18 अगस्त 2022 को कौन सा त्यौहार है? - 18 agast 2022 ko kaun sa tyauhaar hai?

panchang 18 August 2022: 18 अगस्त भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। साथ ही वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

Manish Meharele

Ujjain, First Published Aug 18, 2022, 5:15 AM IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू पंचांग की तीन धाराएँ हैं- पहली चंद्र आधारित, दूसरी नक्षत्र आधारित और तीसरी सूर्य आधारित कैलेंडर पद्धति। भिन्न-भिन्न रूप में यह पूरे भारत में माना जाता है। एक वर्ष में 12 महीने होते हैं। इन 12 महीनों के नाम इस प्रकार हैं- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ, फाल्गुन। इन सभी महीनों का नाम इन महीनों की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर रखे गए हैं। आगे जानिए आज के पंचांग से जुड़ी खास बातें…

18 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 August 2022)
18 अगस्त 2022, दिन गुरुवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात 09.21 से रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। बहुत से लोग इसी दिन जन्माष्टमी पर्व मनाएंगे। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.35 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:42 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा मीन में, सूर्य सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

18 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका 
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - Aug 18 11:19 PM
चन्द्रास्त - Aug 19 12:53 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:05 से 12:56 तक

18 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:07 AM – 7:43 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:54 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:14 AM, 03:29 PM – 04:20 PM
वर्ज्यम् - 12:44 PM – 02:29 PM

कुंडली का नौवां भाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली के नौवें भाव को देखकर व्यक्ति के आध्यात्मिक जीवन का विचार किया जाता है। यह भाव लोगों के लिए बहुत ही शुभ होता है। इस भाव के अच्छा होने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है। गुरु, पिता, पूर्व जन्म, पूजा, धर्म, पुत्र आदि को नवम भाव से दर्शाया जाता है। जिस व्यक्ति का नवम भाव अच्छा होता है वह व्यक्ति भाग्यवान होता है। इसके साथ ही नवम भाव से व्यक्ति के धार्मिक दृष्टिकोण का पता चलता है।

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022: सोमनाथ के जिन बेशकीमती दरवाजों को लूटा गजनवी ने, वो आज इस मंदिर की बढ़ा रहे शोभा

Janmashtami 2022: दूर करना चाहते हैं दुर्भाग्य तो जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को जरूर चढ़ाएं ये 10 चीजें

Janmashtami 2022: वो कौन-सा कृष्ण मंदिर हैं जहां जन्माष्टमी की रात दी जाती है 21 तोपों की सलामी?
 

Last Updated Aug 18, 2022, 5:15 AM IST

  • jyotish
  • panchang

Follow Us:

Download App:

अगस्त के महीने में इस साल रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे. श्री हरि की कृपा बरसाने वाली एकादशी और भगवान शिव के प्रदोष व्रत समेत सभी पर्वों की लिस्ट देखने के लिए पढ़ें ये लेख.

सनातन परंपरा में प्रत्येक दिन किसी किसी देवता या ग्रह विशेष की पूजा, व्रत और तीज-त्योहार आदि को लिए रहता है. यदि बात करें अगस्त महीने की तो इस साल इसमें कई बड़े प्रमुख पर्व, उत्सव और व्रत पड़ेंगे. इस माह जहां सावन की पूर्णिमा पर भाई और बहन के स्नेह से जुड़ा रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा तो वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और गणेश उत्सव जैसे बड़े महापर्व भी पड़ेंगे. इनके साथ हर महीने में पड़ने वाली एकादशी, प्रदोष व्रत जैसे कई व्रत एवं तुलसी जयंती भी मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि अगस्त महीने में कब कौन सा त्योहार पड़ेगा.

नाग पंचमी

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पड़ने वाली पंचमी तिथि को नाग पंचमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है जो कि इस साल 02 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी. इस दिन सुख-सौभाग्य की कामना लिए नाग देवता की पूजा का विधान है.

रक्षाबंधन एवं श्रावण पूर्णिमा

भाई-बहनों के स्नेह से जुड़ा पावन पर्व रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को पड़ता है. इस साल यह पावन पर्व 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु और वरलक्ष्मी के लिए भी विशेष रूप से व्रत रखा जाता है.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सनातन परंपरा में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. इस साल यह पावन पर्व 18-19 अगस्त को मनाया जाएगा. 18 अगस्त को स्मार्त को और 19 अगस्त को वैष्णव परंपरा के तहत जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

कब पड़ेगा एकादशी व्रत

अगस्त के महीने में भगवान विष्णु की कृपा दिलाने वाले दो एकादशी पड़ेंगी. इनमें से पहली पुत्रदा एकादशी 08 अगस्त 2022 को और दूसरी अजा एकादशी 23 अगस्त 2022 को रखा जाएगा.

कब पड़ेगा प्रदोष व्रत

औढरदानी भगवान शिव की कृपा दिलाने वाला प्रदोष व्रत 09 अगस्त 2022 और 24 अगस्त 2022 तारीख को रखा जाएगा.

गणेश चतुर्थी व्रत

रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान ​श्री गणेश की पूजा और उत्सव से जुड़ा महापर्व इस साल 31 ​अगस्त से शुरु होगा. 10 दिनी गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरु होकर अनंत चतुर्दशी को पूर्ण होता है.

अगस्त 2022 के तीज-त्योहार

02 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – नाग पंचमी

05 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) – दुर्गाष्टमी व्रत

08 अगस्त, 2022 (सोमवार) – पुत्रदा एकादशी

09 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

11 अगस्त, 2022 (गुरुवार) – रक्षाबंधन

12 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) – श्रावण पूर्णिमा एवं वरलक्ष्मी व्रत

13 अगस्त, 2022 (शनिवार) – भाद्रपद मास प्रारम्भ

14 अगस्त, 2022 (रविवार) – कजरी तीज

15 अगस्त, 2022 (सोमवार) – संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त, 2022 (बुधवार) – हलषष्ठी व्रत, सिंह संक्रांति

19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) – श्री जन्माष्टमी

23 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – अजा एकादशी

24 अगस्त, 2022 (बुधवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

25 अगस्त, 2022 (गुरुवार) – मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त, 2022 (शनिवार) – भाद्रपद अमावस्या

30 अगस्त, 2022 (मंगलवार) – हरतालिका तीज व्रत

31 अगस्त, 2022 (बुधवार) – गणेश चतुर्थी व्रत

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

18 अगस्त को कौन सा पर्व है?

Janmashtami 2022 Date: भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल पूरे देश में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार आता है. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त 2022 यानी आज है.

18 अगस्त 2022 को क्या है?

Aaj Ka Panchang 18 August 2022: आज का दिन बहुत ही विशेष है. गृहस्थ आश्रम वाले आज जन्माष्टमी पर्व माने रहे हैं. आज अष्टमी की तिथि है.

19 अगस्त 2022 को कौन सा त्यौहार है?

Aaj Ka Panchang, 19 August 2022: आज भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और आज के दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त.

18 अगस्त 2022 को कौन सा नक्षत्र है?

Panchang 18 August 2022 Thursday: 18 अगस्त 2022, दिन- गुरुवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि 21.20 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, भरणी नक्षत्र 23.35 बजे तक फिर कृतिका नक्षत्र की शुरुआत होगी. चंद्रमा मेष राशि में रहेगा.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग