चांद की पत्नी का नाम क्या है? - chaand kee patnee ka naam kya hai?

अति किसी भी चीज की अच्‍छी नहीं फिर चाहे बात पत्‍नी प्रेम की ही क्‍यों न हो। हालांकि पत्‍नी से प्रेम होना कोई गलत बात नहीं है। बल्कि यह तो किसी भी पत्‍नी के लिए उसका मान बढ़ाने वाली बात होती है। लेकिन पौराणिक युग में पत्‍नी के प्रति अगाध प्रेम होने से जान के लाले पड़ गए। आइए जानते कहानी का पूरा सच…

तो यह थे पत्‍नी को अगाध प्रेम करने वाले

कथा मिलती है कि एक बार चंद्र देव व‍िहार पर न‍िकले थे। तभी उनकी नजर कुछ कन्‍याओं पर पड़ी। जो अत्‍यंत ही रूपवान थीं। चंद्र देव उनके प्रति मोहित हो गए और अपने वाहन से उतरकर वह कन्‍याओं के पास पहुंच गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि सभी कन्‍याएं दक्ष प्रजापति की हैं। उनकी सबसे बड़ी पुत्री रोहिणी चंद्र देव के पास पहुंचीं और उन्‍हें देखती ही रह गईं। उसी क्षण उनके मन में चंद्र देव से व‍िवाह का ख्‍याल आया। लेकिन यही व‍िचार उनकी अन्‍य बहनों के भी मन में आया।

आस-पास घट रही घटनाओं से जाने क्‍या होने वाला है भव‍िष्‍य में?

तब पहुंचे चंद्र देव दक्ष प्रजापति के पास

कथा के मुताबिक जब चंद्र देव को यह बात पता चली तो वह दक्ष प्रजापति के पास पहुंचे और उनकी सभी 27 कन्‍याओं से व‍िवाह का प्रस्‍ताव रखा। हालांकि तब भी दक्ष ने अपनी पुत्रियों को समझाने का प्रयास किया कि चंद्रमा चंचल प्रवृत्ति के हैं उनके साथ व‍िवाह करने का व‍िचार ठीक नहीं। लेकिन जब बेटियां नहीं मानी तो दक्ष ने सभी का व‍िवाह चंद्रदेव से करवा द‍िया। हालांकि चंद्रमा सभी पत्नियों में रोहिणी पर व‍िशेष स्‍नेह रखते थे।

जान‍िए क्‍यों गांधारी ने पुत्र दुर्योधन को नग्‍नावस्‍था में बुलाया अपने समीप?

दक्ष कन्‍याओं ने की प‍िता से श‍िकायत

चंद्रदेव रोहिणी के साथ ही अध‍िक से अध‍िक समय बिताते। यह देखकर अन्‍य ने स्‍वयं को उपेक्षित समझा और इसकी श‍िकायत करने दक्ष प्रजापति के पास पहुंचीं। जहां उन्‍होंने पूरा वृतांत कह सुनाया। इसके बाद दक्ष ने चंद्र देव को काफी समझाया। उनसे प्रार्थना की कि भव‍िष्‍य में वह इस बर्ताव को न दोहराएं। लेकिन चंद्रदेव के व्‍यवहार में कोई पर‍िवर्तन नहीं हुआ तो दक्ष ने उन्‍हें शाप दे द‍िया। उन्‍होंने कहा कि जिस रूप पर तुम्‍हें इतना घमंड है वह सब नष्‍ट हो जाएगा। तुम क्षय रोग से पीड़‍ित हो जाओगे। शाप मिलते ही चंद्रमा क्षय से पीड़‍ित हो गए। सृष्टि में हाहाकार मच गया।

Untold black magic story : शिव की तंत्र साधना का व‍िकृत रूप है काला जादू

देवी-देवता पहुंचे ब्रह्मा की शरण में

चंद्रदेव की हालत देखकर सभी देवी-देवता ब्रह्मा जी की शरण में पहुंचे। जहां उन्‍होंने सारी समस्‍या कही। तब ब्रह्मा जी ने कहा कि चंद्रमा को तो उनके किये का फल भुगतना ही पड़ेगा। लेकिन अगर वह महादेव की शरण में जाएं तो कल्‍याण हो सकता है। उन्‍होंने बताया कि यद‍ि चंद्रदेव श‍िवलिंग की स्‍थापना करके प्रतिद‍िन मृत्‍युंजय मंत्र से शिवजी की आराधना करें तो भोले प्रसन्‍न होकर क्षय रोग से उन्‍हें मुक्‍त कर सकते हैं। अन्‍यथा कोई व‍िकल्‍प नहीं है। मान्‍यता है कि चंद्रमा द्वार स्थापित शिवलिंग ही आज सोमनाथ महादेव के नाम से विख्यात है। इसे बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग होने का गौरव प्राप्त है।

Video: लॉकडाउन में फेंगशुई के ये टिप्‍स घर के साथ ही संवारेंगे आपकी लाइफ भी

दक्ष के शाप का अब भी चंद्रमा पर प्रभाव

चंद्र देवता की तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने प्रदोषकाल में उन्हें पुनर्जीवन का वरदान दिया साथ ही अपने मस्तक पर धारण करके उनका मान बढाया। हालांकि दक्ष के शाप से चंद्रमा पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाए। शिव पुराण की कथा के अनुसार आज भी दक्ष के उस शाप के कारण चंद्रमा का आकार घटता और बढ़ता रहता है। अमावस्या को चंद्रमा पूरी तरह क्षय हो जाते हैं और पूर्णिमा के दिन वापस अपने पूर्ण सौंदर्य के साथ चमकने लगते हैं।

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

चंद्रमा की पत्नी का नाम रोहिणी

chandrama ki patni ka naam rohini

चंद्रमा की पत्नी का नाम रोहिणी

  21      

 485

chandrama ki patni ka naam ; चंद्रमा के पत्नी का नाम ; चन्द्रमा की पत्नी का नाम ; चंद्र देव की पत्नी का नाम ;

This Question Also Answers:

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

चांद की पत्नी कौन है?

दक्ष प्रजापति द्वारा चंद्र को श्राप चंद्रदेव का विवाह ब्रह्मा के पुत्र प्रजापति दक्ष और उनकी पत्नी वीरणी की सत्ताईस पुत्रियों से हुआ था। चंद्र इनमें से रोहिणी से अधिक प्रेम करते थे। कहते हैं चंद्रमा अपनी पत्नी रोहिणी से इतना प्रेम करने लगे कि अन्य 26 पत्नियां चंद्रमा के बर्ताव से दुखी हो गईं.

चंद्रदेव के कितनी पत्नियां थी?

अत्रि और अनसूया के तीन पुत्र थे। दुर्वासा ऋषि, भगवान दत्तात्रेय और सोम यानी चंद्र। चंद्रदेव का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 कन्याओं से हुआ था।

चंद्रमा के माता पिता कौन है?

पुराणों के अनुसार चन्द्र की उत्पत्ति उनमें से एक मानस पुत्र ऋषि अत्रि का विवाह ऋषि कर्दम की कन्या अनुसुइया से हुआ जिस से दुर्वासा,दत्तात्रेय व सोम तीन पुत्र हुए। सोम चन्द्र का ही एक नाम है। पद्म पुराण में चन्द्र के जन्म का अन्य वृतान्त दिया गया है। ब्रह्मा ने अपने मानस पुत्र अत्रि को सृष्टि का विस्तार करने की आज्ञा दी।

चंद्र और रोहिणी पति पत्नी है क्या?

पौराणिक कथानुसार चंद्र का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 नक्षत्र कन्याओं के साथ संपन्न हुआ। रोहिणी बहुत खूबसूरत थीं एवं चंद्र का रोहिणी पर अधिक स्नेह देख शेष कन्याओं ने अपने पिता दक्ष से अपना दु:ख प्रकट किया।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग