वृक्षारोपण कार्य महान, अब छेड़ो अभियान
Publish Date: Sat, 09 Jul 2016 01:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Jul 2016 01:02 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हाथरस : दैनिक जागरण की पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक करोड़ पौधे लगाने की मुहिम को लोग हाथ
संवाद सहयोगी, हाथरस : दैनिक जागरण की पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक करोड़ पौधे लगाने की मुहिम को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं और अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए जुट गए हैं। जिले की 474 ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए गड्ढे आदि खोदने का कार्य पूर्व में ही कर लिया गया है। वन विभाग भी 11 जुलाई को 4.08 लाख पौधे रोपने की पूरी तैयारी कर चुका है। विभिन्न समाजसेवी संगठन भी पौधे लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जगह-जगह गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। सबका मिशन एक है, अधिकाधिक पौधरोपण और पेड़ बनने तक उनकी परवरिश।
वृक्षारोपण कितना पुनीत कार्य है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हमारे लिए प्राणवायु आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है। इसीलिए दैनिक जागरण अपने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत एक करोड़ वृक्ष लगाने को लेकर संकल्पित है। पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाचारीय अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। दैनिक जागरण की इस मुहिम में लोगों का जुड़ना शुरू हो गया है, जिससे यह कारवां धीरे धीरे मंजिल की ओर बढ़ने लगा है। प्रशासनिक मशीनरी भी पांच करोड़ वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री की विश्व रिकार्ड बनाने की मुहिम के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले में इस अभियान में 4.08 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन विभाग ने 5 लाख पौधों का इंतजाम कर लिया है। अभियान 11 जुलाई की सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 जुलाई की सुबह दस बजे तक चलेगा। इसके लिए चुनाव की तर्ज पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित ब्लाक के बीडीओ सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। वहीं तहसीलदार व एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मजदूरों की मांग पूरी करने की व्यवस्था कर ली गई है। मौके पर रोपे जाने वाले पौधों के लिए गवाह भी लिए जाएंगे, ताकि अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।
गोष्ठियों से दिया
संदेश, रोपे पौधे
शुक्रवार को भी कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया। स्कूली बच्चों ने शपथ लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए अपने परिवार व मुहल्ले के लोगों में जागरूकता का भरोसा दिलाया। मुरसान में नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज ¨सह ने नगर पंचायत कर्मियों को पेड़ों का महत्व समझाते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद अपने हाथ से पेड़ लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। कन्या इंटर कॉलेज सासनी में प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने बालिकाओं को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए अपने आसपास पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ दिलाई। स्कूल परिसर में पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। अलीगढ़ रोड स्थित कंपटीशन गुरु को¨चग सेंटर पर सेंटर संचालक अशेष जादौन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और उन्हें पेड़ लगाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
- #