आसियान क्या है इसकी स्थापना कब हुई और इसके उद्देश्य क्या है? - aasiyaan kya hai isakee sthaapana kab huee aur isake uddeshy kya hai?

आसियान क्या है इसकी स्थापना कब हुई और इसके उद्देश्य क्या है? - aasiyaan kya hai isakee sthaapana kab huee aur isake uddeshy kya hai?

Show

1996 में भारत इसका पूर्ण सदस्य बना था

नई दिल्ली: आसियान यानी दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन जिसे दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ मिलकर बनाया गया है. इस संगठन का उद्देश्य सभी 10 देशों के बीच आर्थिक साझेदारी, व्यापार में बढ़ावा देना है. इसके साथ ही क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करना है. इस संगठन का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है. इस बार असियान देशों के नेता भारत के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. इसको भारत की बेहतरीन विदेश नीति का हिस्सा माना जा रहा है.

6 बड़ी बातें

  1. आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी. उस समय इस संगठन में थाईलैंड के अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर थे.

  2. ब्रुनेई 1984 में और वियतनाम को 1995 में शामिल किया गया था. फिर 1997 में लाओस और म्यांमार को इसका हिस्सा बनाया गया.

  3. 1999 में कंबोडिया में को इसका सदस्य बनाया गया. 1976 में आसियान की पहली बैठक हुई. जिसका एजेंडा शांति और सहयोग था.

  4. 1994 में आसियान ने एशियाई क्षेत्रीय फोरम की स्थापना की. इसका उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ावा देना था. इसके सदस्य अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तरी कोरिया 23 सदस्य हैं. 

  5. 1992 में भारत असियान का 'क्षेत्रीय संवाद भागीदार' और 1996 में पूर्ण सदस्य बन गया. चीन की भी कोशिश है कि उसे भी आसियान का पूर्ण सदस्य बना जाए.

  6. 2015 में मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में आयोजित इसकी बैठक में आर्थिक नीति पर एक बड़ा फैसला लिया गया. जिसमें सभी सदस्य देशों को मिलाकर आर्थिक समुदाय बनाने का फैसला लिया गया. 31 दिसंबर 2015 में इसको बना भी लिया गया. जिसमें सदस्य कई आर्थिक समझौंतों से बंधे हुए हैं.

आज हम जानेंगे की आसियान क्या है? इसकी स्थापना कब और कैसे हुई? इसके संस्थापक सदस्य कौन-कौन से है? इसके गठन के क्या कारण थे? इसके प्रमुख उद्देश्य क्या है? इसके प्रमुख स्तम्भ कौन-कौन है?

आसियान ( दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन )

  • आसियान की स्थापना – 1967 मे हुई थी । 

  • इसकी स्थापना बैंकॉक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके की गयी

  • संस्थापक सदस्य – इंडोनेशिया , मलेशिया , फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड ।

  • बाद के वर्षो में ब्रूनेई दारुस्सलाम, वियतनाम, लाओस , म्यांमार , कम्बोडिया के इस संघ में शामिल होने से इसकी सदस्य संख्या 10 हो गयी ।

  • 8 अगस्त आसियान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आसियान का झंडा

  •  इसमें धान की दस बालियाँ आसियान के 10 देशो को इंगित करती है जो आपस में मित्रता और एकता के धागे में बंधे है। 

  • इसके झंडे मे बना वृत इसकी एकता का प्रतीक है।

आसियान के गठन के कारण 

  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद और उसके दौरान दक्षिण पूर्व एशियाई देशो को बहुत-सी समस्याओ का सामना करना पड़ा जैसे – यूरोपीय और जापानी उपनिवेशवाद का शिकार होने के कारण इन देशों को भारी राजनैतिक और आर्थिक कीमत चुकानी पड़ी। 

  • इनके सामने राष्ट्र निर्माण की समस्या थी। 

  • ये देश गरीबी का शिकार थे। 

  • ये आर्थिक रूप से पिछड़े हुए थे। 

  • शीतयुद्ध के दौर में इन्हे किसी एक महाशक्ति के साथ जाने के दबाव को भी झेलना पड़ा। 

  • बांडुंग सम्मलेन और गुटनिरपेक्ष आंदोलन आदि के माध्यम से एशिया और तीसरी दुनिया के बीच एकता कायम करने के प्रयास अनौपचारिक स्तर पर कारगर साबित नहीं हुए ।

आसियान के प्रमुख उद्देश्य 

  • आर्थिक विकास को तेज करना । 

  • सामाजिक और सांस्कृतिक विकास प्राप्त करना। 

  • क्षेत्रीय शांति को बढ़ावा देना । 

  • इस क्षेत्र में होने वाले तनाव और संघर्ष को बातचीत द्वारा समाप्त करना । 

  • गरीबी जैसी समस्याओ को दूर करने के लिए एकजुट होना। 

IMP. अनौपचारिक , टकरावरहित और सहयोगात्मक मेल – मिलाप का नया उदाहरण पेश करके आसियान के काफी यश कमाया और इसको ही आसियान शैली कहा जाता है । 

आसियान के प्रमुख स्तम्भ 

आसियान क्या है इसकी स्थापना कब हुई और इसके उद्देश्य क्या है? - aasiyaan kya hai isakee sthaapana kab huee aur isake uddeshy kya hai?

  • इन स्तम्भों की स्थापना 2003 में हुई थी ।

1 आसियान सुरक्षा समुदाय 

उद्देश्य

  1. क्षेत्रीय विवादों को सैनिक टकराव तक ना ले जाना । 
  2. शांति , निष्पक्षता सहयोग और अहस्तक्षेप को बढ़ावा देना।  
  3. राष्ट्रों की आपसी सम्प्रभुता का सम्मान करना।  
  4. इसके देशों की सुरक्षा और विदेश नीतियों में तालमेल बनाने के लिए 1994 में आसियान क्षेत्रीय मंच (ARF) की स्थापना की गयी ।

2 आसियान आर्थिक समुदाय 

उद्देश्य 

  1. इसके देशो के लिए साझा बाजार तैयार करना। 
  2. इन देशो के लिए उत्पादन का आधार तैयार करना । 
  3. इस इलाके में सामाजिक और आर्थिक विकास में मदद करना।  
  4. यह संगठन देशो के मध्य आर्थिक विवादों को निपटाने के लिए बनी मौजूदा व्यवस्था को सुधारना चाहेगा । 
  5.  इसने निवेश , श्रम और सेवाओं के मामले में मुक्त व्यापार क्षेत्र (FTA) बनाने पर भी ध्यान दिया है ।

3. आसियान सामाजिक – सांस्कृतिक समुदाय

कार्य

  1. देशो के मध्य टकराव की जगह बातचीत और सहयोग को बढ़ावा देना और मानव संसाधन के लिए समान पहुंच प्रदान करना है।
  2. यह कमजोर समूहों वाले लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाता है।
तीन उद्देश्य निर्धारित हैं:
  1. शिक्षा को आगे बढ़ाना और प्राथमिकता देना
  2. मानव संसाधन विकास में निवेश और
  3. सभ्य और समाज कल्याण वाले कार्यो को बढ़ावा देना।

आसियान विजन 2020 

यह एक ऐसा संगठन है जो बड़ी तेजी से विकास कर रहा है । इसके विजन 2020 में निम्नलिखित मुख्य बाते सम्मलित है :-

  • अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी बहुर्मुखी भूमिका को प्राथमिकता दी गयी है। 

  • इसने अपने देशो के विवाद सम्बन्धी मामलो में बातचीत के द्वारा समस्या के समाधान पर बल दिया गया है ।

  • इसी आधार पर इस ने कम्बोडिया टकराव को समाप्त किया , पूर्वी तिमोर के संकट को संभाला , पूर्वी एशियाई सहयोग पर बातचीत के लिए 1999 से नियमित रूप से वार्षिक बैठक आयोजित की है ।

IMP.

  1. भारत ने मलेशिया , सिंगापुर और थाईलैंड (आसियान सदस्यों) के साथ मुक्त व्यापार का समझौता किया हैं ।

  2. 2010 में आसियान – भारत मुक्त व्यापार क्षेत्र व्यवस्था लागू हुई ।

  3. भारत ने 1991 में लुक ईस्ट और 2014 में एक्ट ईस्ट नीति अपनायी इससे पूर्वी एशिया के देशो ( आसियान , चीन , जापान और दक्षिण कोरिया ) से उसके आर्थिक सम्बन्धो में बढ़ोतरी हुई है ।

यह एशिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्रीय संगठन है जो एशियाई देशो और विश्व शक्तियों को राजनैतिक और सुरक्षा मामलो पर चर्चा के लिए राजनैतिक मंच उपलब्ध करता है ।

आसियान क्या है इसकी स्थापना कब हुई और उसके उद्देश्य क्या है?

आसियान एक संगठन है जो कि दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों से मिलकर बना है। जिसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को की गई थी। इस संगठन का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच समृद्धि, आर्थिक विकास, शांति और स्थिरता कायम करना है।

आसियान की स्थापना की मुख्य उद्देश्य क्या है?

आसियान का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के बीच में अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, राजनीति, सांस्कृतिक और आपसी क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना है.

आसियान क्या है स्पष्ट कीजिए?

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (अंग्रेज़ी:एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, लघु:आसियान) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।

आसियान की स्थापना कब की गई थी?

8 अगस्त 1967, बैंकॉक, थाईलैंडदक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन / स्थापना की तारीख और जगहnull