खजूर खाने से क्या लाभ होता है? - khajoor khaane se kya laabh hota hai?

Dates benefits : नाक बहने, आंखों के लाल हो जाने जैसी समस्या को ठीक करता है.

खास बातें

  • नाक बहना, आंखों का लाल हो जाने जैसी समस्या को ठीक करता है.
  • खजूर खाने से त्वचा संबंधित परेशानी दूर होती है.
  • ब्लड शुगर लेवल को भी ठीक करने का काम करती है.

khajoor Khane ke fayde : महिला और पुरुष दोनों को अपने सेहत का बराबर ख्याल रखना चाहिए. उन लोगों को तो और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए जिनके ऊपर घर परिवार की जिम्मेदारियां होती हैं, क्योंकि उनके खराब सेहत के कारण पूरा घर प्रभावित हो सकता है. इसलिए वह अपने खान पान में पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें, जिससे वह हमेशा चुस्त-दुरुस्त और ऊर्जावान बने रहें. आपको बताते हैं कि खजूर खाने से पुरुषों (dates benefits for men) को क्या लाभ मिलते हैं.

यह भी पढ़ें

पुरुषों को खजूर खाने के फायदे

बाल के लिए अच्छा

इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो बाल की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पायी जाती है, जो चेहरे की चमक बनाए रखने में सहायक होती है. 

इम्यून को करे बूस्ट

वहीं, खजूर खाने से मेटाबोलिज्म और इम्यून सिस्टम दोनों बूस्ट होता है. साथ ही यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व समग्र शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पायी जाती है जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने सहायक है. इसके सेवन से मेमोरी भी बूस्ट होती है.

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

इसके अलावा खजूर हड्डी के रोग में भी बहुत फायदा पहुंचाती है. इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और इंसुलिन बढ़ाने में भी मदद करता है.

वजन बढ़ाता है

खजूर का सेवन करने रात में दूध के साथ करने से ज्यादा फायदा होता है. इसके अलावा आप रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खा सकते हैं. एक शोध के अनुसार खजूर के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है, ऐसे में जो पुरुष अंडरवेट हैं उन्हें इसको खाना शुरू कर देना चाहिए.

त्वचा के लिए अच्छा

खजूर खाने से त्वचा को भी कई फायदे मिलते हैं. यह चेहरे को मुलायम करने का काम करते हैं. इसमे विटामिन सी और ई की भरपूर मात्रा चेहरे को ग्लोइंग बनाने का काम करती है.

एलर्जी करे ठीक

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो आपके लिए खजूर बेस्ट है. यह नाक का बहना, आंखो का लाल होने जैसी समस्याओं को ठीक करता है. इसमें मौजूद सल्फर की मात्रा एलर्जी को ठीक करती है.खजूर खाने से त्वचा संबंधित परेशानी दूर होती है.

अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर

रोजाना भीगे खजूर खाने से आपकी हेल्‍थ को कई तरह से फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसे खाने का सही तरीका एक बार एक्‍सपर्ट से जरूर जान लें। 

एक हेल्‍दी जीवनशैली जीना समय की आवश्यकता बन गई है। सब्जियां और फल खाना, एक्‍सरसाइज करना, टाइम से सोना और जल्दी उठना कुछ जीवनशैली में बदलाव हैं जो आपको हेल्‍दी और तनाव मुक्त जीवन की ओर ले जा सकते हैं। ऐसा ही एक फल जो कई फायदे ला सकता है वह खजूर है।

खाली पेट इनका सेवन करना कई लोगों का मॉर्निंग रुटीन होता है। आप इसे अगली सुबह खाने के लिए रात-भर पानी में भिगोकर रख सकती हैं या आप कच्चा खा सकती हैं, यह सब आप पर निर्भर है लेकिन रोजाना इन्हें खाना आपका रुटीन होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इससे आपकी हेल्‍थ को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।  

आज हम आपको रोजाना भीगे हुए खजूर खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉ दीक्सा भावसार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हेल्‍दी रहने के लिए आप भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लेकिन सबसे पहले एक्‍सपर्ट की बताई कुछ बातों पर गौर जरूर कर लें।

एक्सपर्ट की राय

उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, 'खजूर के बारे में सबसे बड़ा मिथ इसकी प्रकृति/शक्ति को लेकर है। अधिकांश लोग मानते हैं कि खजूर प्रकृति में गर्म होता है जबकि ऐसा नहीं होता है। खजूर की प्रकृति बेहद शीतल और सूदिंग होती है।' यहां आयुर्वेद में खजूर के गुणों के बारे में अधिक जानकारी दी गई है-

  • रस (स्वाद) - मधुरा (मीठा)।
  • गुण (क्‍वालिटी) - गुरु (पाचन के लिए भारी), स्निग्धा (प्रकृति में घिनौना)।
  • विपाक (पाचन के बाद का प्रभाव) - मधुरा (मीठा)
  • वीर्य (शक्ति) - शीतला (ठंडा)।
  • कर्म (क्रिया) - वातपित्त शामक (बढ़े हुए वात और पित्त को कम करता है) और बल्य (शक्ति प्रदान करता है) के रूप में काम करता है।

खजूर खाने के फायदे

खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमें ढेर सारे फायदे भी देता है। आइए इन फायदों के बारे में जानें- 

  1. यह कब्ज की समस्‍या को रोकता है।
  2. हार्ट हेल्‍थ में सुधार करता है।
  3. हेल्‍दी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  4. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  5. ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  6. पुरुष और महिला दोनों के लिए सेक्‍सुअल शक्ति बढ़ाता है।
  7. ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  8. थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।
  9. एनीमिया के लिए बेस्‍ट होता है। 
  10. हेल्‍दी वजन बढ़ाने को बढ़ावा देता है।
  11. बवासीर को रोकता है।
  12. सूजन को रोकता है।
  13. हेल्‍दी प्रेग्‍नेंसी को सपोर्ट करता है।
  14. आपकी त्वचा और बालों के लिए बेस्‍ट होता है।

खाने का सबसे अच्छा समय

  • सुबह खाली पेट।
  • मध्याह्न भोजन के रूप में।
  • जब भी आपका मीठा खाने का मन करे।
  • सोते समय घी के साथ (वजन बढ़ाने के लिए)।

कितना लेना चाहिए?

  • 2 से शुरू करना सभी के लिए काफी है। इसके बाद रोजाना 4 बार भिगोकर खाएं। 
  • अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 4 सेवन कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ तब जब आपका डाइजेशन अच्‍छा है

आपको इसे क्‍यों भिगोना चाहिए?

भिगोने से उनमें मौजूद टैनिन / फाइटिक एसिड निकल जाता है जिससे हमारे लिए उनसे पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से वे छोटे (पचाने में आसान) भी बन जाते हैं।

तो अगर आप खजूर का स्वाद लेना चाहते हैं और उनसे पोषण भी अवशोषित करना चाहते हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) भिगो दें।

Recommended Video

बच्चों के लिए खजूर: बच्चों के स्वास्थ्य और इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले, कम हीमोग्लोबिन (आयरन) और कम रोग इम्‍यून सिस्‍टम वाले लोगों को प्रतिदिन एक मीठा खजूर का फल देना बहुत उपयोगी होता है। इसे 2-3 महीने के समय तक जारी रखा जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:खजूर की इन 3 लाजवाब रेसिपीज को सर्दियों में आप भी करें ट्राई

हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं बल्कि बेहद ठंडा होता है और सभी पित्त विकारों के लिए सबसे अच्छा काम करता है।

इस तरह से आप भी खजूर खाकर यह सारे फायदे पा सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

1 दिन में कितनी खजूर खाने चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार आपको रोजाना दो से तीन खजूर खाने चाहिए

रोजाना 4 खजूर खाने से क्या होता है?

खजूर खाने के फायदे.
यह कब्ज की समस्‍या को रोकता है।.
हार्ट हेल्‍थ में सुधार करता है।.
हेल्‍दी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।.
हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।.
ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।.
पुरुष और महिला दोनों के लिए सेक्‍सुअल शक्ति बढ़ाता है।.
ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।.

खजूर खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है?

स्पर्म काउंट भी बढ़ाता है: कई शोधों में यह भी सामने आया है कि खजूर पुरुषों में स्पर्म काउंड को बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह स्पर्म क्वालिटी को भी बढ़ाता है. डेट्स में एस्ट्राडियोल और प्लेवोनोइड जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं.

सुबह खाली पेट खजूर खाने से क्या फायदा होता है?

खजूर में फाइबर, आयरन और हीमोग्लोबिन होता है. यह आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है. सुबह खाली पेट खजूर खाना काफी फायदेमंद होता है इसे आप मिड-स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं, रात में सोते समय घी के साथ खजूर खाने से वजन बढ़ता है. अगर आपको मल त्यागने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो खजूर आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग