देवस्थान विभाग उदयपुर पुजारी रिजल्ट

ऐसे निकली थी भर्ती
2013 की भर्ती में अभी तक परिणाम नहीं निकलने के दौरान कई बेरोजगारों का तो दूसरी जगह चयन हो गया तो कुछ नौकरी पाने की उम्र पार कर गए। इस बीच, देवस्थान विभाग के कई मूल कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए, जिससे खाली पदों की संख्या भी बढ़ गई है। वैसे देवस्थान विभाग के राज्य में राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मंदिरोंं में सेवा-पूजा व प्रबंधन के लिए प्रबंधक, पुजारी व सेवागीर पदों की ये भर्ती भी 25 वर्ष पहले हुई थी।

तब से अब तक का सफर

-2013 सितम्बर में निकली थी भर्ती
-8792 कुल आवेदन आए
- फरवरी, 2014 को हुई थी परीक्षा
-6 804 परीक्षार्थी शामिल हुए
-60 लाख का बजट दिसम्बर, 2021 में जारी किया
- जनवरी, 22 में राशि विवि को दे दी।

इन पदों पर होनी है भर्ती

देवस्थान में 65 पदों पर निकली थी भर्ती
संभाग मुख्यालय पर 7 मैनेजर
मंदिरों के लिए पुजारी 47
मंदिरों में सेवागीर 11

वीसी बोले- जल्द निकालेंगे रिजल्ट
इस मामले को दिखवाया है। जल्द कमेटी बना देंगे। इसके बाद इसका परिणाम निकाल कर देवस्थान विभाग को दे देंगे।
- प्रो. आइवी त्रिवेदी, कुलपति, सुविवि, उदयपुर

Toplist

नवीनतम लेख

टैग