8 तत्वों के गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं इस कथन का क्या तात्पर्य है ?`? - 8 tatvon ke gun unakee paramaanu sankhya ke aavart phalan hote hain is kathan ka kya taatpary hai ?`?

Solution : कथन-"तत्वों के गुण उनके परमाणुओं के आवर्ती फलन (functions) हैं।" आधुनिक आवर्त नियम कहलाता है। आवर्तता या आवर्त फलन (Periodic function) - आवर्त फलन का अर्थ है कि जब तत्वों को एक विशेष समूह ऊर्ध्वाधर पंक्ति में उनके परमाणुओं के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो उनके गुणों की पुनरावृत्ति होती है। ऊध्वाधर पंक्ति में रखे गए तत्वों के गुणों की 2,8, 8, 18, 18,3 परमाणु अंकों के लगातार अंतर से पुनरावृत्ति होती है। इनके अंकों को जादू के अंक (Magic Numbers) कहते हैं। <br> तत्वों के गुण उनके परमाणु के विभिन्न ऊर्जा स्तरों में इलेक्ट्रॉनों के विभाजन मुख्यतः संयोजक ऊर्जा स्तर में इलेक्ट्रॉनों के विभाजन पर निर्भर करते हैं। उन परमाणुओं को, जिनके संयोजक ऊर्जा स्तर में इलेक्ट्रॉन विन्यास एक जैसा होता है, एक जैसे गुण प्रदर्शित करते हैं। जब तत्वों को आवर्त सारणी में उनके परमाणु अंकों के बढ़ते क्रम के आधार पर व्यवस्थित किया जाता है तो तत्वों के संयोजकता ऊर्जा स्तर में समान इलेक्ट्रॉन विन्यास की मैजिक अंक 2,8, 8,18, 18 और 32 के बाद क्रमशः एक विशेष लंबात्मक पंक्ति (समूह) में पुनरावृत्ति होती है।