पृथ्वी पर सबसे खतरनाक जीव कौन सा है? - prthvee par sabase khataranaak jeev kaun sa hai?

धरती पर बहुत से ऐसे जहरीले जीव हैं जिनके विषैलेपन का आपको अंदाजा भी नहीं होगा। कुछ जीव तो देखने में इतने सुदर होते हैं कि उनको देखकर कोई भी इस बात को नहीं मानेगा कि ये बेहद जहरीला भी हो सकता है।

ये धरती इंसान, जीव-जंतु, नदी तालाब इत्यादी से मिलकर ही बनी है। इस धरती पर जितने अलग तरह के इंसान रहते हैं उतने ही अजीबोगरी जानवरों से भी ये सृष्टि भरी हुई है। कुदरत ने इस धरती पर मौजूद हर एक प्राणी को कोई ना कोई खास गुण जरूर दिये हैं। जहरीले जीव भी इसी का जीता जागता उदाहरण हैं। धरती पर बहुत से ऐसे जहरीले जीव हैं जिनके विषैलेपन का आपको अंदाजा भी नहीं होगा। कुछ जीव तो देखने में इतने सुदर होते हैं कि उनको देखकर कोई भी इस बात को नहीं मानेगा कि ये बेहद जहरीला भी हो सकता है। हम आपको धरती पर पाए जाने वाले ऐसे ही 6 जहरीले जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये जहरीले जीव इतने खतरनाक होते हैं कि मिनटों में किसी भी इंसान को मौत की नींद सुला सकते हैं।

1. पफर मछली:-  जापान, चीन, फिलीपींस और मेक्सिको में पाई जाने वाली इस मछली के भीतर साइनाइड से भी खतरनाक जहर होता है। दिखने में ये मछली बेहद सुदर है। लेकिन इसकी सुंदरता के बावजूद भी कोई इसे अपने घर के एक्वेरियम में रखने की बात सपने में भी नहीं सोचता है। हालांकि लोग इसे खाते भी हैं, लेकिन पकाने से पहले सावधानी के साथ इसकी सफाई की जाती है।

2. मार्बल्ड कोन घोंघा:- घोंघे आम तौर पर जहरीले नहीं होते लेकिन यह बात मार्बल्ड कोन स्नेल पर लागू नहीं होती। इसका जहर दूसरे प्राणियों को पहले अंधा बनाता है, फिर सांस गड़बड़ाने लगती है, लकवा पड़ता है और अंत में मौत हो जाती है। इसके जहर की फिलहाल कोई काट नहीं है।

3. डेथ स्टॉकर बिच्छू:- धानी रंग और चमक वाले डेथ स्टॉकर बिच्छू मध्य उत्तरी अफ्रीका और पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। देखने में ये बिच्छू उतने जहरीले नहीं लगते हैं लेकिन इनके डंक से इंसान सीधे मौत के दरवाजे पर पहुंच जाता है। इसका डंक तेज दर्द पैदा करता है और कुछ ही मिनटों के भीतर श्वसन तंत्र को धराशायी कर देता है। दिल के मरीज और अलर्जी के रोगी तो इसके डंक से तुरंत निढाल हो जाते हैं।

4. बॉक्स जेलीफिश:- इस जेलीफिश को सबसे विषैला जीव माना जाता है। एशिया और ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पाई जाने वाली बॉक्स जेलीफिश करीब करीब पारदर्शी होती है। पानी में इसे देखना नामुमकिन सा होता है। बॉक्स जेलीफिश नेमाटोसाट्स पैदा करती है। यह जहर तुरंत दिल पर हमला करता है।

5. नीले धब्बे वाला ऑक्टोपस:- इस ऑक्टोपस का आकार टेबल टेनिस की बॉल के बराबर छोटा होता है। यह आसानी से मुट्ठी में आ सकता है, लेकिन ऐसा करने की जुर्रत हरगिज न करें। ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पापुआ न्यू गिनी में पाये जाने वाले ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस का जहर भी आंखों और श्वसन तंत्र को नाकाम कर देता है।

6. किंग कोबरा:- अच्छे और बुरे कामों के लिए बदनाम किंग कोबरा को सबसे घातक जीव माना जाता है। फन वाला यह नाग भारत और चीन के जंगलों में पाया जाता है। कोबरा का डंक बेहद विषैला और दर्दनाक होता है। कोबरा का डंक खाने वाले जीव बहुत जल्दी दम तोड़ देते हैं।

News Nation Bureau | Edited By : Radha Agrawal | Updated on: 07 Dec 2021, 05:24:25 PM

Sea Creatures (Photo Credit: Wikipedia )

नई दिल्ली :  

आपने ये तो सुना ही होगा की कुछ लोग अमर होते हैं जो कभी मरते नहीं है. लेकिन सुनने को तो आपको ये भी मिला ही होगा कि जो भी मनुष्य या जीव इस धरती पर जन्म लेता है उसको एक न एक दिन मरना ही है. कितनी अजीब बात है जहां एक तरफ मरने की बात होती है वहीं दूसरी तरफ अमर होने का भी दावा किया जाता है. क्या आपको पता है कुछ समुद्री जीव भी ऐसे है जो कभी मरते नहीं हैं? जी हां, यह सच है.  हमारी धरती पर कुछ समुद्री जीव ऐसे भी मौजूद है जो कभी मरते नहीं हैं. रिसर्च की माने तो 5 समुद्री जीव ऐसे हैं, जो सदा पृथ्वी पर जीवित रहते हैं. हमने आज आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें हम आपको उन्ही समुद्री जीवों के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं कौन है वें समुद्री जीव? 

द एमोरटल जेलीफिश (The Immortal Jellyfish) 

जेलीफिश उन समुद्री जीवों में शामिल है जो अमर होते हैं. जेलीफिश अपने जीवन की शुरुआत लार्वा के रूप में करती है. लार्वा एक समय बाद पॉलीप में बदल जाता है. इम्मोर्टल जेलीफिश जैसे- जैसे बूढ़ी होती जाती हैं, वह अपने ही शरीर को एक नए नवजात शिशु के रूप में बदल लेती है. ऐसा करने से इस मछली की लाइफ बढ़ जाती है और वो कभी भी नहीं मरती. क्यूंकि यह साइकिल हमेशा चलता ही रहता है. ये अपने शरीर को पल में जीवित भी कर सकते हैं और खुद को मार भी सकते हैं क्यूंकि जरुरत के हिसाब ये अपने आप का रूप कभी भी बदल सकती हैं. इसलिए इनका नाम 'द एमोरटल जेलीफिश' रखा गया है. 

लॉबस्टर (Lobster)

आपकी जानकारी के लिए आपको एक विशेष बात बता दें कि लॉबस्टर का खून नीले रंग का होता है लॉबस्टर का कभी भी बूढ़ापा नही आता है. बल्कि ये उम्र के साथ साथ जवान होते जाते हैं. जिनसे इनकीं ताकत और अधिक बढ़ जाती है और उनके शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता रहता है. लॉबस्टर की मौत तभी हो सकती है जब कोई और जीव उनका शिकार कर लें. लॉबस्टर की एक खास बात और है, लॉबस्टर अपने खाने को अपने पैरों से ग्रहण करते हैं. लॉबस्टर का मरना नामुमकिन है. 

ग्लास स्पंज (Glass Sponge) 

Hexactinellida केटेगरी के ग्लास स्पंज आमतौर पर गहरे समुद्र में पाए जाने वाले जानवर हैं. इनके टिशू में सिलका से बने ग्लास जैसे स्ट्रक्टर पार्टिकल्स होते है. कई स्पंज वास्तव में प्रतिदिन एक मिलीमीटर से कम मूव होते है और कुछ स्पंज समुद्र की सतह से चिपक जाते है और बिलकुल भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्लास स्पंज 15000 साल से ज्यादा समय के लिए एक ही जगह पर मौजूद रह सकते हैं. लॉबस्टर की तरह ये भी अमर जीव हैं. 

टार्डीग्रेड (Tardigrade) 

टार्डिग्रेड्स, जिन्हें अक्सर वाटर बियर या मॉस पिगलेट के नाम से जाना जाता है. टार्डीग्रेड अविनाशी हैं और ये बाहरी अंतरिक्ष में भी जीवित रह सकते हैं.  टार्डीग्रेड के आठ पैर होते हैं.  प्रत्येक पैर में चार से आठ पंजे होते हैं. यह समुद्री जीव किसी भी प्रकार के वातावरण में जिन्दा रह सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Health: सर्दियों में बनाएं ये सूप, पाएं स्वाद के साथ सेहत भी!

प्लैनरियन फ्लैटवर्म (Planarian Flatworm) 

पानी में पाए जाने वाला यह जीव अपनी आश्चर्यजनक दोबारा से जीवित होने के लिए जाना जाता है. इनकी ख़ास बात ये है कि अगर इनके शरीर के टुकड़े टुकड़े भी कर दिए जाएं तो इनका हर एक टुकड़ा एक नया जीव बना सकता है. अगर इनके सेल्स डेड भी हो जाते हैं तो भी ये नए जीवों को अपने आप से निर्माण कर सकता है.  

संबंधित लेख

First Published : 07 Dec 2021, 05:24:25 PM

For all the Latest Lifestyle News, Others News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.

हमारी पृथ्वी पर सबसे खतरनाक जीव कौन सा है?

मच्छर, हमारी धरती पर रहने वाला सबसे खतरनाक प्राणी है. मच्छर की वजह से मलेरिया, डेंगू जैसी तमाम बीमारियां होती हैं.

दुनिया के सबसे खतरनाक इंसान कौन है?

आपको बताते हैं की दुनिया के सबसे खतरनाक इंसान कहे जाने मार्टिन फोर्ड की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में.

भारत का सबसे खतरनाक जीव कौन है?

स्लॉथ बियर भालू भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाते हैं. इनका स्वभाव बेहद आक्रामक और अप्रत्याशित होता है, इसी वजह से इसे भारत का सबसे खतरनाक जीव कहा जाता है.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग