महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला देश कौन सा था? - mahilaon ko vot dene ka adhikaar dene vaala pahala desh kaun sa tha?

  • Hindi News
  • National
  • Women Got Voting Rights For The First Time, Woman Commander Created History By Flying Airbus A 300

आज का इतिहास:महिलाओं को पहली बार मिला वोटिंग का अधिकार, न्यूजीलैंड ने ऐसा करके रचा था इतिहास

भारत जिस दिन आजाद हुआ, उसी दिन से महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिल गया था। अमेरिका को देश की महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने में 144 साल लग गए थे। ब्रिटेन को तो एक सदी का समय लग गया। कुछ ऐसा ही था न्यूजीलैंड भी, जहां 13 साल के संघर्ष के बाद महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिल पाया था। न्यूजीलैंड दुनिया का पहला देश है, जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया था।

न्यूजीलैंड की सरकारी वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यहां महिलाओं को भी वोटिंग का अधिकार मिले। इसके लिए 1880 के आसपास आंदोलन शुरू हुआ। महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिलाने की लड़ाई के लिए वुमंस क्रिश्चियन टेम्परेंस यूनियन (WCTU) बना, जिसकी लीडर केट शेपर्थ थीं।

केट शेफर्ड, जिन्होंने न्यूजीलैंड में महिलाओं को वोटिंग अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी थी।

केट शेपर्थ ने ही महिलाओं को वोटिंग के अधिकार की लड़ाई लड़ी। इसके लिए उन्होंने एक पिटीशन पर साइन करवाई। उन्होंने करीब तीन साल मेहनत की, तब जाकर 32 हजार महिलाओं के साइन मिल पाए। ये उस समय की न्यूजीलैंड की महिला आबादी का करीब एक चौथाई था।

उनकी पिटीशन पर समर्थन मिलने के बाद 8 सितंबर 1893 को बिल लाया गया। इसके बाद 19 सितंबर को लॉर्ड ग्लास्गो ने बिल पर साइन कर इसे कानून बनाया। तब जाकर महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला। 28 नवंबर 1893 को हुए आम चुनाव में महिलाओं ने पहली बार वोट डाले। पहले चुनाव में 1.09 लाख महिला वोटर थीं, जिसमें से 82% यानी 90,290 महिलाओं ने वोट डाला।

1996: पहली बार किसी महिला ने उड़ाया एयरबस A-300
एयरबस A-300 विमान अमेरिकी कंपनी बोइंग ने बनाया है। ये विमान काफी बड़ा है। 28 नवंबर 1996 से पहले तक इसे सिर्फ पुरुषों ने ही उड़ाया था। लेकिन 28 नवंबर 1996 को कैप्टन इंद्राणी सिंह ने इसे उड़ाकर इतिहास रच दिया। कैप्टन इंद्राणी सिंह इस विमान की कमांडर भी थीं।

कैप्टन इंद्राणी सिंह बनी थीं एयरबस A-300 उड़ाने वाली पहली महिला।

वो दुनिया की पहली महिला हैं, जो एयरबस A-300 की कमांडर रहीं। इंद्राणी को 1986 में पायलट का लाइसेंस मिला और कुछ वक्त बाद वो एयर इंडिया के बोइंग 737 की पायलट बन गईं।

भारत और दुनिया में 28 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैंः

2012: सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 की मौत हुई और 120 घायल हुए।
1997: प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1966: डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1962: बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक केसी डे का निधन।
1956: चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत दौरे पर आए।
1954: महान भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।
1912: इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1821: पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1814: द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार ऑटोमैटिक प्रिंट मशीन से छापा गया।
1676: बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ्रांसीसियों का कब्जा।
1660: लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1520: फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

KBC 14 2022 Daily Offline Quiz 7 September, 24x7 Quiz, KBC offline quiz answers today: महिलाओं को वोट करने का अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश कौन सा था?

KBC 14 2022 Daily Offline Quiz 7 September, 24x7 Quiz, KBC offline quiz answers today: महिलाओं को वोट करने का अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश कौन सा था?

ऑप्शन:

A. न्यूजीलैंड

B. ऑस्ट्रेलिया

C. स्वीडन

D. नॉर्वे

उत्तर: A. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड देश ने महिलाओं को वोट करने का अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश है. 1893 में, न्यूजीलैंड की ब्रिटिश कॉलोनी ने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया. 9वीं सदी के अंत में फ़िनलैंड, आइसलैंड, स्वीडन और कुछ ऑस्ट्रेलियाई उपनिवेशों और पश्चिमी अमेरिकी राज्यों में महिलाओं को सीमित मतदान अधिकार प्राप्त हुए. मतदान अधिकार हासिल करने के प्रयासों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन, विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय महिला मताधिकार गठबंधन (1904, बर्लिन, जर्मनी में स्थापित) का गठन किया गया, और इसने महिलाओं के समान नागरिक अधिकारों के लिए भी काम किया. दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की कॉलोनी ने 1894 में ऐसा ही किया था और महिलाएं अगले चुनाव में मतदान कर सकी, जो 1895 में हुई थी. दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने भी पुरुषों के साथ महिलाओं के चुनाव के लिए खड़े होने की अनुमति दी थी. 1899 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने पूर्ण महिला मताधिकार अधिनियमित किया, जिससे 31 जुलाई 1900 के संवैधानिक जनमत संग्रह में मतदान करने और 1901 राज्य और संघीय चुनाव में महिलाएं भाग ले सकी. साल 1950 में भारत में महिलाओं को वोट करने का अधिकार दिया. यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध के बाद भी कई देशों में महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं मिला. बता दें कि 1944 में फ्रेंच महिलाओं का वोट करने का अधिकार दिया गया, वहीं 1945 में इटली में महिलाएं मताधिकार पाने में कामयाब रहीं. कुछ देशों में बीते कुछ सालों में ही महिलाओं को वोट करने का अधिकार दिया, जैसे 1994 में अफ्रीका (black women), कुवैत में 2005, यूएई में 2006 में वोट करने का अधिकार मिला, जबकि साऊथ अरेबिया को 2015 तक भी ये सुविधा नहीं दी गई थी. 2015 में जाकर इस देश में महिलाओं को वोट करने का अधिकार मिला है.

KBC 2022, Offline Daily Quiz, 7 September के सभी सवाल और उनके जवाब

1. महिलाओं को वोट करने का अधिकार देने वाला विश्व का पहला देश कौन सा था?

2. इनमें से किस हिंदी फिल्म अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता दोनों श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है?

3. इनमें से क्या मध्य एशिया से बहने वाली शीत हवाओं के लिए एक अवरोधक बनकर भारतीय उपमहाद्वीप को अपेक्षाकृत गर्म बनाता है?

4. कौन सा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं को लाउंज एक्सेस लाभ देता है?

5. यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक मुद्रा क्या है?

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग