क्या खाने से कोलेस्ट्रॉल बढता है? - kya khaane se kolestrol badhata hai?

Cholesterol Diet:

Highlights

  • डाइट में बदलाव कर कोलेस्ट्रॉल को कर पाएंगे कम
  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पिएं ग्रीन टी
  • कोलेस्ट्रॉल में चिकन से करें परहेज

Cholesterol Diet: कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक पदार्थ होता है, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं एचडीएल अच्छा कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल बुरा कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल खून के बहाव में रूकावट पैदा करने का काम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हमारी डाइट अहम मानी जाती है। हेल्दी डाइट का सेवन कर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

Image Source : FREEPIK

Cholesterol

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए ये हेल्दी चीज़ें खाएं 

Image Source : FREEPIK

Cholesterol

फिश और अंडे 

मछली और अंडे में ओमेगा 3 प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये ब्लड सर्कुलेशन में ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करती है। मछली और अंडे  के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम किया जा सकता है। लो फैट प्रोटीन का नियमित सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। 

Image Source : FREEPIK

Cholesterol Diet

साबुत अनाज

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल करने के लिए साबुत अनाज का सेवन करना एक बेहतरीन विकल्प है।इसमें फाइबर और अन्य प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर के साथ साथ हार्ट भी हेल्दी होता है।

Image Source : FREEPIK

Cholesterol Diet

अलसी के बीज

अलसी को सेहत के लिए बेहद असरदार माना गया है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कॉपर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। इसलिए अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप इसे सलाद, स्मूदी और ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं। 

Image Source : FREEPIK

Cholesterol Diet

ग्रीन टी के फायदे

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार है ग्रीन टी। ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। ग्रीन टी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

Angioplasty: जानें क्यों हुई राजू श्रीवास्तव की तीन बार एंजियोप्लास्टी? आप भी हो जाएं सावधान, रखें इन बातों का ध्यान

कोलेस्ट्रॉल में इन चीज़ों को भूलकर भी न खाएं

Image Source : FREEPIK

Cholesterol Diet

रिफाइंड तेल को कहें ‘नो’

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का मुख्य कारण है अनहेल्दी तेल होता है। इसलिए अब आप इन ऑइल्स को अपने खाना बनाने में न इस्तेमाल करें।अपने भोजन में जैतून या सरसों का तेल शामिल करना बेहतर विकल्प है। इन तेलों में अनसैचुरेटेड फैट होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना आसान हो जाता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का मतलब अनहेल्दी फैट पर अंकुश लगाना है। इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से परेशान हैं, तो पनीर, मक्खन, रिफाइंड तेलों का सेवन कम से कम करना होगा।

Image Source : FREEPIK

Cholesterol Diet

चिकन न खाएं 

अगर आप चिकन लवर्स हैं तो सावधान, कोलेस्ट्रॉल में चिकन का सेवन हानिकारक हो सकता है। चिकन में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो आप चिकन से दूरी बना लें।

World Organ Donation Day: सेहत को कैसे रखें सालों-साल तक तंदुरुस्त, स्वामी रामदेव से जानिए सेहतमंद रहने के उपाय

Image Source : FREEPIK

Cholesterol Diet

डेयरी प्रोड्क्ट

ज्यादा फैट वाले दूध, पनीर जैसी चीजों का सेवन बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में न करें। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को फुल फैट वाले दूघ, पनीर से दूरी बना के रखनी चाहिए। 

Image Source : FREEPIK

Cholesterol Diet

मीट से बनाएं दूरी

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आप भूलकर भी मीट का सेवन न करें। मीट में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

Arthritis: अर्थराइटिस की समस्या हैं परेशान तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

मीठी चीजों का सेवन लेकिन अधिक मात्रा में मीठा का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल(एलडीएल) का स्तर बढ़ने लगता है। इसलिए फैट के स्तर को कम करने के लिए आप केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम और चॉकलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह ओट्स का सेवन करना चाहिए। ये फाइबर से भरपूर होता है जिससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। कई रिसर्च में दावा किया गया है कि ओट्स कुछ ही हफ्तों में कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।

कौन सी चीजें खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

जिन लोगों का Cholesterol लेवन हाई बना रहता है, उन्हें कभी भी चीनी, मैदा, कोल्ड ड्रिंक्स और तेल से बनी चीजों का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर में LDL Cholesterol लेवल बढ़ने से खून की नसें या धमनियां बंद हो सकती हैं, जिससे हृदय रोग, दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

ऐसे में बड़ों और बच्चों का चाय, कॉफी, आइसक्रीम, मिठाई जैसी चीजों का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल का रिस्क बढ़ा देता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग