महान हिमालय में कौन कौन से दर्रे स्थित है? - mahaan himaalay mein kaun kaun se darre sthit hai?

  • Home (current)
  • Online Courses
  • Geography
  • History
  • Current affairs
  • Contact

हिमालय के अंतर्गत प्रमुख ग्लेशियर एवं दर्रे

हिमालय के अंतर्गत प्रमुख ग्लेशियर एवं दर्रे Download

हिमालय के अंतर्गत प्रमुख ग्लेशियर

  • जम्मू-कश्मीर राज्य में काराकोरम श्रेणी पर प्रमुख 5 ग्लेशियर पाये जाते है –
    (i) ससाइमी

    (ii) बियाफो

    (iii) सियाचिन

    (iv) बाल्टोरो

    (v) हिस्फर

  • ससाइमी ग्लेशियर भारत का सबसे बड़ा ग्लेशियर है | सियाचिन ग्लेशिर काराकोरम पर्वत श्रेणी पर सबसे पूर्व  में स्थित ग्लेशियर है |
  • सियाचिन ग्लेशियर काराकोरम पर्वत श्रेणी पर काराकोरम दर्रे के समीप स्थित है |
  • सियाचिन ग्लेशियर नुब्रा नदी का उद्गम स्थान है | नुब्रा नदी के आस-पास का क्षेत्र नुब्रा नदी की घाटी के नाम से जाना जाता है |
  • उत्तराखण्ड राज्य में दो महत्वपूर्ण ग्लेशियर है –
    (i) गंगोत्री

    (ii) मिलाम

  • सिक्किम राज्य के उत्तरी सीमा पर जेमू ग्लेशियर स्थित है |तीस्ता नदी का उद्गम स्थान जेमू ग्लेशियर है |

Note –तीस्ता नदी को तीस्सा नदी के नाम से भी जाना जाता है |

  • तीस्ता नदी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है |

हिमालय के अंतर्गत प्रमुख दर्रे

  • जम्मू-कश्मीर राज्य में पाँच प्रमुख दर्रे हैं, जो निम्नवत हैं –
    (i) काराकोरम

    (ii) खार्दुंगला

    (iii) बुर्जिल

    (iv) जोजिला

    (v) बनिहाल

  • काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊँचाई पर स्थित दर्रा है |
  • काराकोरम दर्रा सियाचिन ग्लेशियर के समीप स्थित है |
  • पाक अधिकृत कश्मीर से होकर जाने वाला चीन-पाकिस्तान सड़क मार्ग काराकोरम दर्रे से होकर गुजरता है |
  • खार्दुंगला दर्रा लद्दाख श्रेणी पर स्थित है |
  • लद्दाख श्रेणी के दक्षिण में लेह है | लेह से सियाचिन ग्लेशियर जाने के लिए खार्दुंगला दर्रे से ही होकर गुजरना पड़ता है |
  • बुर्जिल दर्रा तथाजोजिला दर्राजास्कर पहाड़ी पर स्थित है |
  • श्रीनगर से लेह तक जाने वाला सड़क मार्ग जोजिला दर्रा से होकर गुजरता है, यह जास्कर श्रेणी पर स्थित है |
  • लघु हिमालय के सबसे पश्चिमी श्रेणी को पीरपंजाल श्रेणी तथा सबसे पूर्वी श्रेणी को धौलाधार श्रेणीकहते हैं |
  • श्रीनगर वृहद् हिमालय एवं पीरपंजाल श्रेणी के मध्य में अवस्थित है |
  • पीरपंजाल पर्वत श्रेणी पर दो दर्रे हैं –
    (i) पीरपंजाल दर्रा

    (ii) बनिहाल दर्रा

  • वृहद् हिमालय एवं पीरपंजाल के बीच की घाटी को कश्मीर घाटी कहते हैं | श्रीनगर एवं डल झील कश्मीर घाटी में ही स्थित है |
  • जम्मूसे श्रीनगर जाने वाला सड़क मार्ग NH1A बनिहाल दर्रे से ही होकर गुजरती है | बनिहाल दर्रे में ही जवाहर सुरंग स्थित है |
  • राष्ट्रीय राजमार्ग NH1A जवाहर सुरंग से ही होकर गुजरता है |
  • हिमाचल प्रदेश में प्रमुख रूप से तीन दर्रे है –
    (i) बारालाचाला

    (ii) शिपकीला

    (iii) रोहतांग दर्रा

  • बारालाचाला दर्रा जास्कर श्रेणी पर स्थित है |
  • धौलाधार श्रेणी के दक्षिण में हिमाचल प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर ‘मंडी‘ है,मंडी से लेह तक जाने वाला सड़क मार्ग बारालाचाला दर्रे से होकर गुजरता है |
  • शिपकीला दर्रा हिमाचल प्रदेश और तिब्बत सीमा पर स्थित है |
  • धौलाधार श्रेणी पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी ‘शिमला‘ है |
  • शिपकीला दर्रे के समीप से ही सतलज नदी हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है |
  • सतलज नदी तिब्बत स्थित मानसरोवर झील के समीप राकसतालसे निकलती है |
  • शिपकीला दर्रा जास्कर श्रेणी पर स्थित है |
  • जास्कर श्रेणी पर चार प्रमुख दर्रे बुर्जिल, जोजिला, बारालाचालाऔर शिपकीलाहैं|
  • जास्कर श्रेणी के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर राज्य में दो दर्रे बुर्जिलऔर जोजिला तथा हिमाचल प्रदेश राज्य के अंतर्गत बारालाचालाऔर शिपकीलाहै |
  • उत्तराखण्ड में प्रमुख रूप से 4 दर्रे मुलिंगला, मानाला, नीतिला और लिपुलेख हैं|
  • सिक्किम राज्य में प्रमुख रूप से दो दर्रे नाथुला और जेलेपलाहैं|
  • चुम्बी घाटीसिक्किम राज्य के अन्तर्गत स्थित है | चुम्बीघाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग नाथुला और जेलेपलादर्रों से ही होकर गुजरता है |
  • भारत चीन के मध्य सड़क व्यापार नाथुला दर्रे से ही होती है |
  • अरूणाचल प्रदेश राज्य में छ: दर्रे स्थित है बोमडिला, यांग्याप, कांगरीकर्पोला, दिफू, पांगसाडऔर लिखापानीहैं|
  • बोमडिला, यांग्याप और कांगरीकर्पोलादर्रा तिब्बत सीमा पर स्थित है |
  • दिफू, पांगसाड और लिखापानी दर्रा म्यांमार सीमा पर स्थित है |
  • बोमडिला दर्रे को बुमला दर्रा भी कहते हैं |
  • मणिपुर एवं म्यांमार सीमा पर तुजु दर्रा स्थित है |

#1 Online Coaching

महान हिमालय में कौन सी दरा स्थित है?

कराकोरम दर्रा हिमालय पर्वत श्रेणी का यह सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित दर्रा है जो 5,654 मीटर ऊंचा है। प्राचीन काल में इस दर्रे से होकर यारकंद को मार्ग जाता था।

1 हिमालय पर्वतश्रेणी में कौन कौन से मुख्य दरें हैं?

बनिहाल दर्रा.
बारालाचा दर्रा.
बिलाफोंड ला.
बुर्जिला दर्रा.

हिमाचल प्रदेश के दर्रे कौन कौन से हैं?

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे.
रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass).
कुंजम दर्रा (Kunzum Pass).
बारालाचा दर्रा (Baralacha Pass).
शिपकीला दर्रा (Shipki La Pass).
इन्द्राहर दर्रा (Indrahar Pass).
साच दर्रा (Saach Pass).
हमटा दर्रा (Hamta Pass).
जालोरी दर्रा (Jalori Pass).

महान हिमालय क्या है?

हिमाद्रि (Himadri) या महान हिमालय (Great Himalayas) हिमालय की सर्वोच्च पर्वत श्रेणी है जो पारहिमालय और मध्य हिमालय के बीच में स्थित है। विश्व का सबसे ऊँचा शिखर, एवरेस्ट पर्वत, इस पर्वतमाला का सदस्य है, और विश्व के सर्वोच्च पर्वतों में से बहुत सारे भी इसका भाग हैं, जैसे कि कंचनजंघा, ल्होत्से और नंगा परबत।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग