अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

किक्रेटर विराट कोहली की पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा ने इसी साल 11 जनवरी को एक प्‍यारी से बेटी को जन्‍म दिया था। इस स्‍टार कपल ने मीडिया से दर्खावस्‍त की थी कि उनकी बेटी की फोटो न ली जाए और उनकी निजी जिंदगी में दखल ना दिया जाए।

​बेटी का किया नामकरण

अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

विराट और अनुष्‍का ने बेटी के जन्‍म के कुछ दिनों बाद उसका नामकरण किया है। दोनों ने अपनी प्‍यारी-सी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। अनुष्‍का ने अपने इंस्‍टाग्राम पर विराट और बेटी के साथ एक तस्‍वीर शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है।

बेटी के नाम का खुलासा करते हुए अनुष्‍का ने लिखा है 'हमारी जिंदगी में पहले से ही बहुत प्‍यार और सम्‍मान था लेकिन नन्‍ही वामिका ने इस खुशी को एक नया ही आयाम दिया है। कई बार कुछ ही मिनटों के अंदर खुशी, हंसी, चिंता और इमोशन एक साथ उमड़ पड़ते हैं। अब भले ही हमारी नींद कम हो गई है लेकिन दिल खुशियों से भरा है।'

यह भी पढ़ें : बच्‍चों के ये नाम 2021 में सबसे अधिक पसंद किए जाएंगे

अनुष्‍का ने जाहिर की खुशी

​क्‍या है वामिका का मतलब

अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

हर पेरेंट अपने बच्‍चे को एक ऐसा नाम देना चाहता है जिसका कोई सुंदर सा मतलब हो क्‍योंकि कहते हैं कि नाम का असर बच्‍चे के स्‍वभाप पर भी पड़ता है। शायद इसलिए ही विराट और अनुष्‍का ने अपनी बेटी को वामिका नाम दिया है। वामिका नामक का अर्थ मां दुर्गा होता है। शास्‍त्रों में देवी दुर्गा को वामिका नाम से भी जाना जाता है।

​व अक्षर से लड़कियों के नाम

अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

अगर आप भी विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की तरह अपनी बेटी का कोई सुंदर-सा नाम रखना चाहते हैं तो यहा बताए गए कुछ नामों में से एक नाम चुन सकते हैं।

  • वेदिका : इस नाम का मतलब है ज्ञान से परिपूर्ण, चेतना, एक अप्सरा।
  • विहाना : लड़कियों के इस हिंदू नाम का मतलब होता है सुबह या प्रात: काल।
  • वान्या : व अक्षर से वान्‍या नाम का मतलब वन की देवी, ईश्‍वर का उपहार, ईश्‍वर की कृपा और दयालु होता है।
  • विहा : इस सुंदर नाम का अर्थ होता है स्‍वर्ग और परी। हर मां-बाप के लिए उनकी बेटी किसी परी से कम नहीं होती है इसलिए आप भी अपनी प्‍यारी-सी नन्‍ही बेटी को विहाना नाम दे सकते हैं।
  • व्रुतिका : हिंदी के इस नाम का मतलब है जीवन में सफलता और विचार। कहते हैं कि नाम का प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इस तरह अपनी बेटी को व्रृतिका नाम देकर आप उसके जीवन को सफल बनाने की ओर एक कदम उठा सकते हैं।
  • वेदा: हिंदू धर्म के इस नाम का मतलब पवित्र, धार्मिक, खुशी और मूल्‍यवान होता है।
  • वेदशास्‍त्री : व अक्षर से शुरू होने वाले वेदशास्‍त्री नाम का मतलब देवी सरस्‍वती, वेदों का ज्ञान रखने वाली और पवित्र होता है।
  • वैष्‍णवी : भगवान विष्‍णु की पूजा करने वाले को वैष्‍णवी कहा जाता है। वैष्‍णवी नाम का मतलब भगवान विष्‍णु की शक्‍ति से सुसज्जित भी होता है।
  • वान्‍या : वन की देवी, ईश्‍वर का उपहार, दयालु ईश्‍वर और वन की देवी का नाम वान्‍या होता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति व इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए 11 जनवरी का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसकी न्यूज विराट ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। क्रिकेटर ने बताया कि अनुष्का ने मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वाइफ व बच्चे के स्वस्थ होने की भी जानकारी दी। इस बीच अब ‘विरुष्का’ की बेटी के जन्म के बाद बच्चे के नाम को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो पेरेंट्स ने अपनी बच्ची का नाम उसके जन्म से पहले ही सोच लिया था।

कपल की बेबी गर्ल के नाम के बारे में बताएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि, विराट ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें: अनुष्का और विराट की बेटी की पहली झलक आई सामने, क्रिकेटर के भाई विकास कोहली ने किया शेयर)

अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

अब आपको बताते हैं कि ‘विरुष्का’ ने अपनी नन्ही परी का नाम क्या रखा है। दरअसल, ‘पीपिंग मून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने न्यू बॉर्न का नाम ‘अन्वी’ रखा है। एक सोर्स ने ये भी बताया है कि ये नाम हॉस्पिटल के रिकार्ड्स में भी दर्ज है। ये नाम अनुष्का के नाम के पहले दो अक्षर ‘An’ और विराट के नाम के पहले दो अक्षर ‘Vi’ से मिलकर बना है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि जन्म के कुछ समय बाद जब विराट ने अपनी बेटी को गोद में उठाया, तो उसे ‘अन्वी’ कहकर पुकारा था।

अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है? - anushka sharma ke bachche ka naam kya hai?

वहीं, virushka_authentic नाम के एक फैन पेज से एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये फोटो अनुष्का और उनकी बेबी गर्ल की है। हालांकि, हम इस तस्वीर और नाम दोनों की ही पुष्टि नहीं करते हैं। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी बनना चाहती हैं मां, इंटरव्यू में बच्चे को लेकर कही ये बात)

विकास कोहली ने शेयर की थी झलक

विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने अपनी भांजी की एक झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इस तस्वीर में बेबी गर्ल का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन इसमें सफ़ेद चादर में लिपटे उनके नन्हे पैर जरूर देखे जा सकते हैं। इस फोटो पर ‘वेलकम’ लिखा हुआ है। इसके कैप्शन में विकास ने लिखा था, “बहुत सारी ख़ुशी। घर में एंजल आई।”

फिलहाल, विराट-अनुष्का की बेटी की एक झलक पाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको ये नाम कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-virushka_authentic)

क्या अनुष्का मां बन गई है?

ये जानकारी सामने आने के बाद से ही सेलेब्स के साथ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दे रहे हैं। अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दी है। बॉलीवुड की कपूर फैमिली से गुड न्यूज सामने आई। दरअसल एक्ट्रेस सोनम कपूर 20 अगस्त को मां बन गई हैं।

विराट और अनुष्का के बच्चे का क्या नाम है?

विराट और अनुष्‍का ने बेटी के जन्‍म के कुछ दिनों बाद उसका नामकरण किया है। दोनों ने अपनी प्‍यारी-सी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। अनुष्‍का ने अपने इंस्‍टाग्राम पर विराट और बेटी के साथ एक तस्‍वीर शेयर करते हुए अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है।

विराट के बच्चे का क्या नाम है?

वामिका कोहलीविराट कोहली / बच्चेnull

अनुष्का शर्मा का कितना संपत्ति है?

बता दें कि अनुष्का शर्मा बहुत ही लग्जरियस लाइफ जीती हैं. वो करीब 350 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. गौरतलब है कि उनके पति विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक है. दोनों पति-पत्नी की कुल 1,200 करोड़ रुपये की संपत्ति है.