9 अगस्त को क्या मनाया जाता है? - 9 agast ko kya manaaya jaata hai?

आपको बता दें कि विभिन्न सरकारों और संगठनों द्वारा आदिवासियों के उत्थान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक़ आज पूरी दुनिया में आदिवासियों की संख्या घटकर 37 करोड़ के आस पास हो गयी है. यह कहना गलत नहीं होगा की कहीं न कहीं मॉर्डन लोग ही आदिवासियों के अस्तित्व के दुश्मन है. क्योंकि हर साल न जाने कितने पेड़ और जंगल का सफाया किया जाता है सिर्फ अपने फायदे के लिए। लोग इस फायदे में यह भूल जाते हैं की हम आदिवासियों के घर यानी उनके जंगल को नष्ट कर रहे हैं.

विश्व आदिवासी दिवस का इतिहास

इसे पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में प्राथमिक बैठक के दिन घोषित किया गया था। 1982 में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र के कार्यकारी दल की आदिवासी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र की कार्यकारी पार्टी की पहली बैठक की गयी।

विश्व आदिवासी दिवस 2022 की थीम


कोविड-19 के चलते 2021 में कोई थीम जारी नहीं की गयी. वर्ष 2020 की थीम को पुनः जारी कर दिया गया था. विश्व आदिवासी दिवस 2022 की थीम आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग (डीईएसए) इस वर्ष के विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इस वर्ष की थीम “संरक्षण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका और पारंपरिक ज्ञान का प्रसारण ” (“The Role of Indigenous Women in the Preservation and Transmission of Traditional Knowledge”)

झारखंड प्रमुख राज्य


भारत के झारखंड राज्य में 26 फीसदी आबादी आदिवासी है. झारखंड में 32 आदिवासी जनजातियां रहती हैं, जिनमें बिरहोर, पहाड़िया, माल पहाड़िया, कोरबा, बिरजिया, असुर, सबर, खड़िया और बिरजिया जनजाति समूह हैं. देश की आजादी के समय झारखंड में आदिवासी जनजाति के लोगों की संख्या 35 फीसदी के करीब थी, जो कि 2011 की जनगणना के अनुसार, 26 फीसदी रह गई है.

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को क्यों मनाया जाता है? | 9 August Ko Vishv Adivasi Divas Kyon Manaya Jata Hai?

By

DynamicBastar

-

July 23, 2022

0

124

9 अगस्त को क्या मनाया जाता है? - 9 agast ko kya manaaya jaata hai?
9 अगस्त को क्या मनाया जाता है? - 9 agast ko kya manaaya jaata hai?

Facebook

Twitter

Pinterest

WhatsApp

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को क्यों मनाया जाता है वर्ष 1982 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासियों के भले के लिए एक कार्यदल गठित की थी, जिसकी बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी. उसी के बाद से संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने सदस्य देशों में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस World Tribal Day’ मनाने की घोषणा की। विश्व आदिवासी दिवस आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

23 दिसंबर 1994 के संकल्प 49/214 द्वारा, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निर्णय लिया कि विश्व के आदिवासी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दशक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में घोषित किया गया था।

जिसे हर साल विश्व के आदिवासी लोगों (1995-2004) के पहले अंतर्राष्ट्रीय दशक के दौरान मनाया जाता है। 2004 में असेंबली ने “ए डिसैड फ़ॉर एक्शन एंड डिग्निटी” की थीम के साथ, 2005-2015 से एक दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दशक की घोषणा की। 1982 में मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की मूलनिवासी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक का दिन। खासकर इसे भारत के आदिवासियो द्वारा धूम धाम स मनाया जाता है, जिसमे रास्तो में रैली निकाली और मंच में झामाझम कार्यक्रम मनाया जाता है।

यह भी पढे – बस्तर का इतिहास के बारे में नहीं जानते होगें आप

विश्व आदिवासी दिवस क्या है?

विश्व आदिवासी दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को पूरी दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदाय सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन करते है। जिसमे अपने सभ्यताओं और रीति-रिवाजों के उत्सव के रूप में मनाते हुए सामूहिक रूप से खुशियों का इजहार करते हैं।

आदिवासी समुदाय प्रकृति पूजक होते है। इन दिन खुशी के मौके पर प्रकृति में पाये जाने वाले सभी जीव, जंतु, पर्वत, नदियां, नाले, खेत, सूरज, चंद इत्यादि इन सभी की पूजा करते है। आदिवासी समुदाय मानते है कि प्रकृति की हर एक वस्तु में जीवन होता है।

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को क्यों मनाया जाता है?

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 9 अगस्त 1982 को आदिवासियों (Tribes) के हित में एक विशेष बैठक आयोजित की थी। तब से इस तारीख को जागरूकता बढ़ाने और दुनिया की स्वदेशी आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को “विश्व आदिवासी दिवस World Tribal Day मनाया जाता है।

यह आयोजन उन उपलब्धियों और योगदानों को भी मान्यता देता है जो स्वदेशी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं।

विश्व आदिवासी दिवस कितने देशों में मनाया जाता है? | World tribal day

विश्व आदिवासी दिवस पुरे विश्व में इस दिन इस दिवस को मनाने के लिए सबसे पहली बार शुरुआत सयुंक्त राज्य अमेरिका में 1994 में मनाया गया था। पुरे विश्व में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस यानी World tribal day मनाया जाता हैं।

यह भी पढें – हरेली तिहार बस्तर में क्यों खास है जानिए कैसे?

भारत के किस राज्य में कितने आदिवासी रहते है?

  • झारखंड 26.2%
  • पश्चिम बंगाल 5.49%
  • बिहार 0.99%
  • उत्तर प्रदेश 0.07%
  • अरूणाचल 68.08%
  • त्रिपुरा 31.08%
  • मिजोरम 94.04%
  • मनीपुर 35.01%
  • सिक्किम 33.08%
  • मेघालय 86.01%
  • नगालैंड 86.05%
  • असम 12.04%

विश्व मे आदिवासियों का जनसंख्या कितना है?

विश्व में 37 करोड़ आदिवासी समुदाय के लोग रहते है, जो अपनी सभ्यता और रीति-रिवाजों को अपने सीने से लगा कर सदैव चलता रहा है। हड़प्पा संस्कृति और मोहनजोदड़ो की खुदाई में पाये गये बर्तन में आज भी आदिवासी समुदाय के लोग खाना खाते हैं। भारत मे आदिवासी का संवैधानिक नाम अनुसूचित जनजाति है। 2011 के जनगणना के अनुसार जिसकी जनसंख्या 10.45 करोड़, जो भारत के जनसंख्या कर 8.6% है।

भारत के प्रमुख आदिवासी समुदायों में मुंडा, बोडो, भील, उरांव, लोहार, परधान, खासी, सहरिया, गोंड, खड़िया, हो, संथाल, मीणा, बिरहोर, पारधी, आंध,टोकरे कोली, आंध, मल्हार कोली, टाकणकार इत्यादि है। अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताऐ और ऐसी ही जानकारी daily पाने के लिए हमारे Facebook Page को like करे इससे आप को हर ताजा अपडेट की जानकारी आप तक पहुँच जायेगी।

!! धन्यवाद !!

 

इन्हे भी एक बार जरूर पढ़े :-
  • बस्तर में देवी देवताओं को अर्पित की जाती है यह फूल
  • लूप्त होती जा रही बस्तर की यंह परंपरा
  • मोहरी बाजा के बिना बस्तर में नहीं होता कोई भी शुभ काम
  • बस्तर की प्राकृतिक धरोहर है यंहा की संस्कृति
  • बस्तर का पहला पारम्परिक नवाखानी त्यौहार

Share this:

  • Twitter
  • Facebook

Like this:

Like Loading...

Related

Facebook

Twitter

Pinterest

WhatsApp

Previous articleबस्तर की सबसे अनमोल नृत्य हैं, गौर माड़िया नृत्य | Bastar Gaur Madia Nritya

Next articleहरेली त्यौहार कब क्यों और कहां मनाया जाता है……!

DynamicBastar

इस वेबसाईट से आप बस्तर के कला संस्कृति, मंदिर, जलप्रपात, पर्यटक स्थल, स्मारक, गुफा , जीवनी और अन्य रहस्यमय जगह के बारे में सुंदर और सहज जानकारी प्राप्त कर सकते है। व आप इस वेबसाईट के माध्यम से बस्तर को और भी अच्छे से करीब से जान पायेगें।

9 अगस्त को कौन कौन से दिवस मनाए जाते हैं?

विश्व आदिवासी दिवस (अंग्रेजी: International Day of the World's Indigenous Peoples), आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

9 अगस्त को हम क्या मनाते हैं?

World Tribal Day 2022: 9 अगस्त को 'विश्व आदिवासी दिवस' के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

विश्व आदिवासी दिवस 2022 थीम क्या है?

विश्व आदिवासी दिवस 2022 थीम वर्ष 2022 में विश्व आदिवासी दिवस की थीम या विषय था: "पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रसारण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका।" विश्व आदिवासी दिवस, 2021 का थीम या विषय था: “किसी को पीछे नहीं छोड़ना: स्वदेशी लोग और एक नए सामाजिक अनुबंध का आह्वान ।"

आदिवासी दिवस को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

World Indigenous Day 2022: पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है.