया था। जो भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था। 1757 में क्लाइव के नेतृत्व में प्लासी का युद्ध (Battle of Plassey) लड़ा गया, जिसने भारत में अंग्रेजी शासन की स्थापना के द्वार खोल दिये। 1857 का विद्रोह उत्तरी और मध्य भारत में ब्रिटिश अधिग्रहण के विरुद्ध उभरे सैन्य असंतोष व जन-विद्रोह का परिणाम था। इस विद्रोह ने भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया के शासन को समाप्त कर दिया। साथ ही अगले 90 वर्षों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश भाग को ब्रिटिश सरकार (ब्रिटिश राज) के प्रत्यक्ष शासन के अधीन लाने का रास्ता तैयार कर दिया। अगस्त 1858 ई. में ब्रिटिश संसद ने एक अधिनियम पारित कर भारत में कंपनी के शासन को समाप्त कर दिया।

लार्ड कैनिंग द्वारा 1 नवंबर,1858 ई. इलाहाबाद के दरबार में महारानी की घोषणा को पढ़ा गया। इसमें विश्वास दिलाया गया कि भारतीयों के साथ जाति, धर्म, रंग और प्रजाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। भारतीय राजाओं को भी यह विश्वास दिलाया गया कि उनकी प्रतिष्ठा, अधिकार और गरिमा का सम्मान किया जाएगा। धीरे-धीरे यह साबित हो गया कि जिस अवसर की समानता की बात उद्घोषणा में की गई, उसे लागू नहीं किया गया। भारत का उपयोग ब्रिटेन के आर्थिक हितों की पूर्ति के माध्यम के रूप में किया गया। भारत के संसाधनों का प्रयोग विश्व के अन्य भागों में ब्रिटिश साम्राज्य के हितों को पूरा करने व अन्य देशों के विरुद्ध चलाए गए युद्धों की पूर्ति के लिए किया गया।

इस अधिनियम द्वारा भारत के शासन का नियंत्रण ब्रिटिश क्राउन को सौंप दिया गया। इस समय विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी थीं। ब्रिटेन का सर्वोच्च निकाय ब्रिटिश संसद थी, जिसके प्रति ब्रिटेन की सरकार उत्तरदायी थी। ब्रिटेन की सरकार द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य सम्राट के नाम पर किए जाते थे। ब्रिटेन की सरकार के एक मंत्री, जिसे भारत सचिव कहा जाता था, को भारतीय सरकार का उत्तरदायित्व सौंपा गया। चूंकि ब्रिटेन की सरकार संसद के प्रति उत्तरदायी थी। अतः भारत के लिए भी सर्वोच्च निकाय ब्रिटेन की संसद ही थी। इस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को वायसराय, जिसका अर्थ था-सम्राट का प्रतिनिधि, कहा जाने लगा यानी गवर्नर जनरल की पदवी समाप्त हो गई और वायसराय की पदवी शुरू हुई। लॉर्ड विस्काउंट कैनिंग 1858 में भारत के पहले वायसराय बनेे।....अगला सवाल पढ़े

Tags : आधुनिक भारत प्रश्नोत्तरी इतिहास प्रश्नोत्तरी

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Latest Questions

भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के संस्थापक कौन था?

लॉर्ड रॉबर्ट क्लाइव अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था। कंपनी ने उसे सन् 1757 में बंगाल का गवर्नर नियुक्त करके भारत भेजा था। रॉबर्ट क्लाइव को भारत में अंग्रेजी शासन का संस्थापक माना जाता है।

भारत में ब्रिटिश शासन का अंत कब हुआ?

ब्रिटिश राज 1858 और 1947 के बीच भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश द्वारा शासन था।

भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना कब हुई?

भारत में अंग्रेजों का आगमन– इंग्लैंड के प्रमुख पूँजीपतियों द्वारा 31 दिसंबर 1600 को ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की गई। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने उसे 15 वर्षों के लिए एक चार्टर द्वारा व्यापारिक एकाधिकार प्रदान किया। 1608 में कैप्टन हॉकिंस ने नेतृत्व में प्रथम अंग्रेजी जहाजी बेड़ा भारत पहुँचा।

भारत में प्रथम ब्रिटिश काल के अध्यक्ष कौन था?

वायसराय को सीधे ब्रिटिश सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता थाभारत के प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग थे।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग