भुना चना खाने से क्या फायदे हैं? - bhuna chana khaane se kya phaayade hain?

भुने चने (Bhune chane) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। भुने चने का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं और यह सभी तत्व एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन भुने चने का सेवन आपको तभी लाभ पहुंचाता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं, आइए जानते हैं भुने चने खाने की सही समय क्या होता है और इसको खाने से क्या लाभ पहुंचता है।

भुने चने खाने का सही समय, फायदे और नुकसान (Bhuna Chana Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

भुना चना खाने का सही समय

भुने चने का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप भुने चने का सेवन सुबह नाश्ते से पहले करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही सुबह भुने चने का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है।

भुने चने खाने के फायदे

- भुने चने का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। साथ ही इसमें कैलोरी की भी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

- भुने चने का सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- भुने चने का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, क्योंकि भुने चने में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- भुने चने का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

- भुने चने का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

- भुने चने का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि भुने चने में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होती है।

- जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

भुने चने के नुकसान

- भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।

- भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

- भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से बार-बार प्यास लगने की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

काम की बात: पेट की समस्या से हों परेशान या कम करना हो वजन, भुना हुआ चना खाना है बेहद फायदेमंद

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 20 Sep 2021 06:46 PM IST

चना खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अक्सर आपने लोगों को स्प्राउट के रूप में चने का सेवन करते हुए देखा होगा, पर क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए भुना हुआ चना खाना भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेट की समस्या हो या बढ़े हुए वजन की दिक्कत, भुने चने खाने से कई सारी समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती हैं उन्हें आहार विशेषज्ञ भुने हुए चने के साथ गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं। हेल्दी स्नैक के रूप में भुने हुए चने खाने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं। 
आहार विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप वजन घटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो भुने हुए चने को आहार में शामिल करना आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन कम करने के साथ शरीर को कई सारी अन्य समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में भुने चने खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं। 

भुने हुए चने खाने के फायदे
आहार विशेषज्ञ डॉ अर्चना बताती हैं, भुना हुआ चना न केवल वजन को कम करने में मदद करता है साथ ही यह तमाम स्वास्थ्य लाभ वाले गुणों से भी भरा होता है। भुना चना देश में सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक स्नैक्स में से एक है। भुने हुए चना में अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो लंबे समय तक आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने के साथ पाचन में सुधार कर सकता है। यह दोनों स्थितियां वजन कम करने में सहायक हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो इसे काफी लाभदायक बनाती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
भुने हुआ चने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक उपयुक्त आहार माना जा सकता है। शुगर के रोगियों को आहार में भुने हुए चने को शामिल करना चाहिए।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद
गैस और अपच जैसी पेट संबंधित समस्याएं दूर करने में भुना हुआ चना खाना फायदेमंद हो सकता है। चूंकि यह फाइबर से युक्त आहार माना जाता है जोकि पेट की समस्याओं में काफी लाभदायक हो सकता है। जिन लोगों का पेट ठीक से साफ न होता हो उन्हें भुना हुआ चना खाने से लाभ मिल सकता है। 

पुरुषों के लिए सबसे बेहतर आहार
पुरुषों की शक्ति बढ़ाने और शारीरिक क्षमता के विकास में भुने हुआ चने खाना लाभदायक हो सकता है। एक मुट्ठी भुने चने को सुबह नाश्ते में एक गिलास दूध के साथ खाने से कई तरह की कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा गुड़ के साथ भुने हुआ चने खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है जो अच्छे ऊर्जा के लिए सबसे आवश्यक होता है।

------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

भुने हुए चने खाने का क्या फायदा होता है?

भूने चने खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ | Amazing Health Benefits Of Eating Roasted Gram.
1) हाई ब्लड प्रेशर में मददगार ... .
2) प्रोटीन का बढ़िया सोर्स ... .
3) पाचन को बनाएगा हेल्दी ... .
4) कार्डिएक हेल्थ में मददगार ... .
5) हड्डियों की मजबूती.

भुने हुए चने खाने से वजन बढ़ता है क्या?

चने के सेवन से आपका वजन जल्दी बढ़ सकता है। इससे आपकी मसल्स स्ट्रांग होती है और शरीर मजबूत बनता है। यह अंदर से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही इससे डाइजेशन की समस्या भी दूर होती है

भुने चने की तासीर क्या होती है?

चने की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों में खाना और फायेदेमंद होता है।

भुना चना खाने का सही समय क्या है?

- भुने चने का सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।