क्या आज बारिश होगी बिहार में जानकारी हिंदी Nawada का? - kya aaj baarish hogee bihaar mein jaanakaaree hindee nawad ka?

बुधवार से नवादा जिले का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। मंगलवार तक गर्मी सहने को बाध्य जिलेवासियों को बुधवार से येलो अलर्ट जोन में रहना होगा। 42 डिग्री तक जमा पड़ा अधिकतम तापमान बुधवार से 38 डिग्री तक...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नवादाWed, 15 Jun 2022 12:40 PM

हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें

नवादा, नगर संवाददाता।

बुधवार से नवादा जिले का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। मंगलवार तक गर्मी सहने को बाध्य जिलेवासियों को बुधवार से येलो अलर्ट जोन में रहना होगा। 42 डिग्री तक जमा पड़ा अधिकतम तापमान बुधवार से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि मानसून के आगमन को लेकर मौसम इसके अनुकूल होने लगेगा। यह स्थिति बादल, आकाशीय बिजली, मेघगर्जन आदि वाली होगी, इसलिए जिले को येलो अलर्ट में रखा गया है। मौसम विभाग ने आमजनों को भी सावधान रहने की हिदायत दी गयी है।

दो दिन पूर्व ही यानी 13 जून से मानसून आने का पूर्वानुमान अब ध्वस्त हो चुका है। बिहार में प्रवेश से पूर्व मानसून के ठिठक जाने के कारण ऐसा हुआ, लेकिन संतोष इस बात का है कि हमेशा से निर्धारित समय पर बिहार में मानसून ने प्रवेश कर लिया। निर्धारित अवधि की बात की जाए तो नवादा में हमेशा 15 जून से ही मानसून का प्रवेश होता रहा है और इसी के अनुकूल इस बार भी मानसून के प्रवेश की संभावना 15 जून से बढ़ गयी है। प्रवेश के साथ ही झमाझम बारिश हो या न हो लेकिन अगले दो दिनों यानी 17 जून तक निश्चित रूप से जिले में झमाझम बारिश होगी। चूंकि बिहार में मानसून का प्रवेश हो चुका है इसलिए अब इसकी गति सामान्य रहने की ही संभावना बन रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक रौशन कुमार ने बताया कि सबसे अच्छी सूचना यह है कि इस बार भी मानसून बेहतर बरसने वाली है। सामान्य से ज्यादा का पूर्वानुमान है। गत वर्ष की तरह इस बार भी मानसून की बारिश जिलेवासियों को अघा देने वाली साबित होगी। फिलहाल जारी मृगशिरा नक्षत्र में बारिश की पूरी उम्मीद किसानों को रहती है और अब इस के अनुकूल सब कुछ हो पाने की बन चुकी उम्मीद से बेहतरी की आस जग गयी है।

बुधवार से मौसम रहेगा खेती-किसानी के अनुकूल

मानसून के ससमय आगमन की सूचना से सबसे ज्यादा हर्षित किसान हैं। धान की नर्सरी लगाने को लेकर उनकी तैयारियों की राह में लगातार बाधा आ रही थी। इस कारण परेशान हो चले किसानों को नए मौसम पूर्वानुमान की जानकारी से राहत मिली है। 15 से 17 जून के बीच बारिश के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जाएगी जो आम लोगों के लिए भी राहत भरा साबित होगा। गर्मी से निजात पा कर आम दिनचर्या सामान्य होने की उम्मीद बन रही है। हालांकि बारिश की तीव्रता आम जन-जीवन को प्रभावित कर सकती है। नगरीय क्षेत्र की साफ-सफाई की व्यवस्था जहां अभी तक अधर में लटकी पड़ी है, वहां कष्ट बढ़ जाना तय माना जा रहा है लेकिन इन सारी परेशानियों से इतर किसानों में हर्ष है कि खेती-किसानी अब जा कर पटरी पर आ जाएगी।

मंगलवार भी करता रहा परेशान

इन सारे मौसमीय आकलन के बीच मंगलवार को भी गर्मी ने परेशान रखा। उमस भी अपने तेवर दिखाता रहा। 41 डिग्री वाला तापमान और 22 प्रतिशत वाली नमी ने खूब परेशान रखा। और ऐसा तब रहा जब जिले भर में 70 फीसदी तक बादल आच्छादित रहे। बादलों के बीच की धूप ने गर्मी तथा 19 किमी वाली उत्तरी हवा के थपेड़ों ने लू का भी अहसास बनाए रखा। बहरहाल, बुधवार से मौसम की परिस्थितियां साजगार होने वाली हैं, जिसकी प्रतीक्षा सभी बेसक्री से कर कर रहे हैं।

क्या आज बारिश होगी बिहार में जानकारी हिंदी Nawada?

मुख्यतः साफ़। उच्च 24। हवाएं पउप 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा।

बिहार में आज कितना डिग्री बारिश है?

उच्च 26। हवाएं प 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा।

बिहार के नवादा जिले में कितने गांव हैं?

गया जिले से 1 9 73 में नवादा एक अलग जिला बनाया गया था। क्षेत्र के अनुसार जिले का आकार लगभग 2,4 9 4 वर्ग किलोमीटर है । वर्तमान में इसमें 2 उप-विभाजन, 14 ब्लॉक, 14 अंचल कार्यालय, 1-नगर परिषद, 02 नगर पंचायत, 187 पंचायत, 10 99 राजस्व गांव, 21 पुलिस स्टेशन हैं।

बिहार में मौसम का क्या हल है?

बिहार में अभी मौसम घने बादल हैं साथ ही तापमान 26°Cहैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग