बिहार के मुख्यमंत्री 2022 का कौन है? - bihaar ke mukhyamantree 2022 ka kaun hai?

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, बिहार विधानसभा में अभी कुल 242 विधायक हैं. यानी बहुमत का आंकड़ा 122 का है.

Bihar Political News Live News Updates Today In Hindi: नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्हें दोपहर 2 बजे राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सूबे के नए उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. महागठबंधन सरकार के बाकी मंत्रियों को 15 अगस्त के बाद शपथ दिलाए जाने के आसार हैं. नीतीश कुमार देश के इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने किसी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 8वीं बार शपथ ली है.

आज के शपथ ग्रहण के बाद एक बार फिर से वही जोड़ी, बिहार की सत्ता के शीर्ष पर आ गई है, जिसे 2015 के चुनाव में राज्य की जनता ने गद्दी सौंपी थी. हालांकि इसके बाद 2017 में नीतीश कुमार ने आरजेडी का दामन छोड़कर बीजेपी का हाथ पकड़ लिया था, लेकिन इस बार ठीक उलटा हुआ. नीतीश इस बार बीजेपी को छोड़कर आरजेडी के साथ चले आए.

नीतीश ने 8 बार थामी बिहार की कमान, टीमें बदलीं लेकिन वही रहे कप्तान, चार दशक के सियासी सफर पर एक नज़र

इससे पहले मंगलवार को हुए नाटकीय घटना क्रम में नीतीश कुमार ने पहले तो बीजेपी का साथ छोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया और फिर करीब दो घंटे के भीतर ही नए गठबंधन के साथ एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. नीतीश कुमार शाम 6 बजे के आसपास जब महागठबंधन के समर्थन की चिट्ठी देने के लिए राज्यपाल फागू चौहान के पास पहुंचे, तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे. राज्यपाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी ने एक साथ प्रेस से बात भी की. इस दौरान नीतीश ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, जिसमें 7 दलों के एमएलए शामिल हैं. बिहार विधानसभा में फिलहाल कुल 242 विधायक हैं. इस लिहाज से बहुमत का आंकड़ा 122 का है. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी को छोड़कर बाकी सारे राजनीतिक दल अब नीतीश कुमार के साथ हैं. उन्होंने कहा कि पूरे हिंदी बेल्ट में अब बीजेपी को किसी भी दल का साथ नहीं मिल रहा है, क्योंकि बीजेपी अपने सहयोगी दलों को खत्म कर देती है.

बिहार का बदला सियासी समीकरण : विधानसभा के गणित में अब किसके कितने नंबर?

इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बीजेपी और एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला अपनी पार्टी के सभी सांसदों-विधायकों से विचार-विमर्श के बाद किया है. इससे पहले शाम करीब 4 बजे नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद सीधे पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी के घर पहुंचे. जहां उन्होंने राबड़ी देवी और तेजस्वी से मुलाकात की. नीतीश ने सुबह 11 बजे जेडीयू के तमाम सांसदों-विधायकों के साथ अपने निवास पर बैठक की थी. इसी बैठक में बीजेपी का साथ छोड़ने का फैसला हुआ.

जानकारों के मुताबिक बिहार में सियासी हलचल की भूमिका पिछले कई दिनों से बन रही थी. ऐसे कयास लगातार लगाए जा रहे थे कि बीजेपी और नीतीश कुमार के बीच दरार बहुत बढ़ गई थी. नीतीश कुमार के करीबी लोगों का कहना है कि बीजेपी ने उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश रची थी. जबकि बीजेपी नेता इसे बेबुनियाद आरोप बताते हुए नीतीश कुमार पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगा रहे हैं.

Live Updates

Bihar Political Crisis LIVE Updates: बिहार सियासी संकट से जुड़ी हर खबर का अपडेट

Bihar Political Crisis LIVE Updates: बिहार सियासी संकट से जुड़ी हर खबर का अपडेट

Bihar News नीतीश कुमार बुधवार को बिहार में महागठबंधन की नई सरकार के मुख्‍यमंत्री बन गए। राज्‍यपाल फागू चौहान ने उन्‍हें पद की शपथ दिलाई। तेजस्‍वी यादव ने भी उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar News: बिहार में तीन दिनों से जारी राजनीतिक हाई वोल्‍टेज ड्रामा का बुधवार को महागठबंधन के चाचा-भतीजा की सरकार के गठन के साथ द-एंड हो गया है। चाचा नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है तो भतीजा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) उपमुख्‍यमंत्री बने हैं। राजभवन में संपन्‍न शपथ ग्रहण समारोह में मेत्रिमंडल के अन्‍य मंत्रियों का शपथ ग्रहण नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन के लिए लिस्‍ट फाइनल होने के बाद अन्‍य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

#WATCH पटना: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/rRGt0bUOPY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2022

नीतीश कुमार ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजभवन में महागठबंधन की सरकार में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। इसके पहले साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विजयी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में मुख्‍यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 25 नवंबर 2020 को शपथ ली थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उनके रिश्‍ते अच्‍छे नहीं रहे। बकौल नीतीश कुमार, बीते दिन मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसदों-विधायकाें ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से एनडीए गठबंधन तोड़ने का फैसला किया। इसके बाद उन्‍हाेंने राज्‍यपाल से मिलकर इस्‍तीफा दे दिया।

तेजस्‍वी ने नीतीश का पैर छू लिया आशीर्वाद

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बाद तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद तेजस्‍वी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

#WATCH Bihar CM Nitish Kumar and Deputy CM Tejashwi Yadav greet each other after the oath-taking ceremony, in Patna pic.twitter.com/fUlTz9nGHS

— ANI (@ANI) August 10, 2022

सीएम बनने के बाद बीजेपी पर साधा निशाना

आज पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी काे जमकर निशाने पर लिया। बीजेपी के लिए कहा कि 2014 में तो आ गए, लेकिन 2024 में रहेंगे या नहीं, यह वक्‍त बताएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना पर कहा कि अटल जी कितना मानते थे, कितना प्रेम करते थे।अटल जी के प्रेम को वे भूल नहीं सकते।

बीजेपी के व्‍यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने से उसके नेताओं से कोई बातचीत नहीं हो रही थी। नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह पर भी कटाक्ष किए। साथ ही कहा कि यह सरकार खूब चलेगी। कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा तो अब वे भी विपक्ष में आ गए हैं, विपक्ष को पूरे तौर पर मजबूत करेंगे।

आठवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की ली है शपथ

नीतीश कुमार का यह मुख्‍यमंत्री के रूप में आठवी बार शपथ ग्रहण था। नीतीश कुमार केवल पांच चुनाव जीतकर आठवीं बार मुख्‍यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार साल 2010 के विधानसभा चुनाव से अब तक हर बार कार्यकाल के बीच ही इस्‍तीफा देकर दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेते रहे हैं। ऐसा तीसरी बार हुआ है।

महागठबंधन सरकार का स्वरूप भी फाइनल

बुधवार के शपथ ग्रहण में केवल मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने शपथ लिया। अन्‍य मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। इस बीच महागठबंधन की नई सरकार के स्वरूप पर अंतिम बातचीत चल रही है। सूत्र बताते हैं कि जेडीयू को एक दर्जन विभागों का जिम्मा मिल सकता है तो आरजेडी व कांग्रेस को 20 विभाग दिए जा सकते हैं। इसमें आरजेडी के 17 मंत्री रह सकते हैं। सरकार में जीतनराम मांझी की पार्टी के एक मंत्री को भी शामिल किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष का पद जेडीयू के खाते में जा सकता है।

किसे कौन से विभाग मिल सकते हैं, आइए जानें

विभागों की बात करें तो सामान्य प्रशासन व गृह विभाग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है। आरजेडी गृह विभाग अपने पास चाहता है। जबकि, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए इसे हमेशा अपने पास रखते आए हैं। माना जा रहा है कि पथ निर्माण विभाग सहित कई बड़े विभाग आरजेडी को मिल सकते हैं।

आरजेडी व कांग्रेस को मिल सकते हैं ये विभाग...

  1. पथ निर्माण
  2. स्वास्थ्य
  3. भवन निर्माण
  4. पशु एवं मत्स्य संसाधन
  5. वित्त
  6. कृषि
  7. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  8. श्रम संसाधन
  9. सूचना प्रौद्योगिकी 
  10. उद्योग
  11. नगर विकास
  12. पंचायती राज
  13. पर्यावरण वन एवं जलवायु  परिवर्तन
  14. पर्यटन
  15. कला संस्कृति
  16. खान एवं भूतत्व
  17. आपदा प्रबंधन
  18. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
  19. राजस्व एनं भूमि सुधार  20 गन्ना उद्योग

जेडीयू को मिल सकती है इन विभागों की जिम्मेदारी

  1. शिक्षा
  2. ऊर्जा
  3. योजना एवं विकास
  4. परिवहन
  5. ग्रामीण विकास
  6. समाज कल्याण
  7. सूचना एवं जनसंपर्क
  8. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  9. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  10. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
  11. ग्रामीण कार्य
  12. अल्पसंख्यक कल्याण .

नीतीश कुमार कब-कब बने मुख्‍यमंत्री, जानिए

   चुनाव का साल  शपथ ग्रहण              इस्‍तीफा                किस गठबंधन के मुख्‍यमंत्री रहे

  1. 2000          03 मार्च 2000            10 मार्च 2000         एनडीए (बीजेपी-जेडीयू)
  2. 2005          24 नवंबर 2005          24 नवंबर 2010      एनडीए (बीजेपी-जेडीयू)
  3. 2010          25 नवंबर 2010          19 मई 2014          एनडीए (बीजेपी-जेडीयू)
  4. 2010          22 फरवरी 2015        19 नवंबर 2015      जेडीयू (आरजेडी व कांग्रेस का बाहरी समर्थन)
  5. 2015          20 नवंबर 2015          26 जुलाई 2017      महागठबंधन (जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस)
  6. 2015          27 जुलाई 2017          24 नवंबर 2020      एनडीए (बीजेपी-जेडीयू)
  7. 2020          25 नवंबर 2020          09 अगस्‍त 2022     एनडीए (बीजेपी-जेडीयू)
  8. 2022          10 अगस्‍त 2022                                      महागठबंधन (जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस)

Edited By: Amit Alok

बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन है?

नीतीश ने 2022 में आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। वह जनता दल यू राजनीतिक दल के प्रमुख नेताओं में से हैं।

2022 के बिहार के मुख्यमंत्री कौन है?

बिहार के मुख्यमंत्री.

बिहार में अभी वर्तमान में कौन क्या है?

1- नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) - सामान्य प्रशासन ... .
2- तेजस्वी प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री: - स्वास्थ्य ... .
3- विजय कुमार चौधरी: - वित्त ... .
4- बिजेंद्र प्रसाद यादव: - ऊर्जा ... .
5- आलोक कुमार मेहता: - राजस्व एवं भूमि सुधार.
6- तेज प्रताप यादव: - पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन.
7- आफाक आलम: - पशु एवं मत्स्य संसाधन.
8- अशोक चौधरी:.

2022 में भारत का मुख्यमंत्री कौन है?

Chief Ministers.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग