2 फरवर 2022 क कन स तथ है

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

2 फरवर 2022 क कन स तथ है

2 फरवर 2022 क कन स तथ है

Ujjain, First Published Feb 2, 2022, 6:30 AM IST

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 2 फरवरी 2022, बुधवार (Panchang February 2, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
2 फरवरी, बुधवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसी दिन से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

योग और मुहूर्त
2 फरवरी, बुधवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो शाम 07.50 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.33 से 06.21 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त इस दिन नहीं है। अमृत काल सुबह 08.17 से 09.46 तक रहेगा। अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
2 फरवरी, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 12:40 से 02:03 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 08.32 से 09:54 तक, कुलिक सुबह 11:17 से 12:40 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
2 फरवरी, बुधवार सुबह लगभग 08.17 पर चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा वर्जित मानी गई है। इस दिन उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है। इस दिन यात्रा करना जरूरी हो तो तिल, धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। 
 

Last Updated Feb 2, 2022, 6:30 AM IST

माघ मास (Magh Mash) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (Pratibpada) तिथि पर किसी काम को करने के लिए कौन सा समय शुभ और कौन सा समय अशुभ साबित हो सकता है, इसे विस्तार जानने के लिए जरूर देखें 02 फरवरी 2022, बुधवार का पंचांग (Wednesday Panchang).

2 फरवर 2022 क कन स तथ है

02 फरवरी 2022, बुधवार का पंचांग (02 February 2022, Wednesday Panchang)

हिंदू धर्म (Hindu Religion) में किसी भी कार्य को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त आदि को देखकर किया जाता है. इन सभी चीजों के बारे में पता लगाने के लिए पंचांग (Panchang) की आवश्यकता पड़ती है. जिसके माध्यम से आप आने वाले दिनों के शुभ एवं अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हें. आइए पंचांग के पांच अंगों – तिथि, नक्षत्र, वार, योग एवं करण के साथ राहुकाल, दिशाशूल (Dishashool), भद्रा (Bhadra), पंचक (Panchak), प्रमुख पर्व आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं.

02 फरवरी 2022 का पंचांग

(देश की राजधानी दिल्ली के समय पर आधारित)

विक्रम संवत – 2078, आनंद शक सम्वत – 1943, प्लव

दिन (Day) बुधवार
अयन (Ayana) उत्तरायण
ऋतु (Ritu) शिशिर
मास (Month) माघ
पक्ष (Paksha) शुक्‍ल पक्ष
तिथि (Tithi) प्रतिपदा प्रात:काल 08:31 बजे तक तदुपरांत द्वितीया
नक्षत्र (Nakshatra) धनिष्ठा सायंकाल 05:53 बजे तक तदुपरांत शतभिषा
योग (Yoga) बव प्रात:काल 08:31 बजे तक तदुपरांत बालव सायंकाल 07:19 बजे तक तदुपरांत कौलव
करण (Karana) नाग प्रात:काल 11:15 बजे तक तदुपरांत किंस्तुघ्न
सूर्योदय (Sunrise) प्रात: 07: 09 बजे
सूर्यास्त (Sunset) सायं 06:01 बजे
चंद्रमा (Moon) कुंभ राशि में
राहु काल (Rahu Kalam) दोपहर 12:35 से 01:56 बजे तक
यमगण्ड  (Yamganada) प्रात:काल 08:30 से 09:52 बजे तक
गुलिक (Gulik) प्रात:काल 11:13 से दोपहर 12:35 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त (Abhijit Muhurt)
दिशाशूल (Disha Shool) उत्तर दिशा में
भद्रा (Bhadra)
पंचक (Pnachak) प्रात: 06:45 से सायंकाल 05:10 बजे तक