Show
गुहेरी (आँख में फुंसी) - Stye in Hindi
शेयर करें
शेयर करें गुहेरी क्या है? गुहेरी को आंख में फुंसी या अन्य कई नामों से पहचाना जाता है। यह लाल रंग की एक छोटी सी गांठ होती है, जो पलकों पर या उनके नीचे विकसित होती है। यह काफी पीड़ादायक होती है। ज्यादातर गुहेरी पलकों के किनारे पर विकसित होती है। यह पलक पर एक तेल ग्रंथि में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण बनती है, ये बैक्टीरिया सामान्य रूप से आंखों की त्वचा के लिए हानिकारक नहीं होता है। लेकिन कई बार यह पलकों की त्वचा पर मृत कोशिकाओं के साथ फंस जाते है। (और पढ़ें - आंख आना (कंजंक्टिवाइटिस) क्या है?) आंख में फुंसी होना काफी दर्दनाक और परेशान कर देने वाली स्थिति है, लेकिन बहुत कम मामलों में इससे कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है। अमूमन ये अपने आप ही ठीक हो जाती है। आम तौर पर गुहेरी एक ही आंख पर होती है, लेकिन कुछ मामलों में यह दोनों आंखों में भी हो जाती है, और कई बार एक आंख पर एक से ज्यादा फुंसियां भी निकल जाती है। जब आंख में गुहेरी विकसित हो जाती है, तो पूरी आंख लाल हो जाती है, और उसे हाथ लगाने से दर्द भी होती है। इस दौरान आंख में दर्द व खुजली भी महसूस हो सकती है। गौरतलब है कि गुहेरी के कारण अक्सर देखने की क्षमता में कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। (और पढ़ें - आंख से कीचड़ का इलाज)
गुहेरी (आँख में फुंसी) के प्रकार - Types of Stye in Hindiगुहेरी के कितने प्रकार होते हैं? गुहेरी को 2 प्रकारों में बांटा जाता है, जो इस तरह है:
गुहेरी (आँख में फुंसी) के लक्षण - Stye Symptoms in Hindiगुहेरी के लक्षण क्या होते हैं? गुहेरी के मुख्य लक्षण हैं:
डॉक्टर को कब दिखा लेना चाहिए? अगर गर्मी के साथ सेंकने पर भी कुछ दिनों तक गुहेरी में कोई सुधार नहीं आता या इलाज होने के बावजूद फिर से विकसित हो रही है, तो उन लोगों को डॉक्टर की मदद लेने का सुझाव दिया जाता है। निम्न लक्षण दिखाई देने के बाद डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए:
(और पढ़ें - आंखों में सूजन का इलाज) गुहेरी (आँख में फुंसी) के कारण - Stye Causes in Hindiगुहेरी क्यो हो सकती है? गुहेरी आम तौर पर स्टैफीलोकोकल बैक्टीरिया (staphylococcal bacteria) के कारण होते हैं, यह बैक्टीरिया अक्सर त्वचा की सतह पर पाया जाता है। हमारा शरीर लाखों करोड़ों अच्छे बैक्टीरिया से ढंका होता है, जो एक साथ रहते हैं। त्वचा से ये बैक्टीरिया (आमतौर पर स्टेफिलोकोची बैक्टीरिया) आंख के अंदर चले जाते हैं, और पलकों में स्थित तेल ग्रंथि को उत्तेजित कर देते हैं। इसके परिणाम से आंख की पलक पर दर्द करने वाली लाल रंग की एक छोटी सी गांठ बन जाती है। सही स्थिति होने के दौरान जब बैक्टीरिया मृत कोशिकाओं और अन्य मलबे को खाने लगते हैं, जिस कारण से आंख में फुंसी या गांठ विकसित होने लगती है। गुहेरी होने का खतरा किन कारणों से बढ़ जाता है?
गुहेरी (आँख में फुंसी) से बचाव - Prevention of Stye in Hindiगुहेरी से की रोकथाम कैसे की जा सकती है?
(और पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय) गुहेरी (आँख में फुंसी) का परीक्षण - Diagnosis of Stye in Hindiगुहेरी का निदान कैसे किया जा सकता है? इसका निदान करने के लिए डॉक्टर काफी नजदीकी और बारीकी से आंख का परिक्षण करते हैं। गुहेरी का निदान करने के लिए डॉक्टर टॉर्च या किसी सूक्षमदर्शी यंत्र का उपयोग भी कर सकते हैं। (और पढ़ें - आंखों से पानी आना) गुहेरी (आँख में फुंसी) का इलाज - Stye Treatment in Hindiगुहेरी का उपचार कैसे किया जाता है? ज्यादातर मामलों में गुहेरी का कोई विशिष्ट इलाज नहीं किया जाता, यह अपने आप ठीक हो जाती है हालांकि इसका फिर से विकसित होना एक सामान्य समस्या है। अगर गुहेरी की गांठ स्थिर हो गई है, तो डॉक्टर निम्न उपचार सुझा सकते हैं:
जब तक आंख की फुंसी ठीक नहीं हो जाती तब तक इनको भी प्रयोग करते रहना चाहिए:
संदर्भ
गुहेरी (आँख में फुंसी) के डॉक्टरसम्बंधित लेखडॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ आंख की गुहेरी कैसे ठीक होगा?आप हल्के गर्म पानी में थोड़ी-सी हल्दी डालकर आंख की सिकाई करें. पानी में कोई कपड़ा या कॉटन भिगोकर आंखों को सेक लें. आपको 3-4 बार ऐसा करना है इससे सूजन, खुजली और पानी आने की समस्या खत्म हो जाएगी. 4- अरंडी का तेल- कुछ लोग गुहेरी होने पर कैस्टर ऑयल यानि अरंडी का तेल भी इस्तेमाल करते हैं.
गुहेरी कितने दिन में ठीक होती है?बिलनी (गुहेरी) कितने समय में ठीक होती है? अधिकांश मामलों में घरेलू नुस्खों के साथ बिलनी (गुहेरी) 3 से 5 दिनों में ठीक हो जाती है।
आंखों में गुहेरी क्यों होती है?क्यों होती है गुहेरी? गुहेरी होने के कई कारण हो सकते हैं। आंखों की पर्याप्त साफ सफाई न करना, आई मेक-अप के कारण, गंदे कॉन्टैक्ट लेंसेस के कारण, आंखों में लगातार ड्रायनेस के कारण, स्ट्रेस और टेंशन के कारण, बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण गुहेरी हो सकती है।
आंखों में बिलनी निकल जाए तो क्या करें?बिलनी (गुहेरी) का उपचार कैसे होता है?. अपनी पलकों को साफ करें।. अपने हाथ बारंबार धोएं।. पलक साफ करने के पैड का उपयोग करें।. कुछ समय के लिए आंखों का मेकअप करना छोड़ दें।. कॉन्टैक्ट्स के स्थान पर चश्मा पहनें।. हल्की गरम पट्टियां या हल्का गरम साफ कपड़ा रखें।. एंटीबायोटिक क्रीम का उपयोग करें।. हल्के हाथ से मालिश करें।. |