गणेश जी को भोग में क्या क्या पसंद है? - ganesh jee ko bhog mein kya kya pasand hai?

Ganesh Chaturthi 2022 31 अगस्त से पूरे 10 दिनों तक चलेगा गणेश चतुर्थी का पर्व। जिसे लेकर भक्तगणों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। तो बप्पा को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग दिन चढ़ाएं अलग-अलग भोग। जानें यहां इसके बारे में...

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ganesh Chaturthi 2022: आज से गणेश चतुर्थी का महोत्सव शुरु हो चुका है। लोग घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ सुबह-शाम इनकी पूजा, आरती करते हैं। मंगल कार्यों के शुरूआत करते हैं। लेकिन अगर आपको मनचाहा फल चाहिए तो भगवान को उनकी प्रिय चीज़ों का भोग भी लगाएं। तो 10 दिन अलग-अलग तरह के भोग में आप किन चीज़ों को कर सकते हैं शामिल, यहां जानें इसकी पूरी लिस्ट। 

1. मोदक

आप गणपति महराज को हर दिन अलग अलग प्रकार के मोदक भोग के रूप में लगा सकते हैं। चाकलेट. रवा, मावा मोदक उनका प्रिय भोग में से एक है।

2. मोतीचूर लड्डू

भगवान गणेश को मोदक के अलावा मोतीचूर लड्डूओं का भी भोग लगा सकते हैं। 

3. खीर

चावल, केले की खीर भी भोग लगाने लिए एकदम बेस्ट है। 

4. तिल के लड्डू

तिल, गुड़, मूंगफली और सूखे नारियल से तैयार होने वाला तिल के लड्डूओं का चढ़ावा भी भगवान गणेश को बहुत पसंद आता है। 

5. बासुंदी

बासुंदी गाढ़ा दूध से तैयार होने वाली डिश है। जिसमें सूखे मेवे, इलायची और जायफल जरूर डालें इसका स्वाद बढ़ाने के लिए।

6. बेसन के लड्डू

घर में आसानी से तैयार होने वाले बेसन के लड्डूओं को भी आप भोग में शामिल कर सकते हैं। 

7. पूरनपोली

महाराष्ट्र की इस मशहूर डिश को भी आप बना सकते हैं भोग का हिस्सा। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और मीठा भी।

8. मालपुआ

खास अवसरों पर तैयार होने वाले मालपुए से भी आप गणपति बप्पा को खुश कर सकते हैं। जिसे मिनटों में किया जा सकता है तैयार।

9. नारियल लड्डू

नारियल तो हर व्रत और पूजा का खास हिस्सा होता है। भगवान गणेश जी की पूजा में भी नारियल का भोग लगता है। नारियल या नारियल के लड्डुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है। 

10. श्रीखंड

यह एक पारंपरिक स्वीट डिश है, जिसे आप घर पर ही तैयार कर के भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में भोग लगा सकते हैं।

Edited By: Priyanka Singh

गणेश जी को भोग में क्या लगाएं?

गणपति बप्पा यानी भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है. इस लिए गणेश चतुर्थी यानि भगवान गणेश के जन्मोत्सव के दिन सबसे पहले मोदक का भोग लगाना चाहिए. गणेश महोत्सव के दूसरे दिन गणपति को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना उत्तम होता है. तीसरे दिन भगवान श्री गणेश की पूजा में बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.

गणेश जी को प्रसाद में क्या चढ़ाएं?

मोदक के अलावा गणेशजी को मोतीचूर के लड्डू भी पसंद हैं। शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं। इसके अलावा आप उन्हें बूंदी के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं। नारियल, तिल और सूजी के लड्डू भी उनको अर्पित किए जाते हैं।

गणेश जी को सबसे प्रिय क्या है?

गणेशजी को सिन्दूर और दूब चढ़ाने से विशेष फल मिलता है। इसके अतिरिक्त उन्हें गुड़ के मोदक और बूंदी के लड्डू , शामी वृक्ष के पत्ते तथा सुपारी भी प्रिय है। गणेश जी को लाल धोती तथा हरा वस्त्र चढ़ाने का भी विधान है।

भगवान गणेश का पसंदीदा भोजन क्या है?

मोदक यह विशेष मिठाई भगवान गणेश की सबसे पसंदीदा मानी जाती है। इन मीठे गुलगुलों के प्रति उनके विशेष प्रेम के कारण उन्हें वास्तव में शास्त्रों में मोदकप्रिय कहा गया है। इसलिए, गणेश चतुर्थी के पहले दिन, भक्त उन्हें मोदक का भोग चढ़ाते हैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग